दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनर अश्विन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विनर अश्विन

आर अश्विन

नई दिल्ली:

सामने थी एक ऐसी टीम जिसे टेस्ट में वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल है। वह टीम जो पिछले 9 साल से विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज़ नहीं हारी थी। प्यार से प्रोटियाज़ कही जाने वाली टीम के विजय पथ पर सामने आ गए 29 साल के ऑफ स्पिनर रविचंद्रण अश्विन। सीरीज़ के दौरान उनकी गेंदों के घुमाव को समझना मुश्किल से नामुमकिन होता गया। 4 टेस्ट की सीरीज़ में 3-0 से जीत की कहानी लिखने में अश्विन की जबरदस्त भूमिका की कहानी उनके रिकॉर्ड बयान कर रहे हैं।

अश्विन ने 4 बार 5 विकेट लिए एक बार मैच में 10 विकेट और कुल मिलाकर 31 विकेट अपने नाम किए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अश्विन का सीरीज़ में प्रदर्शन            

  • 4 बार 5 विकेट लिए
  • 1 बार मैच में 10 विकेट
  • कुल मिलाकर 31 विकेट

अश्विन ने पांचवी बार मैन ऑफ द सीरीज़ जीतकर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। अश्विन की यह बारहवीं टेस्ट सीरीज़ है। सचिन 74 और सहवाग 39 सीरीज़ में 5-5 बार मैन ऑफ द सीरीज़ रहे थे।
                            सीरीज़        मैच        मैन ऑफ़ द सीरीज़
  • आर अश्विन      12          31        5
  • सचिन             74        200        5
  • सहवाग            39        104        5

सबसे ज़्यादा मैन ऑफ द सीरीज़
  • मुथैया मुरलीधरण         श्रीलंका                11
  • जैक कैलिस                दक्षिण अफ़्रीका       9
  • इमरान खान                पाकिस्तान             8
  • रिचर्ड हेडली               न्यूज़ीलैंड                8
  • शेन वॉर्न                    ऑस्ट्रेलिया               8
  • वसीम अकरम            पाकिस्तान               7
  • शिवनारायण चंद्रपॉल    वेस्टइंडीज़               7
  • मैल्कम मार्शल             वेस्टइंडीज़              6
  • कर्टली एंब्रोस               वेस्टइंडीज़              6
  • स्टीव वॉ                      ऑस्ट्रेलिया              6

हरभजन सिंह, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ 4-4 बार जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन, जहीर खान और सौरव गांगुली 3-3 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज़ रह चुके हैं। 2011 में दिल्ली में ही टेस्ट कैप पहनने वाले अश्विन ने तब से खेलीं 6 में से 5 सीरीज़ में मैन ऑफ़ द मैच जीता है, जो भारतीय क्रिकेट में उनके दबदबे को बता रहा है।