MI vs DC, IPL 2020: मुंबई ने दिल्ली को दी 5 विकेट से हराकर कब्जायी नंबर-1 पायदान

MI vs DC: दिल्ली की टीम स्टोइनिस के जल्द आउट होने से करीब 15-20 रन पीछे रह गई..इस बात को श्रेयस अय्यर ने भी स्वीकारा, तो मुंबई की बैटिंग के दौरान यह सूर्यकुमार यादव के 32 गेंदों पर 53 रन ने भी बड़ा अंतर पैदा किया. दिल्ली ने खराब फील्डिंग भी की..और इन तमाम बातों का असर यह रहा कि मुंबई 2 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजीशन हथियाने में कामयाब रहा.

MI vs DC, IPL 2020: मुंबई ने दिल्ली को दी 5 विकेट से हराकर कब्जायी नंबर-1 पायदान

MI vs DC: अहम मुकाबले में श्रेयस की टीम पर रोहित की मुंबई भारी पड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस ने अपने जीत के कारवां को आगे बढ़ाते हुए बहुत ही अहम मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजीशन पर कब्जा कर लिया. दिल्ली से मिले 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही, जब रोहित शर्मा जल्द ही आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक 36 गेंदों पर 53 और सूर्यकुमार यादव के 32 गेंदों पर 53 रन ने मुंबई की जीत को आसान बना दिया. इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के कोटे में 162 रन बनाए. ओपनर शिखर धवन ने आखिर तक नाबाद रहते हुए अच्छी 69 रन की पारी खेली, तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने उपयोगी 42 रन बनाए. मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने 2 और बोल्ट ने 1 विकेट चटकाया. 

Oct 11, 2020 23:17 (IST)
गुड नाइट!
शुभ रात्रि दोस्तों...अपना ध्यान रखिए..बिना मास्क पहने बाहर न निकलिए..खान-पान का ध्यान रखिए..और हां कल आपसे फिर मुलाकात होगी...गुड नाइट
Oct 11, 2020 23:08 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: मुंबई की 5 विकेट से जीत
19.4 दो गेंद बाकी रहते ही मुंबई ने जीत दर्ज कर ली..क्रुणाल पड्या ने पहली गेंद पर चौका लगाया..और फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ा...7 रन 2 गेंद रहते बन गए..
Oct 11, 2020 23:01 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: मुंबई को 6 गेंदों पर 7 रन की दरकार
18.6 नॉर्जे का बहुत ही बेहतरीन ओवर...सिर्फ 3 ही रन दिए इस दाएं हत्था सीमर ने..क्या बात...क्या होगा परिणाम ??
Oct 11, 2020 22:54 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: मुंबई को 12 गेंदों र 10 की दरकार
17.6 आठ रन दिए रबाडा ने इस ओवर में..दिल्ली यहां से जीतता है, तो चमत्कार से कम नहीं होगा..
Oct 11, 2020 22:53 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: ईशान आउट
17.3 एक बार और रबाडा को उड़ाने की कोशिश ईशान की..प्वाइंट पर बेहतरीन कैच लिया अक्षर पटेल ने..
Oct 11, 2020 22:50 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: ईशान का छक्का
17.3 ईशान ने रबाडा को घुमा दिया डीप स्कवायर लेग के ऊपर से...पृथ्वी से कैच तो छूटा ही..छक्का भी हो गया..
Oct 11, 2020 22:48 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: मुंबई को चाहिए 18 गेंदों पर 18 रन
16.6 एनरिच नॉर्जे ने इस ओवर में दिए 8 रन...
Oct 11, 2020 22:46 (IST)
पोलार्ड का चौका
16.4 पोलार्ड का पुल...डीप मिडविकेट से बेहतरीन चौका...डीप स्कवायर लेग फील्डर दौड़ा..बहुत पीछे रह गया..
Oct 11, 2020 22:43 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: मुंबई को 24 पर 26 की दरकार
15.6 ईशान किशन ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया...ओवर में सात रन दिए स्टोइनिस ने..
Oct 11, 2020 22:38 (IST)
हार्दिक का बुरे अदाज में स्वागत..!
15.2 स्टोइनिस की गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश..गेंद ले गई बल्ले का किनारा और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथ में..
Oct 11, 2020 22:35 (IST)
सूर्य़कुमार आउट
14.6 रबाडा की आखिरी गेंद को टांगने की कोशिश...लंबाई मिली नहीं, गेंद बन गई चांद-तारा..और नीचे मिडऑफ पर खड़े अय्यर के हाथों में समा गयी..
Oct 11, 2020 22:33 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: छक्का जड़कर अर्द्धशतक पूरा किया सूर्य़कुमार ने
14.3 रबाडा की तीसरी गेंद पर फ्लिक करके फाइनल लेग से छक्का जड़ दिया सूर्यकुमार ने...29 गेंदों पर पचासा जड़ दिया..
Oct 11, 2020 22:29 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: स्टोइनिस का महंगा 14वां ओवर
13.6 ओवर में आए 14 रन...ईशान किशन ने एक छक्का जड़ा और 1 चौका...
