यह ख़बर 11 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

धोनी ने बदल दिया रोहित शर्मा का खेल करियर : सौरव गांगुली

कोलकाता:

पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि रोहित शर्मा को एक शानदार बल्लेबाज बनाने का सारा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है।

रोहित शर्मा के बारे में कहा जाता था कि वह अपनी पूरी संभावनाओं को सामने नहीं ला पा रहा था, लेकिन उसने अब एक-दिवसीय मैचों में सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। रोहित के खेल जीवन को एक नई दिशा तब मिली, जब धोनी ने उसके साथ एक नया प्रयोग किया और उसे सलामी बल्लेबाज बनाया।

गांगुली ने कहा, उसने (धोनी ने) रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी बना दिया। किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने कोई टेस्ट खेले बिना 100 एक-दिवसीय मैच नहीं खेले होंगे। उसे मौका नहीं मिला होता। हम अब कह रहे हैं कि शर्मा कितना अच्छा खिलाड़ी है। उसके पास क्षमता है। आपको धोनी को श्रेय देना होगा।

गांगुली ने कहा, पहले खिलाड़ी आते और चले जाते थे, क्योंकि अवसर और भरोसे की कमी होती थी। अपनी कप्तानी की चर्चा करते हुए गांगुली ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया, वह उससे संतुष्ट हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com