न्यूजीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ओल्ड ट्रैफोर्ड, मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूजीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूजीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

44.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, धोनी ने उसे लीव कर दिया, 30 गेंदों पर 52 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक होता हुआ इसे अच्छा सेमी फ़ाइनल देखने को नही मिल सकता|

44.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|


44.4 ओवर (6 रन) छक्का !!! जडेजा के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स, आगे डाली गई गेंद, जडेजा ने सूए मिड ऑफ के ऊपर से खले बॉल गई सीधी सीमा रेखा के बाहर मिला छक्का| IND vs NZ: 1st Semi Final: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Lockie Ferguson. India 187/6 (44.4 Ov). Target: 240; RRR: 9.94

44.3 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की तरफ खेलते हुए सिंगल लिया|

44.2 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद,मिड ऑफ की तरफ खेला, इस बार गैप में गई गेंद 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब|

44.1 ओवर (0 रन) योर्कर गेंद, धोनी ने उसे मिड ऑफ की तरफ खेला रन नही हासिल हुआ|

43.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर टेलर द्वारा, अपनी दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को धोनी ने कट कर दिया था, 36 गेंदों पर 62 रनों की दरकार|

43.6 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

43.5 ओवर (1 रन) पुल कर दिया धीमी गति की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ, एक ही रन मिले|

43.4 ओवर (2 रन) मिड ऑन की तरफ गेंद को हीव कर दिया, फील्डर तैनात वहां पर, डाईव भी लगाईं लेकिन गेंद उनके आगे गिर गई, बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए|

43.3 ओवर (0 रन) शॉट थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला, रन लेने से धोनी ने मना कर दिया|

43.2 ओवर (0 रन) हवा में गेंद, शॉट फाइन लेग की तरफ गई, फील्डर टेलर तैनात वहां पर लेकिन गेंद उनके काफी आगे गिर गई, किस्कत ने दिया यहाँ बल्लेबाज़ का साथ|

43.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक कर दिया, गैप में गई गेंद और धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर दो रन भाग लिए|

42.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद, जडेजा ने उसे कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए 1 रन पूरा किया, 42 गेंदों पर 69 रनों की दरकार|

42.5 ओवर (0 रन) मिडल स्टंप पर डाली गेंद, जडेजा ने उसे मिड ऑन की तरफ खेला रन का मौका नही बन पाया|

42.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

42.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, धोनी ने उसे जाने दिया कीपर की तरफ रन नही हासिल हुआ|

42.2 ओवर (0 रन) मिडल स्टंप पर डाली गेंद, धोनी ने उसे डिफेंड किया, रन नही मिला|

42.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, जडेजा ने उसे थर्ड मैन की तरफ कट किया, 1 रन मिला|

41.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया, 48 गेंद 72 रनों की दरकार|

41.6 ओवर (0 रन) वाइड!! गेंदबाज़ पर दबाव आता हुआ, लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाल बैठे थे गेंद|

41.5 ओवर (2 रन) दो रन और इसी के साथ जडेजा ने अपना 11वां अर्धशतक भी पूरा कर लिया, कमाल की बल्लेबाज़ी करता हुआ ये खिलाड़ी, टीम इंडिया को कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की ज़रुरत थी, इसी के साथ उन्होंने अपना शानदार अंदाज़ में इस अर्धशतक का जश्न भी मनाया| IND vs NZ: 1st Semi Final: FIFTY! Ravindra Jadeja completes 50 (39b, 3x4, 3x6). भारत 166/6 (41.5 Ovs). Target: 240; RRR: 9.06

41.4 ओवर (4 रन) चौका!! लाजवाब पुल शॉट, मिड विकेट फील्डर से हुई मिस्फील्ड और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था और चौका हासिल किया| IND vs NZ: 1st Semi Final: Ravindra Jadeja hits Jimmy Neesham for a 4! India 164/6 (41.4 Ov). Target: 240; RRR: 9.12

41.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, एक ही रन मिल पाया|

41.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को धोनी ने बल्ला चलाना चाहा लेकिन कम गति से बीट हो गए बल्लेबाज़|

41.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

जेम्स नीषम को थमाई गई गेंद..

40.6 ओवर (0 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया, फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला, 54 गेंदों में भारत को जीत के लिए 81 रनों की दरकार|

40.5 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| IND vs NZ: 1st Semi Final: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Mitchell Santner. India 159/6 (40.5 Ov). Target: 240; RRR: 8.84

40.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद, जडेजा ने उसे डिफेंड किया रन नही मिला|

40.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल, धोनी ने सूए मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|

40.2 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद, धोनी ने उसे फाइन लेग की दिशा में पुश करते हुए 2 रन पूरा किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

40.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद, धोनी ने उसे डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट