दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम , दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज मुकाबला जहाँ दिल्ली ने राजस्थान को 13 रनों से हराते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर अपना कब्ज़ा कर लिया हैं| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात बैंगलोर और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि शारजाह के मैदान में खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एनरिक नोकिया को दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि ये एक बेहतरीन पल हैं उनके लिए| अपनी तेज़ गेंदबाजी पर उन्होंने कहा कि मैं पहली बार ये सुन रहा हूँ| बटलर मुझे काफी अच्छी तरह से खेल रहे थे लेकिन मैंने भी दबाव नहीं लिया और अपनी लाइन पकड़कर रखी| इस लीग से मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और अपने साथी गेंदबाज़ों के साथ प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा अनुभव मिल रहा है|


मैच जीतने के बाद बात करने आए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह शिखर धवन ने बताया कि अय्यर काफी दर्द में हैं| उनके कंधे में गहरी चोट लगी हैं| हम उम्मीद करते हैं की वो जल्द ही ठीक होकर विकेट की कमान अपने हाथ में ले| 161 रन डिफेंड करना इस मैदान में आसान नही था| लेकिन हमारे पर वर्ल्ड के सबसे अच्छे गेंदबाज़ टीम में शामिल है| जिसके कारण हम आज मुकाबले को अपने नाम कर सके| जाते-जाते शिखर धवन ने कहा कि हम अपने अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है|

शानदार गेंदबाज़ी का नमूना दिल्ली के दिलेरों ने पेश किया यहाँ पर और हारे हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया| 161 रनों को डिफेंड करने आई दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही| पॉवर प्ले में पहले जोस बटलर तो फिर राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल करते हुए मुकाबले में बने रहे| दिल्ली के कप्तान अय्यर ने श्रेयस ने कुल 5 गेंदबाजों को गेंदबाज़ी आक्रमण में लगाया| जिसमे से उनके लिए सबसे सफ़ल गेंदबाज़ रहे एनरिक नोकिया (4-0-33-2) जिन्होंने दो विकेट अपने नाम करते हुए बटलर नामक तूफ़ान और अंत में उथप्पा को पवेलियन लौटाया| उनका साथ बख़ूबी निभाते हुए तुषार देशपांडे ने अपने डेब्यू मुकाबले में 2 विकेट हासिल किया और अंतिम ओवर में कमाल का धैर्य दिखाते हुए गेंदबाज़ी की| वहीं आर अश्विन, अक्षर पटेल और कगिसो रबाडा के हाथ 1-1 ही सफ़लता लगी जो जीत का सूत्र बनी|

आर अश्विन (4-0-17-1) की कसी हुई गेंदबाज़ी के बदौलत दिल्ली ने राजस्थान को 13 रनों से हराते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का पायदान एक बार फिर से हासिल कर लिया| 162 रनों को चेज़ करने मैदान पर आई राजस्थान की शुरुआत तो धमाकेदार रही| लेकिन बड़ा हिट लगाने के चक्कर में जोस बटलर 22 रन बनाकर एनरिक नोकिया की तेज़ी गति से डाली हुई गेंद पर बोल्ड हो गए| बाद में बल्लेबाज़ी करने आए स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए| एक छोर से छक्के और चौके की झड़ी को लगाते रहे बेन स्टोक्स (41) भी अहम समय पर अपना विकेट गँवा बैठे| वहीँ संजू सैमसन (25) ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को 90 रनों के पर ले गए| एक समय ऐसा लगा रहा था कि टीम आसानी से इस रन चेज़ को हासिल कर लेगी लेकिन संजू के आउट होने के बाद जैसे बल्लेबाजों को हड़बड़ी सी हो गई| उथप्पा का ख़राब कॉल पर पिछले मुकाबले के हीरो रहे रियान पराग को रन आउट टीम को महंगा पड़ा| वहीं रॉबिन उथप्पा 32 रन ही बना सके और एक ग़लत शॉट खेलते हुए महत्वपूर्ण समय पर पवेलियन लौट गए| अंत में राहुल तेवतिया (14) जीत और हार के बीच खड़े रहे लेकिन आज उनका भी जादू नहीं चल सका|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! तुषार के खाते में गई विकेट, दिल्ली ने 13 रनों से जीता एक हारा हुआ मुकाबला| क्या कमाल की गेंदबाज़ी में वापसी करते हुए एक हारे हुए मुकाबले को अपने नाम किया| इस आखिरी गेंद को बल्लेबाज़ ने कट ज़रूर किया लेकिन पॉइंट फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| DC vs RR: Match 30: WICKET! Shreyas Gopal c sub b Tushar Deshpande 6 (4b, 1x4, 0x6). Rajasthan Royals 148/8 (20.0 Ov). Target: 162; RRR:

19.5 ओवर (4 रन) चौका!!! अब चाहिए एक गेंद पर 14 रन| मुकाबला दिल्ली के खाते में चला गया है| कट किया पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को और गैप से चार रन हासिल किया| DC vs RR: Match 30: Shreyas Gopal hits Tushar Deshpande for a 4! Rajasthan Royals 148/7 (19.5 Ov). Target: 162; RRR: 84

