India vs Australia 1st ODI: रोहित की शतकीय पारी बेकार, भारत की पहले वनडे में 34 रन से हार

Live Score India vs Australia : इस साल खेले जाने वाले विश्व कप से पहले अब जबकि सिर्फ 13 मैच बाकी हैं, तो उम्मीद है कि सिडनी मेंं मिली हार टीम इंडिया के लिए आंखे खोलने का काम करेगी

India vs Australia 1st ODI: रोहित की शतकीय पारी बेकार, भारत की पहले वनडे में 34 रन से हार

AUS vs IND, 1st ODI: रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली

सिडनी में  खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 289 के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (133) की बेहतरीन शतकीय पारी बेकार गई. और मेजबानों ने भारत को 34 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद उस्मान ख्वाजा (59), शॉन मॉर्श (54, हैंड्सकॉम्ब (73) और मारकस स्टेइनिस (नाबाद 47) की उम्दा बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया (India tour of Australia, 2018-19) ने भारत के सामने 289 का मजबूत टारगेट रखा. इन बल्लेबाजों खासकर हैंड्सकॉम्ब की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया कोटे के 50 ओवरों में 5 विकेट पर 288 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही थी और महज 4 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए थे. इसके बाद  रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शतक और और महेंद्र सिंह धोनी (51) ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर शुरुआती झटकों से उबारा. लेकिन लगातार बढ़ते जरूरी रन औसत के चलते एक छोर पर विकेटों का गिरना जारी रहा. रोहित ने जरूर अपने तेवरों से एक समय जीत की उम्मीद दिखाई, लेकिन रोहित के आउट होते ही मैच में भारत की हार सुनिश्चित हो गई. और भारतीय टीम कोटे के 50 ओवरों में 9 विकेट पर 254 रन ही बना सकी. और भारत मैच में जीत से 35 रन दूर रह गया. चार विकेट चटकाने वाले व भारतीय शीर्ष क्रम को झंकझोरने वाले जे रिचर्डसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. 

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी. और उसने दस ओवर तक 41 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. कप्तान एरॉन फिंच (6) को भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में बोल्ड कर चलता किया, तो दसवें ओवर में एलैक्स कैरी (24) को कुलदीप यादव ने आउट किया, तो उस्मान ख्वाजा को रवींद्र जडेजा ने एलीबडब्ल्यू कर चलता किया. अर्धशतक बनाने के बाद शॉन मॉर्श भी कुलदीप यादव का शिकार हो गए. हैंड्सकॉम्ब ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन बनाए.  और एक अच्छी पारी खेलने के बाद भुवनेश्वर ने उन्हें चलता किया. भारत के लिए कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया आखिरी 5 ओवरों में 59रन बटोरने में कामयाब रहा.

इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या और केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं. दोनों को शो में कमेंट विवाद पर जांच पूरी होने तक बीसीसीआई ने निलंबित करने का फैसला किया है. हार्दिक पंड्या की जगह रवींद्र जडेजा को इलेवन में जगह दी गई है. निश्चित ही, इससे ड्रेसिंग रूम पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा, लेकिनटे्ट सीरीज 2-1 से जीतकर आ रही भारतीय का मनोबल निश्चित तौर पर कहीं ऊंचा है. 

 

 

 

 

INDIA vs AUSTRALIA 1st ODI LIVE UPDATES

Jan 12, 2019 15:31 (IST)
भारत का सातवां विकेट गिरा, रोहित के 133 रन
Jan 12, 2019 15:26 (IST)
45 ओवर बाद भारत...
Jan 12, 2019 15:20 (IST)
रोहित ने 44वें ओवर में जड़ा 1 छ्क्का, 1 चौका
Jan 12, 2019 15:16 (IST)
43वें ओवर बाद भारत का हाल..
Jan 12, 2019 15:12 (IST)
रोहित के सामने मैच जिताने की चुनौती...
Jan 12, 2019 15:08 (IST)
41 ओवर बाद भारत..
Jan 12, 2019 15:04 (IST)
रोहित ने जड़ा 22वां शतक..40 ओवर बाद यह स्कोर है भारत का
Jan 12, 2019 14:57 (IST)
रोहित शर्मा ने 39वें ओवर में जड़े 3 चौके...
Jan 12, 2019 14:44 (IST)
36 ओवर बाद टीम इंडिया..
Jan 12, 2019 14:32 (IST)
धोनी 51 रन बनाकर आउट, रोहित के साथ निभाई 138 रन की साझेदारी
Jan 12, 2019 14:23 (IST)
धोनी ने चौक जड़कर पूरा किया अर्द्धशतक
Jan 12, 2019 14:16 (IST)
30 ओवर बारत भारत 3 पर 133 रन...
Jan 12, 2019 14:07 (IST)
28 ओवर बाद भारत 3 पर 112 रन...
Jan 12, 2019 13:52 (IST)
रोहित ने जड़ा अर्धशतक...भारत सौ के नजदीक..
Jan 12, 2019 13:48 (IST)
23 ओवर बाद भारत 3 पर 86 रन...
Jan 12, 2019 13:34 (IST)
20 ओवर बाद भारत की तस्वीर
Jan 12, 2019 13:21 (IST)
रोहित का एक और छक्का...
Jan 12, 2019 13:14 (IST)
धोनी और रोहित के बल्ले से निकले बड़े शॉट..
Jan 12, 2019 13:02 (IST)
उबारे में जुटे हैं रोहित व धोनी...
Jan 12, 2019 12:56 (IST)
10 ओवर बाद...ये है हाल..!
Jan 12, 2019 12:43 (IST)
धोनी व रोहित उबार पाएंगे भारत को ..?
Jan 12, 2019 12:33 (IST)
5 ओवर बाद भारत 3 पर 11..
Jan 12, 2019 12:27 (IST)
रिचर्डसन ने तीसरे ओवर में कोहली और रायुडु को चलता किया
Jan 12, 2019 12:19 (IST)
3 ओवर बाद भारत का हाल...
Jan 12, 2019 12:15 (IST)
शिखर नहीं खोल सके खाता..नए बल्लेबाज विराट और रोहित क्रीज पर
Jan 12, 2019 11:52 (IST)
ऑस्ट्रेलिया ने दिया भारत को 290 का टारगेट...
Jan 12, 2019 11:28 (IST)
49 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया
Jan 12, 2019 11:20 (IST)
48 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया....
Jan 12, 2019 11:17 (IST)
भुवनेश्वर कुमार ने दिया झठा झटका, हैंड्सकॉम्ब के 73 रन
Jan 12, 2019 11:13 (IST)
शमी के फेंके 47वें ओवर में 8 रन..
Jan 12, 2019 11:08 (IST)
46वें ओवर में भुवनेश्वर को 2 चौके...
Jan 12, 2019 11:05 (IST)
45वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया
Jan 12, 2019 10:58 (IST)
44वें ओवर में कुलदीप यादव खा गए दो छ्क्के
Jan 12, 2019 10:53 (IST)
43 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर..
Jan 12, 2019 10:36 (IST)
कुलदीप यादव ने मॉर्श को आउट कर लिया दूसरा विकेट
Jan 12, 2019 10:24 (IST)
खलील के 36वें ओवर में आए 2 चौके...
Jan 12, 2019 09:36 (IST)
उस्मान ख्वाजा ने पचासा जड़ खराब शुरुआत से उबारा...
Jan 12, 2019 09:32 (IST)
ऑस्ट्रेलिया पारी के आधे ओवर तो हो गए..
Jan 12, 2019 09:26 (IST)
23 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया का हाल...
Jan 12, 2019 09:18 (IST)
20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की तस्वीर
Jan 12, 2019 09:07 (IST)
उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ले रहे हैं लोहा..
Jan 12, 2019 08:55 (IST)
ये है 14 ओवर बाद की कहानी
Jan 12, 2019 08:45 (IST)
उस्मान ख्वाजा के साथ शॉन मार्श क्रीज पर
Jan 12, 2019 08:36 (IST)
लो जी, कुलदीप यादव ने दे दिया कंगारुओं को दूसरा झटका!
Jan 12, 2019 08:31 (IST)
भारत को अभी भी दूसरे विकेट की तलाश
Jan 12, 2019 08:23 (IST)
7 ओवर बाद की ऑस्ट्रेलियाई तस्वीर
Jan 12, 2019 08:15 (IST)
Jan 12, 2019 08:10 (IST)
खलील के चौथे ओवर में लग गए 2 चौके...
Jan 12, 2019 08:05 (IST)
भुवनेश्वर ने कप्तान फिंच को सस्ते में समेटा, 6 रन ही बना सके फिंच
Jan 12, 2019 08:00 (IST)
2 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया के बिना नुकसान के 8 रन
Jan 12, 2019 07:55 (IST)
ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू, दोनों ओपनर क्रीज पर