HOS Results 2016: हरियाणा बोर्ड ने घोषित किए ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं के नतीजे

HOS Results 2016: हरियाणा बोर्ड ने घोषित किए ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं के नतीजे

नयी दिल्ली:

हरियाणा बोर्ड ने ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र http://www.bseh.org.in पर लॉग इन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

10वीं का परीक्षा परिणाम 34 फीसदी रहा। जबकि CTP/STC 53.78 फीसदी रहा। नतीजों में लड़के, लड़कियों से आगे रहे। 35.06 फीसदी लड़के पास हुए और 30.49 फीसदी लड़कियां।  

12वीं कक्षा में 43.85 विद्यार्थी सफल हुए। CTP/STC 55.24 फीसदी रहा। 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 48.89 रहा और लड़कों का 42.08 फीसदी। 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com