Oct 11, 2020 22:27 (IST)
ईशांत किशन का छक्का !!
11.3 स्टोइनिस को सामने छक्का जड़ दिया स्टोइनिस ने...
Oct 11, 2020 22:22 (IST)
लगातार दो चौके सूर्यकुमार के बल्ले से
तेरहवें ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर अक्षर पटेल को दो बेहतरीन चौके जड़े स्पीप शॉट से..डीप स्कवायर लेग से आए दोनो चौके..
Oct 11, 2020 22:20 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: सूर्यकुमार हैं जोश में !
11.6 बेहतरीन चौका जड़ा आर. अश्विन को ..और इस ओवर में मुंबई ने बटोरे..8 रन..
Oct 11, 2020 22:16 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: रबाडा का बढ़िया ओवर
10.6 सिर्फ तीन रन दिए इस गेंदबाज ने...दबाव थोड़ा बढ़ता हुआ मुंबई के बल्लेबाजों पर....
Oct 11, 2020 22:11 (IST)
डिकॉक आउट हो गए..!
9.5 डिकॉक ने घुटना टेककर लॉफ्टेट शॉट खेलने की कोशिश की..लपके गए डीप मिडविकेट पर..
Oct 11, 2020 21:48 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: डिकॉक का छक्का
5.3 नॉर्जे की लेग साइड पर गेंद..और फ्लिक करके छक्का लगा दिया डिकॉक ने..
Oct 11, 2020 21:45 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: रोहित शर्मा आउट
4.6 अक्षर पटेल की गेंद को उड़ाने की कोशिश की रोहित ने..और लपके गए लांगऑन पर..
Oct 11, 2020 21:41 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अश्विन का महंगा ओवर
3.6 एक चौका खा गए...एक छक्का और रन दे दिए 12 ओवर...
Oct 11, 2020 21:38 (IST)
अक्षर पटेल का बढ़िया ओवर..
2.6 तीसरा ओवर बढ़िया रहा..और रन दिए सिर्फ 5...
Oct 11, 2020 21:34 (IST)
नॉर्जे का दूसरा अच्छा ओवर..
1.6 सिर्फ 4 रन दिए इस दाएं हत्था सीमर ने..अच्छी गेंदबाजी..रोहित और डिकॉक की थोड़ा जमने और समझने की कोशिश..
Oct 11, 2020 21:13 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: बुमराह ने फेंका आखिरी ओवर
19.6 पाली के आखिरी ओवर में आए 12 रन..और इससे दिल्ली कोटे के ओवर में 4 विकेट पर 162 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा..
Oct 11, 2020 21:05 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: गब्बर का चौका
18.5 काफी हद तक यॉर्कर थी..लेकिन धवन ने खोदकर निकालते हुए स्कवायर लेग बाउंड्री के पार पहुंचा दिया..
Oct 11, 2020 21:01 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: बुमराह ने तो बांध दिया !
16.6 कोशिश के बावजूद धवन जैसा बल्लेबाज असहाय बन गया...रन आए सिर्फ 6
Oct 11, 2020 20:55 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: स्टोइनिस आउट
16.3 पूरी तरह स्टोइनिस की गलती...दूसरा रन था ही नहीं, तो कीमत भी चुकायी..
Oct 11, 2020 20:51 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: 16वें ओवर में 16 रन
15.6 तीन चौके आए इस ओवर..एक धवन ने जड़ा..तो दो स्टोइनिस ने....दिल्ली ने गीयर बदल दिए हैं..
Oct 11, 2020 20:50 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: स्टोइनिस के लगातार दो चौके
चौथी गेंद पर मिडऑफ पर राहुल चाहर को समय नहीं मिला..तो पांचवी गेंद कवर के बराबर से निकाल दी..वाह स्टोइनिस वाह..!!
Oct 11, 2020 20:47 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: धवन का चौका
15.2 बोल्ट ने जगह दी धवन को कट करने के लिए..और धवन ने कहा-धन्यवाद..4 रन..
Oct 11, 2020 20:42 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: अय्यर तो गए..
14.4 क्रुणाल की गेंद पर पूरा समय था पुल के लिए अय्यर के पास...लेकिन ऊंचाई नहीं दे सके..सीधा गेंद गई डीप मिडविकेट पर खड़े बोल्ट के हाथ में..
Oct 11, 2020 20:39 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर क चौके के क्या कहने
14.1 पंड्या की फुललेंथ गेंद..ऑफ स्टंप के बाहर भी..और अय्यर ने एंगल देते हुए प्वाइंट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया..
Oct 11, 2020 20:35 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: धवन का चौका
13.1 राहुल के दायीं तरफ सीधे चौका जड़ा धवन ने..मानो फोरहैंड टेनिस शॉट लगा दिया हो...
