चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!!! एक और जीवनदान गब्बर को मिलता हुआ| इस बार 51 रनों पर विकेट के पीछे से धोनी द्वारा मिला जीवनदान|

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|


9.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से खेला लेकिन गैप नहीं हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल और तीसरा लगातार अर्धशतक गब्बर के बल्ले से आता हुआ!! स्पेशल खिलाड़ी की स्पेशल पारी| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| क्या कमाल की पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद| DC vs CSK: Match 34: FIFTY! Shikhar Dhawan completes 50 (29b, 8x4, 0x6). Delhi Capitals 74/2 (9.3 Ovs). Target: 180; RRR: 10.10

9.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

9.1 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

ड्वेन ब्रावो आये हैं गेंदबाज़ी के लिए आये हैं...

8.6 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद ऊपर डाली गई| अय्यर उसे मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| टर्न से बिट हुए| गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नकारा|

8.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से अय्यर ने डिफेंड कर दिया|

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!!! बैक टू बैक बाउंड्री धवन के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| DC vs CSK: Match 34: Shikhar Dhawan hits Karn Sharma for a 4! Delhi Capitals 69/2 (8.3 Ov). Target: 180; RRR: 9.65

8.2 ओवर (4 रन) चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| DC vs CSK: Match 34: Shikhar Dhawan hits Karn Sharma for a 4! Delhi Capitals 65/2 (8.2 Ov). Target: 180; RRR: 9.86

8.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|

कर्ण शर्मा आये हैं गेंदबाज़ी के लिए...

7.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया 1 रन आया|

7.5 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में पंच करते गीते धवन ने लिया 1 रन|

7.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल आया|

7.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

7.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई बॉल को अय्यर ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर|

7.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 7 ओवर की समाप्ति के बाद 54/2 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर शिखर धवन और श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करते हुए| धवन का कैच किया दीपक चहर ने ड्रॉप, अब देखना है कि चेन्नई को यह कैच छोड़ना कितना मंहगा पड़ता है| चेन्नई को अभी भी एक और विकेट की होगी तालाश| दिल्ली को 78 गेंदों में 9.69 प्रति ओवर की दर से 126 रन चाहिए...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 13 रन इस ओवर से आये| पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| 7 के बाद 54/2 दिल्ली|

6.5 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका!!! धवन का कैच छोड़ा है, महंगा तो पड़ेगा ही| इस बार छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल करते हुए चार रन हासिल किया| DC vs CSK: Match 34: Shikhar Dhawan hits Ravindra Jadeja for a 4! Delhi Capitals 53/2 (6.5 Ov). Target: 180; RRR: 9.65

6.4 ओवर (4 रन) एक और चौका!!! इस बार भी हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर द्वारा एक भरसक प्रयास के बाद भी गेंद तक नहीं पहुँच पाए और बाउंड्री के लिए निकल गई गेंद| DC vs CSK: Match 34: Shikhar Dhawan hits Ravindra Jadeja for a 4! Delhi Capitals 49/2 (6.4 Ov). Target: 180; RRR: 9.82

6.3 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!!! 25 रनों पर धवन को मिला जीवनदान| फाइन लेग बाउंड्री पर चहर ने कैच को मिसजज किया और एक आसान सा कैच टपका दिया| ये जीवनदान कितना महंगा पड़ेगा अब ये तो वक़्त ही बताएगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को स्लॉग करने चले गए थे और हवा में मार बैठे|

6.2 ओवर (1 रन) सामने की तरफ गेंद को पंच करते हुए लॉन्ग ऑन से सिंगल हासिल किया|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

रविन्द्र जडेजा को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 41/2 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर शिखर धवन और श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करते हुए| दिल्ली को जीत के लिए अभी भी 84 गेंदों में 9.92 प्रति ओवर की दर से 139 रन चाहिए|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! शिखर अब हो गए बेफिक्र!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया और गैप से सीमा रेखा के पार भेजने में कामयाब हुए| अपने अनुभव का उदाहरण पेश करते हुए गब्बर| टीम को उनसे एक बड़ी और मैच विनिंग पारी की उम्मीद| DC vs CSK: Match 34: Shikhar Dhawan hits Shardul Thakur for a 4! Delhi Capitals 40/2 (5.5 Ov). Target: 180; RRR: 9.88

5.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को गैप में पुश किया और रन हासिल किया|

5.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

5.2 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| DC vs CSK: Match 34: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Shardul Thakur. Delhi Capitals 35/2 (5.2 Ov). Target: 180; RRR: 9.89

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

मैच रिपोर्ट