RPSC 2nd Grade : सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की जाएगी.
नई दिल्ली: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है. सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा (RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2018) 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा उर्दू, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान, सिंधी, पंजाबी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों के खाली पदों पर होनी है. उम्मीदवार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित हर जानकारी RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं. आपको बता दें कि RPSC ने सीनियर टीचर (नॉन-टीएसपी) के 8 हजार 162 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए थे. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2018 थी.
RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2018 Dates
सीरियल नंबर | एग्जाम | विषय | परीक्षा तिथि |
1 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | उर्दू | 2/11/2018 |
2 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | संस्कृत | 2/11/2018 |
3 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | साइंस | 1/11/2018 |
4 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | हिंदी | 1/11/2018 |
5 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | जीके(ग्रुप बी) | 31/10/2018 |
6 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | 30/10/2018 | |
7 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | पंजाबी | 30/10/2018 |
8 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | अंग्रेजी | 30/10/2018 |
9 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | गणित | 29/10/2018 |
10 | सोशल साइंस | 29/10/2018 | |
11 | सीनियर टीचर ग्रेड 2 कम्पीटीशन एग्जाम (नॉन-टीएसपी) - 2018 | जीके(ग्रुप ए) | 28/10/2018 |
अन्य खबरेंSSC 2018: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के 1 हजार पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई