यह ख़बर 14 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सचिन से पहले ध्यानचंद को मिले भारत रत्न : अजहर

खास बातें

  • अजहरूद्दीन ने सचिन तेंदुलकर भारत रत्न का हकदार करार दिया, लेकिन कहा कि उनसे पहले हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।
धर्मशाला:

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने हाल में शतकों का शतक पूरा करने वाले सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न का हकदार करार दिया, लेकिन इसके साथ ही कहा कि बल्लेबाजी के इस बादशाह से पहले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने अजहरूद्दीन ने कहा, ‘‘उन्हें (तेंदुलकर) भारत रत्न देना चाहिए, लेकिन पहले ध्यानचंद को यह पुरस्कार मिलना चाहिए। वह (ध्यानचंद) ब्रिटिश राज के अंदर बेहद कठिन परिस्थितियों में खेले और उन्होंने अपने खेल से देश का गौरव बढ़ाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तब अच्छे मैदान नहीं हुआ करते थे और माहौल भी अनुकूल नहीं रहता था, तब उन्होंने विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन किया था। मैं समझता हूं कि भारत रत्न के वह पहले हकदार हैं।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अजहर से जब पूछा गया कि क्या तेंदुलकर को संन्यास ले लेना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले 20-22 वर्ष से खेल रहे हैं और इसका फैसला उन्हें स्वयं करने देना चाहिए।’’