टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट वापस लिया गया

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट वापस लिया गया

महेंद्र सिंह धोनी

अनंतपुर:

आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भगवान विष्णु के रूप में पोज देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में भारतीय वन-डे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट सोमवार को वापस ले लिया।

धोनी के दिल्ली स्थित वकील रजनीश चोपड़ा और पंकज भागला अनंतपुर अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने मजिस्ट्रेट गीतावाणी से कहा कि क्रिकेटर को 7 जनवरी को जारी गैर-जमानती वारंट नहीं मिला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अदालत ने उनकी बात मान ली और गैर-जमानती वारंट जारी करने का अपना आदेश वापस ले लिया।