दो मवेशी व्यापारियों की हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया, 5 गिरफ्तार, धारा 144 लगाई गई

दो मवेशी व्यापारियों की हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया, 5 गिरफ्तार, धारा 144 लगाई गई

लातेहार:

झारखंड के लातेहार जिले में बालूमठ इलाके में दो लोगों की हत्या एवं उनको पेड़ से लटकाए जाने की घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में निषेधाज्ञा भी लगा दी गई है।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने कहा, पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कल झब्बर गांव में 32 साल के एक व्यक्ति और 13 साल के लड़के के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए थे। ये दोनों चतरा जिले के टुटिलावा से पशुओं को लेकर अपने घर जा रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनों की हत्या की गई और फिर शवों को पेड़ से लटका दिया ताकि लगे कि इन लोगों ने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि इस हत्या के पीछे का मकसद उनके जानवरों की लूट थी। बालूमथ इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।