Gate 2020 Exam: गेट परीक्षा 01, 02, 08 और 09 फरवरी, 2020 को होनी है.
खास बातें
- गेट 2020 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है.
- एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाएगा.
- इस बार 8.6 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
नई दिल्ली: GATE 2020 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई है. परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तारीख (GATE 2020 Exam Date) चेक कर सकते हैं. गेट 2020 परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी. गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (GATE 2020 Admit Card) 3 जनवरी को जारी किया जाएगा. गेट परीक्षा (GATE 2020 Exam) के लिए इस बार 8.6 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह परीक्षा 8 सेशन और 25 विषयों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी.
गेट 2020 परीक्षा का शेड्यूल (GATE 2020 Exam Schedule)
परीक्षा की तारीख | समय | पेपर कोड |
1 फरवरी 2020 | सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक | IN, ME1, MT, PE, PH |
1 फरवरी 2020 | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | CY, ME2, PI |
2 फरवरी 2020 | सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक | AR, BM, BT, CH, MA, MN, ST, XE, XL |
2 फरवरी 2020 | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | AE, AG, EC, GG |
8 फरवरी 2020 | सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक | EE, EY, TF |
8 फरवरी 2020 | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | CS |
9 फरवरी 2020 | सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक | CE1 |
9 फरवरी 2020 | दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक | CE2 |