रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) ओहोहो!!! एक और बढ़िया गेंद और साथ में डॉट बॉल भी| पिछली गेंद का एक्शन रिप्ले देखने को मिला हमें यहाँ पर| बल्लेबाज़ आगे आकर मारना चाह रहे लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए| 10 के बाद 47/2 चेन्नई| 60 गेंद 123 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पुल करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए|


9.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया लेग साइड पर लेकिन गैप से सिंगल हासिल किया|

9.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन हासिल किया|

9.2 ओवर (0 रन) डेक को हिट करते हुए मॉरिस डाल रहे गेंद| बल्लेबाज़ को ज़रा भी रूम नहीं देते हुए|

9.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 44/2 चेन्नई| 66 गेंदों पर 126 रनों की दरकार| मुकाबला फिल्चाल तो बैंगलोर की तरफ है लेकिन किसी भी वक़्त चेन्नई की ओर जा सकता है|

8.6 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!!! थर्ड मैन की तरफ गई| फील्डर चहल वहां पर मौजूद लेकिन कैच के लिए नहीं गए| गेंद उनसे काफी आगे गिर गई| आगे आकर खेला गया था छोटी लेंथ की गेंद पर अपर कट| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 44/2 चेन्नई| 66 गेंदों पर 126 रनों की दरकार|

8.5 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया लेग साइड पर एक रन के लिए|

8.4 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को पॉइंट पर टैप किया एक रन के लिए| रन रेट 10 के ऊपर जाता हुआ|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! अपर कट!!! ये शॉट काफी खेलते हैं रायुडु| छोटी डाली गई गेंद को संतुलन में रहकर खेला कीपर के ऊपर से आयर थर्ड मैन से बाउंड्री हासिल कर ली| CSK vs RCB: Match 25: Ambati Rayudu hits Isuru Udana for a 4! Chennai Super Kings 41/2 (8.3 Ov). Target: 170; RRR: 11.22

8.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे टैप किया पॉइंट की तरफ और रन हासिल किया|

8.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और टाईट ओवर सुंदर का हुआ समाप्त| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| 8 के बाद 35/2 चेन्नई| 72 गेंद 135 रनों की दरकार|

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जायेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की तरफ खेला और रन हासिल किया|

7.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

7.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ को स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ| रन मिलेगा मात्र एक ही|

7.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई चहल के एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 4 रन इस ओवर से आये| धीमी गति से आगे डाली गई थी गेंद जिसे जगदीसन ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 7 के बाद 30/2 चेन्नई| बैंगलोर ने मुकाबले को पकड़कर रखा है|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!!! सामने की तरफ गेंद को खेला और रन हासिल किया|

6.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को रायुडु ने कवर्स की तरफ पंच किया एक रन के लिए|

6.2 ओवर (1 रन) आगे की गेंद को फ्रंट फुट से ड्राइव किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|

6.1 ओवर (0 रन) गुगली!!! कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

युज्वेंद्र चहल को दी गई गेंदबाज़ी..

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| महज़ 5 रन और एक बड़ा विकेट इस ओवर से आता हुआ|

5.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

एन जगदीसन बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं..

5.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यु मिस आई हिट!!! क्या कमाल की गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| खतरनाक बल्लेबाज़ वॉटसन 14 रन बनाकर पवेलियन चलते बने| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को स्लॉग कर दिया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई और बूम| 25/2 चेन्नई, लक्ष्य से फिलहाल 145 रन दूर| CSK vs RCB: Match 25: WICKET! Shane Watson b Washington Sundar 14 (18b, 3x4, 0x6). Chennai Super Kings 25/2 (5.4 Ov). Target: 170; RRR: 10.12

5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली खराब गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया और फाइन लेग बाउंड्री के पार चौका बटोरा| CSK vs RCB: Match 25: Shane Watson hits Washington Sundar for a 4! Chennai Super Kings 25/1 (5.3 Ov). Target: 170; RRR: 10.00

5.2 ओवर (0 रन) दबाव बल्लेबाज़ के ऊपर डालते हुए सुंदर| सही सोच भी है ये| खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे||

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

मैच रिपोर्ट