GATE 2021 Admit Card: गेट 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GATE 2021 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने GATE 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

GATE 2021 Admit Card: गेट 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GATE 2021 Admit Card: गेट 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं.

नई दिल्ली:

GATE 2021 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने GATE 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने गेट 2021 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे GATE 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitb.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2021 (गेट 2021), इंजीनियरिंग या साइंस प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. GATE एडमिट कार्ड में GATE 2021 परीक्षा के दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग का समय और उम्मीदवारों की डिटेल सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है. 

GATE 2021 Admit Card: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitb.ac.in पर जाएं.
- इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें.
- अब आप GATE 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE 2021 Admit Card -- Direct Link

उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर ऑनलाइन गेट मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “मॉक टेस्ट का लिंक GATE 2021 के उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBB) की प्रैक्टिस करने के लिए है. GATE 2021 की असली परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न / फॉर्मेट इन मॉक टेस्ट लिंक से भिन्न हो सकता है. "

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर और सात IITs बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है. GATE परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाता है.