कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के साथियों को नए घर में दी पार्टी, देखें तस्वीरें

कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के साथियों को नए घर में दी पार्टी, देखें तस्वीरें

विजय, गुरकीरत के साथ कई खिलाड़ी विराट के घर पहुंचे (फोटो विजय के Facebook पेज से साभार)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली होम सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली खुशी से लबरेज हैं। खास बात यह है कि सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच उनके होम ग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में भला वे अपने साथियों के स्वागत का मौका कैसे जाने देते। विराट ने टीम इंडिया के साथियों को अपने नए घर में शानदार दावत दी।

कोहली ने कुछ महीने पहले ही गुड़गांव के डीएलएफ फेस 1-सी में एक नया घर खरीदा है। मुरली विजय ने इस डिनर पार्टी की फोटो अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं। इस पार्टी में मुरली विजय, रोहित शर्मा, गुरकीरत मान, शिखर धवन, वरुण आरोन शामिल हुए।
 


कप्तान विराट कोहली के घर पर मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, वरुण आरोन और रोहित शर्मा डिनर के लिए पहुंचे (फोटो मुरली विजय के फेसबुक पेज से साभार)

कोहली के लिए यह तिहरी खुशी का मौका था। पहला 5 नवंबर को उनका जन्मदिन था, दूसरा उन्होंने नया घर लिया है और तीसरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पर कब्जा। इससे पहले नागपुर में क्रिकेटर उमेश यादव ने भी अपने नए घर में टीम इंडिया को डिनर दिया था।

मुरली विजय ने टीम इंडिया के साथियों के साथ कुछ अन्य फोटो भी शेयर किए-
 


वरुण आरोन, मुरली विजय और स्टुअर्ट बिन्नी (फोटो विजय के WEBSTAGRAM पेज mvj8 से साभार)
 

केएल राहुल के साथ सफारी विजिट के लिए जाते मुरली विजय (फोटो विजय के फेसबुक पेज से)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

 


तदोबा अभ्यारण्य की विजिट के दौरान मुरली विजय (फोटो विजय के WEBSTAGRAM पेज mvj8 से साभार)
 
मुरली विजय
 
मुरली विजय और शिखर धवन