Jawaharlal Nehru 9 बार गए थे जेल, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 बातें

बाल दिवस 2018 (Children's Day) पर गूगल ने डूडल बनाया है. जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्मदिन हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. नेहरू (Nehru) का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे.

Jawaharlal Nehru 9 बार गए थे जेल, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 बातें

Children's Day 2018: जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

खास बातें

  • जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था.
  • उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था.
  • जवाहरलाल नेहरू कश्मीरी पंडित समुदाय से थे.
नई दिल्ली:

पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के जन्मदिन को बाल दिवस (Children's Day) के रूप में मनाया जाता है. बाल दिवस के मौके पर गूगल ने डूडल (Google Doodle On Children's Day) बनाया है. जवाहरलाल नेहरू का जन्म (Jawaharlal Nehru Birthday) 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था. जवाहरलाल नेहरू कश्मीरी पंडित समुदाय से थे, इसलिए उन्हें पंडित नेहरू (Pandit Nehru) बुलाया जाता था. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू (Chacha Nehru) कहकर बुलाते थे. जवाहरलाल नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ किया था. जवाहरलाल नेहरू 1912 में भारत लौटे और वकालत शुरू की. 1919 में नेहरू महात्मा गांधी के संपर्क में आए, नेहरू गांधी जी से प्रभावित हुए और उन्होंने गांधी के उपदेशों के अनुसार खुद को ढाल लिया. नेहरू गांधी की तरह ही कुर्ता और टोपी पहनने लगे थे. देश की आजादी में नेहरू का खास योगदान था. 1942 के 'भारत छोड़ो' आंदोलन में नेहरूजी (Jawaharlal Nehru) 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए. पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है, उन्होंने ही पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था. साल 1947 में देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. नेहरू 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. आइये जानते हैं पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी 10 खास बातें.


जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) से जुड़ी 10 खास बातें


1. पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. जवाहरलाल नेहरू पंडित मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के चार बच्चों में सबसे बड़े पुत्र थे.

2. जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत का अच्छा ज्ञान था. नेहरू 1905 में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए थे. जवाहरलाल नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ किया था.

3. जवाहर लाल नेहरू की शादी 1916 में कमला नेहरू से हुई. इसके एक साल बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था.

4. पंडित जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा लहराने वाले पहले शख्स थे.

Children's Day Google Doodle: इस बच्चे ने बनाया बाल दिवस पर गूगल डूडल, 75 हजार बच्चों को छोड़ा पीछे

5. जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को सिगरेट पीने का बहुत शौक था. वो हर जगह सिगरेट पीते भी नजर आते थे. एक वक्त की बात है जब नेहरू जी भोपाल पहुंचे तो वहां उनकी 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई. वहां कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली. जिसके बाद विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट लाई गई.

6. जवाहरलाल नेहरू को एक बार लंदन जाने वाले थे. उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था. नेहरूजी के पूछने पर नाई ने कहा- 'मेरे पास घड़ी नहीं है, जिसके कारण वो हमेशा लेट हो जाया करते हैं.' जिसके बाद वो लंदन से नई घड़ी लाए थे.

7. जवाहरलाल चिंति‍त थे कि भारतीय महि‍लाएं ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर बड़े पैमाने पर वि‍देशी मुद्रा खर्च कर रही हैं. जिसको देखते हुए नेहरू ने जेआरडी टाटा ने ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का निवेदन किया. जिसके बाद लैक्मे मार्केट में आया.

Jawaharlal Nehru Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए चाचा नेहरू के ऐसे ही प्रेरणादायक विचार

8. जवाहर लाल नेहरू एक अच्छे लेखक भी थे. उनकी प्रमुख किताबें डिस्कवरी ऑफ इंडिया और ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री हैं.

9. नेहरू अपने जीवन में 9 बार जेल गए. चाचा नेहरू को 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

10. जवाहर लाल नेहरू भारत को आजाद करने के लिए लड़ते रहे और स्वतंत्रता के बाद भी 1964 में अपनी मृत्यु तक देश की सेवा की.

Children's Day: आखिर क्‍यों 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस? जानिए इसका इतिहास

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com