64 गेंदों पर 158 रन बनाकर मैक्कलम ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की

64 गेंदों पर 158 रन बनाकर मैक्कलम ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की

इंग्लैंड की टी-20 नैटवेस्ट ब्लास्ट प्रतियोगिता में वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए ब्रैंडन मैक्कलम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर फ़िर साबित किया कि इस फॉर्मैट के वह सबसे ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

डर्बिशायर के खिलाफ़ मुकाबले में मैक्कलम ने 64 गेंदों पर 158 रन जड़ दिए। उनकी इस पारी में 13 चौके और 11 छक्के शामिल थे। अपनी पारी में मैक्कलम ने पहले 50 रन 23 गेंदों पर बनाए, मगर 50 से 100 रन तक पहुंचने में उन्हें सिर्फ़ 19 गेंद और लगीं। 100 से 150 का आंकड़ा पाने के लिए उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया।

मैक्कलम के नाम ट्वेंटी-20 का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले मुकाबले में 158 रन बनाए थे, जो उस वक्त ट्वेंटी-20 का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि बाद में क्रिस गेल ने नाबाद 175 रनों की पारी खेल कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

एक नज़र खेल के सबसे छोटे फॉर्मैट की टॉप 10 पारियों पर

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खिलाड़ी                 रन        गेंद
क्रिस गेल (RCB)      175*         66
ब्रैंडन मैक्कलम (KKR) 158*        73
ब्रैंडन मैक्कलम (Warwickshire) 158*        64
एरॉन फ़िंच (Australia)            156        63
ल्यूक राइट (Sussex)            153        66
ग्रेम नेपियर  (Essex)            152*        58
क्रिस गेल (Somerset)         151*        62
वैन वैस्थुइज़न (Namibia)         145        50