19.4 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन कोई भी उसे पकड नहीं पाया| खैर अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा| बाकी बची 2 गेंदों पर 18 रन नहीं बन पायेंगे| एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर|

19.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! 3 गेंद 19 रनों की दरकार!!! फ्लिक मारने गए लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ|

19.2 ओवर (1 रन) सामने की तरफ गेंद को खेला एक रन के लिए| 4 गेंद 19 रनों की दरकार|

19.1 ओवर (1 रन) ओहोहो!!! बेहतरीन रहाणे!!! ये कैच ड्रॉप नहीं बल्कि टीम के लिए छक्का बचाया है!! एक ही रन भागे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प के बहार की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ मार दिया था| लगभग छक्का मिल गया था लेकिन रहाणे ने बुद्धि लगाते हुए उसे एक रन में तब्दील किया|

19.1 ओवर (0 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

6 गेंदों पर 22 रनों की दरकार| तुषार देशपांडे को थमाई गई गेंद...

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ खेलते हुए एक रन हासिल किया| 6 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|

18.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन एक ही रन मिला|

श्रेयस गोपाल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

श्रेयस गोपाल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

18.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! रबाडा ने किया बल्लेबाज़ का कबाड़ा| आर्चर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| जड़ में डाली गई धीमी ह्गती की गेंद पर बल्ला चलाया| किनारा लेकर पॉइंट की तरफ गई गेंद| रहाणे गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच लपका| 138/7, 8 गेंद 24 रनों की दरकार| DC vs RR: Match 30: WICKET! Jofra Archer c Ajinkya Rahane b Kagiso Rabada 1 (4b, 0x4, 0x6). Rajasthan Royals 138/7 (18.4 Ov). Target: 162; RRR: 18

18.3 ओवर (0 रन) ओह!! रबाडा यु ब्यूटी!! गति और उछाल दोनों से बल्लेबाज़ को बीट किया| आर्चर ने बल्ला तो घुमाया था लेकिन चूक गए|

18.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|

18.1 ओवर (1 रन) रूम बनाकर गेंद को सामने की तरफ मारा| धवन ने डाईव लगाकर गेंद को रोका| एक ही रन मिला| 11 गेंद 24 रन की दरकार|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति| महज़ 4 रन और एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| लो फुल टॉस जिसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और धवन ने उसे फील्ड किया| 12 गेंद 25 रन की दरकार|

17.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्लॉग किया लेकिन गति से चकमा खा गए तेवतिया| मुकाबला खुल गया है दोस्तों|

17.4 ओवर (1 रन) सामने की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 14 गेंद 26 रनों की दरकार|

जोफ्रा आर्चर बल्लेबाज़ी करने आए...

जोफ्रा आर्चर बल्लेबाज़ी करने आए...

17.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! 32 रन बनाकर उथप्पा लौटे पवेलियन| एक बार फिर से अपनी गति से बल्लेबाज़ को बोल्ड करते हुए चारो खाने चित कर दिया| उथप्पा की झुझारू पारी का हुआ अंत| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे लेकिन यॉर्कर गेंद से गच्छा खा गए| गेंद जाकर सीधा मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 135/6 राजस्थान, 15 गेंदों पर 27 रनों की दरकार| DC vs RR: Match 30: WICKET! Robin Uthappa b Anrich Nortje 32 (27b, 3x4, 1x6). Rajasthan Royals 135/6 (17.3 Ov). Target: 162; RRR: 10.8

17.2 ओवर (1 रन) टॉप एज!!! थर्ड मैन की तरफ गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| रबाडा ने गेंद को फील्ड किया और सिंगल पर रोका|

17.1 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद को पुल तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| 18 गेंद 29 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!! 19 गेंद 29 रनों की दरकार| इस बाउंड्री की काफी ज़रुरत थी| अपर कट किया था गेंद को और कीपर के ऊपर से बाउंड्री हासिल कर लिया| रबाडा की गति का इस्तेमाल करते हुए तेवतिया यहाँ पर| DC vs RR: Match 30: Rahul Tewatia hits Kagiso Rabada for a 4! Rajasthan Royals 133/5 (16.5 Ov). Target: 162; RRR: 9.16

16.4 ओवर (1 रन) एक और बार बल्ले के निचले हिस्से पर लगी गेंद और गैप से सिंगल हासिल किया|

16.3 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया और दो रन हासिल किया|

16.2 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे उथप्पा!! पुल मारने गए थे लेकिन पहले ही खेल बैठे| बल्ले के निचले हिस्से से लगकर रबाडा से दूर जाकर गिरी गेंद वरना कैच का मौका बन गया था|

16.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर| चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

कगिसो रबाडा (2.0-0-17-0) को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...

15.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर कट करते हुए इस बार निकला गैप| मिल जाएगा सिंगल|

15.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को तेवतिया ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

15.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हुआ|

15.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

15.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई कैरम गेंद पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली| उथप्पा ने पॉइंट की दिशा में पुश किया 1 रन आया|

मैच रिपोर्ट