चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) आगे आकर कोहली ने गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया और रन हासिल किया| 10 के बाद 65/1 बैंगलोर|

9.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को सामने की तरफ खेला एक रन के लिए|


9.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई पूरी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और उसे सामने की तरफ उठाकर मारा और बड़ी दूरी हासिल करते हुए छह रन हासिल किये| समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़ टीम को आगे लेकर जा रहे हैं| CSK vs RCB: Match 25: It's a SIX! Devdutt Padikkal hits Karn Sharma. Royal Challengers Bangalore 63/1 (9.4 Ov). CRR: 6.51

9.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद लेकिन सीधा फील्डर की तरफ मारा| रन का मौका नहीं बन पाया|

9.2 ओवर (1 रन) ड्राइव किया कवर्स की दिशा में कोहली ने गेंद को एक रन मिला|

9.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सीधे बल्ले से गेंद को खेला एक रन के लिए|

8.6 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| देव ने उसे लॉन्ग ऑन की दिशा में पुल तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| 9 के बाद 55/1 बैंगलोर|

8.5 ओवर (1 रन) कोहली के लिए पैड्स पर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड विकेट की दिशा में उसे खेला और एक रन हासिल किया|

8.4 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया|

8.3 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कोहली ने कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया| खाते में एक रन जुटे|

8.2 ओवर (1 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में धीमी गति की गेंद को एक ही रन मिला|

8.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए बल्लेबाज़ देवदत्त लेकिन धीमी गति के कारण चकमा खा गए| ब्रावो को मारना इतना आसान नहीं होगा|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| साथ ही टीम के 50 रन भी पूरे हुए| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये|

7.5 ओवर (0 रन) खिची हुई लाइन पर डाली गई सीधी गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|

7.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.3 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद को कोहली ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया और रन हासिल किया|

7.2 ओवर (1 रन) करार स्ट्रोक बैकफुट से बल्लेबाज़ द्वारा| लेकिन डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

7.1 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद टर्न हुई जिसे कोहली ने बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| एक ही रन मिला|

कर्ण शर्मा को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है..

पहले टाइम आउट का हुआ समय!!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 46/1 बैंगलोर| क्रीज़ पर कोहली और देवदत्त बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| दोनों के बीच अबतक 33 रनों की बेहतरीन साझेदारी पनप रही है| कप्तान धोनी की नज़रें विकटों पर होगी| कौन होगा उनका ट्रम्प कार्ड?

6.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| जडेजा तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया| 7 के बाद 46/1 बैंगलोर|

6.5 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला| सीमा रेखा पर वॉटसन का बेहतरीन प्रयास और चौका रोका| दो ही रन मिला|

6.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑन साइड पर गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

6.3 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गेंदबाज़ ज़रूर दबाव में आये होंगे इस शॉर्ट से, कमाल की बल्लेबाज़ी कोहली द्वारा| CSK vs RCB: Match 25: Virat Kohli hits Dwayne Bravo for a 4! Royal Challengers Bangalore 43/1 (6.3 Ov). CRR: 6.61

6.3 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| CSK vs RCB: Match 25: Virat Kohli hits Dwayne Bravo for a 4! Royal Challengers Bangalore 43/1 (6.3 Ov). CRR: 6.61

6.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को ऑन साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया|

6.1 ओवर (1 रन) एक बार फिरे से क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया|

पोवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 36/1 बैंगलोर| कप्तान विराट कोहली क्रीज़ पर काफी समझ बूझ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे|

5.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन से बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

5.5 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप किया और एक रन हासिल किया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ गेंद को मारा| फील्डर से काफी दूर रही गेंद और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ चार रन मिल गए| CSK vs RCB: Match 25: Virat Kohli hits Shardul Thakur for a 4! Royal Challengers Bangalore 34/1 (5.4 Ov). CRR: 6

5.3 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

5.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| CSK vs RCB: Match 25: Devdutt Padikkal hits Shardul Thakur for a 4! Royal Challengers Bangalore 29/1 (5.1 Ov). CRR: 5.61

मैच रिपोर्ट