IND VS SA: विराट कोहली बस ग्रीम स्मिथ से चूके, पर इन 4 दिग्गजों को दी पटखनी

विराट कोहली जैसी फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह देर-सबेर स्मिथ के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे

IND VS SA: विराट कोहली बस ग्रीम स्मिथ से चूके, पर इन 4 दिग्गजों को दी पटखनी

विराट कोहली

नई दिल्ली:

केपटाउन में आखिरी और तीसरे टी-20 के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस दक्षिण अफ्रीकी दौरे में वास्तव में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने कद को और ऊंचा कर लिया. और सबसे बड़ा प्वाइंट रहा 6 मैचों में तीन वनडे शतक. विराट कोहली ने दिखाया कि रनों के प्रति उनकी भूख बेमिसाल है, जिससे शायद ही पहले कभी महसूस किया गया हो. कोहली ने इस दौरे में कई नए रिकॉर्ड बनाए, तो कइयों पर पानी फेर दिया. 
 


विराट कोहली ने इस दौरे में 871 रन बनाए और इसके लिए उन्होंने 14 पारियां लीं. और इसी के साथ ही विराट ने नया इतिहास लिखते हुए किसी एक दौरे में सबसे ज्यादा रनाने के मामले में दूसरी पायदान पर कब्जा कर लिया. बस वह दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को ही मात नहीं दे सके चलिए आपको बता दें कि किसी एक टूर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे से लेकर छठे नंबर पर कौन विराजमान है. 

रन                               नाम                          बनाम                         साल

785                         एलन बॉर्डर                  इंग्लैंड                    1985 (14 पारी)
769                         एलिस्टर कुक                भारत                   2012/13 (13 पारी)
767                          एंड्रयू स्ट्रॉस                  विंडीज                 2008/09 (15 पारी)
753                           माइक अथर्टन             विंडीज                 1993/94 (14 पारी)

यह भी पढ़ें : 
IND VS SA 5Th T20: इस स्थिति में होने के बावजूद भी विराट कोहली नहीं खेले, यह है असल वजह

और अब विराट कोहली इन चारों को ही परास्त कर इस मामले में नंबर दो बन गए हैं. अगर टेस्ट सीरीज में एक दो अच्छी पारियां विराट के बल्ले से और निकलतीं, तो वह ग्रीम स्मिथ को भी आसानी से पछाड़ देते 

VIDEO : सेंचुरियन में विराट का यह शतक हमेशा याद किया जाएगा. 
लेकिन जिस अंदाज में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है, तो वह ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. ग्रीम स्मिथ ने साल 2003 में 16 पारियों में 937 रन बनाए थे. और कोई भी उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सका है. 

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com