Jawaharlal Nehru Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए चाचा नेहरू के ऐसे ही प्रेरणादायक विचार

बाल दिवस (Children's Day) हर साल Jawahar Lal Nehru के जन्मदिन पर मनाया जाता है. पंडित नेहरू को 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा जाता है. नेहरू ने अपनी दूरदृष्टि और समझ से पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था.

Jawaharlal Nehru Quotes: ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है'', जानिए चाचा नेहरू के ऐसे ही प्रेरणादायक विचार

Children's Day: जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

नई दिल्ली:

पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) के जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस (Children's Day) मनाया जाता है. आज बाल दिवस के दिन गूगल ने शानदार डूडल (Google Doodle) बनाया है. जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म 14 नवंबर (November 14) 1889 को हुआ था. पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था. नेहरू हमेशा बच्चों को प्यार और महत्व देने की बात करते थे. कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से उन्हें पंडित नेहरू (Pandit Nehru) बुलाया जाता था, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू (Chacha Nehru) के रूप में जानते हैं. पंडित नेहरू को 'आधुनिक भारत का निर्माता' कहा जाता है. नेहरू ने अपनी दूरदृष्टि और समझ से पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था. नेहरू के विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं, आज जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके विचारों के बारें में बताने जा रहे हैं.


पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचार (Jawaharlal Nehru Quotes)


1. ''मनुष्य की नागरिकता देश की सेवा में निहित है.''

2. ''संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.''

3. ''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.''

4. ''जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.''

5. ''महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते.''

6. ''लोकतंत्र अच्छा है. मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि अन्य प्रणालियां इससे बदतर हैं.''
7. ''तथ्य, तथ्य हैं और किसी की पसंद से गायब नहीं होते हैं.''

8. ''जो व्यक्ति हमेशा अपने ही गुणों का बखान करता है वो सबसे कम गुणी होता है.''

9. ''विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.''

10. ''अत्यधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.''

Jawaharlal Nehru नाई के लिए लंदन से लाए थे घड़ी, जानिए चाचा नेहरू से जुड़ी 10 खास बातें

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com