Oct 11, 2020 20:34 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: क्रुणाल का बेहतरीन ओवर
12.6 इस स्थिति में अगर कोई 4 रन देगा, तो ओवर बढ़िया ही कहा जाएगा..ऐसे काम नहीं चलेगा दिल्ली.. ॉॉ
Oct 11, 2020 20:31 (IST)
बुमराह का बढ़िया ओवर
11.6 सिर्फ 6 रन खर्च किए जसप्रीत ने...अब दिल्ली के बल्लेबाजों को गति बढ़ानी होगी...
Oct 11, 2020 20:22 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर का अपर-कट
9.5 बाउंसर थी पैटिंसन की..उछाल था..पर गति नहीं..इसी वजह से अपर-कट के लिए समय मिल गया अय्यर को कीपर के ऊपर से..
Oct 11, 2020 20:19 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: अय्यर का बेहतरीन चौका
9.1 सिर्फ प्वाइंट के बराबर से दिशा भर दे दी अय्यर ने...और गेंद मंजिल तक चली गई..
Oct 11, 2020 20:18 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: राहुल चाहर का आगमन
8.6 और इस ओवर में राहुल ने दिए 6 रन...शुरुआत ठीक की है, पर आगे क्या विकेट निकाल पाएंगे..पिच से मदद नहीं दिख रही..
Oct 11, 2020 20:11 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: पोलार्ड की महंगी शुरुआत
7.6 पोलार्ड की गेंदबाजी के स्तर में पिछले संस्करण के मुकाबले गिरावट है..गति धीमी हो गयी है...बहरहाल 10 रन दिए
Oct 11, 2020 20:08 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: धवन का चौका
7.3 अगर धवन को इतनी जगह पोलार्ड देंगे, तो धवन क्या कोई भी लेफ्टी बाउंड्री पहुंचा देगा..धवन ने भी ऐसा किया..
Oct 11, 2020 20:06 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: क्रुणाल का ठीक ओवर
6.6 टाइट ओवर किया क्रुणाल ने...सिर्फ 5 रन आए इस ओवर में...
Oct 11, 2020 20:03 (IST)
MI vs DC IPL live score 2020: पावर-प्ले खत्म
5.6 पैटिंसन के इस ओवर में 3 चौके...2 अय्यर ने..1 धवन ने जड़ा..और रन आए 14...
Oct 11, 2020 20:00 (IST)
अय्यर का चौका
5.3 पैटिंसन भटके लेग स्टंप पर और फ्लिक कर दिया श्रेयस अय्यर ने...
Oct 11, 2020 19:57 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: धवन का छक्का
4.4 घुटना टेककर लांगऑन के ऊपर से धवन ने टांग दिया...एक लंबा छक्का..
Oct 11, 2020 19:55 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे आउट
4.2 आक्रमण पर क्रुणाल पंड्या आए..सीधी गेंद...रहाणे ने बैकफुट पंच खेलने की कोशिश की..चूके..गेंद सीधी पैड पर...अंपायर ने उंगली उठा दी..
Oct 11, 2020 19:47 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे चौका!
2.4 बहुत दूर से बोल्ट की लेंथ गेंद पर ड्राइव किया....गेंद स्लिप की तरफ गई..कोई नहीं था वहां...थर्डमैन बाउंड्री के पार
Oct 11, 2020 19:42 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: दूसरे ओवर में आए 10 रन
1.6 और दिल्ली का स्कोर है 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन..रहाणे एकदम लय में दिख रहे हैं...
Oct 11, 2020 19:41 (IST)
MI vs DC Live Score 2020: रहाणे चौका!
1.4 पैटिंसन की गेंद को गैप से प्वाइंट के बराबर से निकाल दिया रहाणे ने..
Oct 11, 2020 19:37 (IST)
Mumbai Indians 7/1 after 0.6 overs: पहले ओवर में मुंबई ने गंवाया विकेट पृथ्वी का..
Oct 11, 2020 19:35 (IST)
पृथ्वी पहले ही ओवर में गए !!
0.3 बोल्ट की गेंद को पुश करने की कोशिश की शॉ ने....टाइमिंग सही नहीं हो पाई..और शॉर्ट कवर पर क्रुणाल पंड्या के लिए एक आसान कैच...
Oct 11, 2020 19:17 (IST)
दिल्ली की 11 भी आ गयी
Oct 11, 2020 19:16 (IST)
मुंबई की 11
Oct 11, 2020 19:05 (IST)
दिल्ली पहले बैटिंग करेगा..
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्ला थामा है..मतलब मुंबई स्कोर का पीछा करेगा....
Oct 11, 2020 18:55 (IST)
दिल्ली की टीम होटल से रवानी का VIDEO
Oct 11, 2020 18:49 (IST)
अक्षर पटेल का इकॉनमी रेट सर्वश्रेष्ठ रहा है..
Oct 11, 2020 18:47 (IST)
बस में चढ़ने से पहले का VIDEO मुंबई का
Oct 11, 2020 18:46 (IST)
कुछ ही देर पहले मुंबई के खिलाड़ी होटल से निकले
Oct 11, 2020 18:45 (IST)
नमस्कार दोस्तों...बहुत ही रोमांचक मुकाबला कुछ ही देर में होगा..मुंबई और दिल्ली आमने सामने हैं..VIDEO