यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच प्रवासी भारतीयों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच प्रवासी भारतीयों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

मथुरा:

आस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए प्रवासी भारतीयों की कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार आठ लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक दस साल का बच्चा है। सुरीर के कोतवाल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले ये प्रवासी भारतीय ऑस्ट्रेलिया से आए थे। उन्होंने कहा, रूपम दत्ता अपनी पत्नी, साली, दो बेटियों और दूसरे रिश्तेदारों के साथ रविवार शाम ब्रज दर्शन के लिए कार से मथुरा आ रहे थे। इसी दौरान कार का टायर फट जाने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यादव ने बताया, दुर्घटना में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया, रूपम दत्ता, उनके चालक और एक अन्य पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।