पोंटिंग ने किया स्लेजिंग का बचाव, बताया खेल का हिस्सा

मुंबई:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रविवार को कहा कि मैदानी छींटाकशी (स्लेजिंग) खेल का हिस्सा है लेकिन इसे सीमा के भीतर होना चाहिए।

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पोंटिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह खेल का हिस्सा है लेकिन खिलाड़ियों को पता होना चाहिए कि सीमारेखा कहां है और वे इसे पार नहीं करें। हम अपने खिलाड़ियों से इतना ही कह सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मुंबई इंडियंस की चिंता है। विश्व कप में क्या हुआ या उससे पहले क्या हुआ, वह सोचना हमारा काम नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे खिलाड़ी समझें कि हम उनसे क्या चाहते हैं।’’ मैदानी छींटाकशी के सवाल पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘मेरा भी यही मानना है।’’

रोहित ने शनिवार को मुंबई में आईपीएल मैच अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया था। यह पूछने पर कि उन्होंने सम्मेलन में क्या कहा, रोहित ने कहा, ‘‘हमने खेल के संचालन के बारे में बात की। यह खेल में हित में था। यह काफी छोटी बातचीत थी और मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बता सकता।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजर राहुल सांघवी ने कहा कि खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार निरोधक मसलों पर आईपीएल के दिशा-निर्देशों क पालन करने को कहा गया है।