गूगल ने क्रिकेट विश्व कप पर जारी किया डूडल

एडिलेड : शीर्ष इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने सर्ज इंजन के होम पेज पर क्रिकेट विश्व कप शुरू होने के अवसर पर डूडल समर्पित किया।

क्रिकेट विश्व कप को समर्पित गूगल के इस डूडल में क्रिकेट के हर क्षेत्र, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग और अंपायरिंग को प्रदर्शित किया गया है। गूगल ने विश्व कप शुरू होने की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को यह डूडल जारी किया।

पूरी दुनिया में भले 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे को समर्पित रहा हो, लेकिन क्रिकेट को दीवानों की तरह चाहने वाले देशों के लिए इस बार 14 फरवरी क्रिकेट के सबसे बड़े जश्न की शुरुआत का द्योतक है।

गूगल ने इसे ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड में अपना डूडल विश्वकप को समर्पित किया, जबकि शेष दुनिया में गूगल ने वैलेंटाइन डे पर डूडल जारी किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में शनिवार से शुरू हुए क्रिकेट विश्व कप में कुल 14 देश हिस्सा ले रहे हैं।