ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

19.6 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद, स्लिप की ओर गई| ओह!! कोई फील्डर नहीं थे वहां पर और गेंद गैप से कीपर को छोड़ती हुई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव कर बैठे थे बल्लेबाज़ और किनारा लगा| IND vs AUS: 2nd ODI: Steven Smith hits Mohammed Shami for a 4! Australia 121/2 (20.0 Ov). Target: 341; RRR: 7.33

19.5 ओवर (1 रन) बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा|


19.4 ओवर (1 रन) अपने ही अंदाज़ में स्मिथ ने गेंद को लेग साइड पर मोड़ा एक रन के लिए|

19.3 ओवर (1 रन) अपर कट!! हवा में थी गेंद और थर्ड मैन की दिशा में गई| डीप में फील्डर कुलदीप तैनात, गेंद को सीमा रेखा से पहले रोका, सिंगल मिला|

19.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

19.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

मोहम्मद शमी की हुई है गेंदबाज़ी आक्रमण पर वापसी|

18.6 ओवर (4 रन) स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार| IND vs AUS: 2nd ODI: Steven Smith hits Kuldeep Yadav for a 4! Australia 112/2 (19.0 Ov). Target: 341; RRR: 7.39

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड ऑफ़ की ओर गेंद को हलके हाथों से खेला, रन मिल गया|

18.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए एक रन पूरा किया|

18.3 ओवर (0 रन) टर्न होकर अंदर की ओर आई गेंद, स्मिथ ने मिड विकेट की ओर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

18.2 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद, स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में एक रन के लिए|

18.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

17.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|

17.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ पर पुश करते हुए, 1 रन लिया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका !!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को ड्राइव किया, कवर्स की दिशा में कुलदीप डीप पॉइंट से भगाते हुए आये पर बॉल को सीमा रेखा के पार जाने से नही रूप पाए, गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| IND vs AUS: 2nd ODI: Steven Smith hits Ravindra Jadeja for a 4! Australia 103/2 (17.4 Ov). Target: 341; RRR: 7.36

17.3 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद को सामने की ओर खेला शॉट मिड ऑफ पर खड़े फील्डर कोहली ने अपने दाई ओर डाईव लगाया, बॉल हाथ को लगती हुई मिड ऑफ की दिशा में गई 1 रन तेज़ी से ले लिया|

17.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया, गैप में गई बॉल 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

17.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन गेंद को स्मिथ ने मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए, 1 रन निकाला|

16.6 ओवर (2 रन) ओह!! रिस्की स्वीप| बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ वहां पर| सही समय पर बल्ला लगाया और गेंद को फाइन लेग कि ओर खेलते हुए दो रन हासिल किये|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| IND vs AUS: 2nd ODI: Marnus Labuschagne hits Kuldeep Yadav for a 4! Australia 93/2 (16.5 Ov). Target: 341; RRR: 7.48

16.4 ओवर (0 रन) आगे की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर कोहली वहां पर मौजूद, रन का मौका नहीं बन पाया|

16.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

16.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए एक रन हासिल किया|

16.1 ओवर (1 रन) स्क्वायर ड्राइव किया पॉइंट की ओर एक रन के लिए|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे की गेंद को पैर निकालर खेल दिया था|

15.5 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद!! जडेजा ने एक बेहतरीन प्रयास किया, ओह!! गेंद से थोड़ा दूर रह गए| बाल बाल बचे यहाँ पर, आगे डाली गई गेंद को हवा में ड्राइव कर बैठे थे स्मिथ| एक रन मिला|

15.4 ओवर (1 रन) फिर से मिड ऑफ़ की ओर गेंद को पुश किया और रन हासिल किया|

15.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| स्मिथ ने मिड ऑफ़ की ओर गेंद को पुश किया और रन हासिल किया|

15.2 ओवर (1 रन) पहले ही गेंद पर लबुशेन ने लिया सिंगल| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला और रन पूरा किया|

ड्रिंक्स !! 15.1 ओवर की समाप्ति के बाद 82/2 ऑस्ट्रेलिया, जीत से अभी भी 259 रन पीछे, भारत को जीस विकेट की तलाश थी वो जडेजा ने दिलाया, आरोन फिंच 33 रन बनाकर लौटे पवेलियन, भारत मुकाबले को अपनी पकड़ में करता हुआ...

मार्नस लबुशेन बल्लेबाज़ी करने आये...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) आउट!! स्टम्प!! आरोन फिंच का भी शिकार कर लिया टीम इंडिया ने यहाँ पर| जडेजा को मिली उनकी पहली सफ़लता, बिजली की रफ़्तार से स्टम्प किया राहुल ने यहाँ पर| हालाँकि काफी नजदीकी मामला था लेकिन थर्ड अम्पायर ने काफी देर देखने के बाद उसे आउट करार दिया| पहले मैच के दोनों हीरो अब पवेलियन लौट चुके हैं| फ्लाईटेड गेंद थी, टर्न हुई और फिंच उसपर कवर्स के ऊपर से मारने गए| पूरी तरह से गेंद की फ्लाईट से चकमा खा गये| ड्राइव करने के दौरान उनका पैर बाहर निकला और इसी बीच राहुल ने बिजली की तेज़ी से स्टम्प करते हुए उन्हें पवेलियन की ओर चलता किया| 82/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से अभी भी 259 रन दूर| IND vs AUS: 2nd ODI: WICKET! Aaron Finch st KL Rahul b Ravindra Jadeja 33 (48b, 3x4, 0x6). Australia 82/2 (15.1 Ov). Target: 341; RRR: 7.44

मैच रिपोर्ट