यह ख़बर 15 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मैकेंजी के अर्द्धशतक से लायंस ने मुंबई इंडियंस को हराया

खास बातें

  • नील मैकेंजी और किंटन डि काक के आक्रामक अर्द्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम लायंस ने चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया।
जोहानिसबर्ग:

नील मैकेंजी और किंटन डि काक के आक्रामक अर्द्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम लायंस ने चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया।

सितारों से सजी हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मुंबई के न तो बल्लेबाज चले और न ही गेंदबाजों को लय मिल सकी। इसके अलावा फील्डिंग इतनी दोयम दर्जे की थी कि ओवरथ्रो में लायंस को कई रन मिल गए।

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में लायंस ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैकेंजी 41 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं डिकाक ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 33 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 51 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 121 रन जोड़े।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लायंस ने दो विकेट गुलाम बोदी (19) और कप्तान अल्विरो पीटरसन (14) के रूप में गंवाए थे। एक समय उसका स्कोर सातवें ओवर में दो विकेट पर 37 रन था लेकिन उसके बाद मैकेंजी और डिकाक ने मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।