विज्ञापन
Story ProgressBack
5 years ago
नई दिल्ली: IPL Auction 2019 में वेस्टइंडीज और डोमेस्टिक खिलाड़ियों का दबदबा रहा. निकोलस पूरन (Nicolas Pooran) (4.2 करोड़), कारलोस ब्रेथवेट (Carlos Brathwaite) (5 करोड़) शिमरॉन हेटमेयर (Shimron Hetmyer) (4.2 करोड़) में बिके. वहीं शिवम दुबे (5 करोड़) और वरुण चक्रवर्थी (8.4 करोड़) में बिके. वरुण चक्रवर्थी की बेस प्राइज 20 लाख रुपये थी. लेकिन 8.4 करोड़ में बिककर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको खरीदा. 1.5 करोड़ में 10 खिलाड़ियों को रखा गया. 1 करोड़ में 19 खिलाड़ी, 75 लाख में 18 खिलाड़ी, 50 लाख में 62 खिलाड़ी, 40 लाख में 8 खिलाड़ी, 30 लाख में 8 खिलाड़ी और 20 लाख में 215 खिलाड़ी हैं. उधर, युवराज सिंह को भी दूसरे राउंड की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनके 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया.

ऑक्शन (IPL Auction 2019) में इस साल 1003 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन 8 फ्रेंचाइचीज ने 350 खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया. इस साल (IPL 2019 Auction) 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी. 119 कैप्ड, 229 अनकैप्ड और दो नेशनल प्लेयर्स का ऑक्शन हुआ. आईपीएल (IPL- Indian Premier League) में 2 करोड़ बेस प्राइज में 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया. जिसमें कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं था.
 

IPL Auction 2019 Updates

Dec 18, 2018 22:08 (IST)
Link Copied
Dec 18, 2018 21:21 (IST)
Link Copied
रियान पराग को 20 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए हुई नीलामी खत्म हुई.
Dec 18, 2018 21:07 (IST)
Link Copied
जो डेनली को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ रुपये में में खरीदा
Dec 18, 2018 20:43 (IST)
Link Copied
20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले अक्षदीप नाथ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा
Dec 18, 2018 20:30 (IST)
Link Copied
1 करोड़ के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को खरीदा
Dec 18, 2018 20:30 (IST)
Link Copied
1 करोड़ के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को खरीदा
Dec 18, 2018 20:08 (IST)
Link Copied
अर्शदीप सिंह को 20 लाख रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा.
Dec 18, 2018 20:01 (IST)
Link Copied
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हार्दस विजोइन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 75 लाख के बेसप्राइस पर खरीदा.
Dec 18, 2018 19:50 (IST)
Link Copied
शेफरन रदरफोर्ड को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
Dec 18, 2018 19:13 (IST)
Link Copied
अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी...
Dec 18, 2018 19:11 (IST)
Link Copied
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल नहीं बिके. 
Dec 18, 2018 17:46 (IST)
Link Copied
रहस्यमयी गेंदबाज Varun Chakravarthy बिके 8.4 करोड़ में, KXIP ने खरीदा.
Dec 18, 2018 17:36 (IST)
Link Copied
RCB ने शिवम दुबे को खरीदा 5 करोड़ में, मुंबई इंडियंस ने आखिरी में मानी हार.

Dec 18, 2018 17:30 (IST)
Link Copied
विराट कोहली के चहेते सरफराज खान को KXIP ने खरीदा, 25 लाख में खरीदा गया.

Dec 18, 2018 17:28 (IST)
Link Copied
अनमोलप्रीत सिंह को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख में खरीदा. 
Dec 18, 2018 17:25 (IST)
Link Copied
देवदत्त पदीकल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख में खरीदा.

Dec 18, 2018 17:23 (IST)
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक मोइजिज हेरिक्स, निकोलस पूरन और मोहम्मद शमी को खरीदा है. 
Dec 18, 2018 17:02 (IST)
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स ने मोहित शर्मा को 5 करोड़ में खरीदा, मुंबई इंडियंस चाहता था खरीदना.
Dec 18, 2018 16:58 (IST)
Link Copied
राजस्थान रॉयल ने वरुण एरॉन को 2.4 करोड़ में खरीदा. 
Dec 18, 2018 16:54 (IST)
Link Copied
KXIP ने मोहम्मद शमी को 4.8 करोड़ में खरीदा. CSK चाह रहा था खरीदना.

Dec 18, 2018 16:48 (IST)
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने लसिथ महिंगा को खरीदा 2 करोड़ में .

Dec 18, 2018 16:46 (IST)
Link Copied
Delhi Capitals ने ईशांत शर्मा को 1.1 करोड़ में खरीदा.
Dec 18, 2018 16:44 (IST)
Link Copied
फिर सबसे महंगे खिलाड़ी बने जयदेव उनादकट, राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा. 
Dec 18, 2018 16:28 (IST)
Link Copied
भारतीय विकेटकीपर साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा.

Dec 18, 2018 16:25 (IST)
Link Copied
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.2 करोड़ में खरीदा.
Dec 18, 2018 16:21 (IST)
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी ब्रेस्टो को 2.2 करोड़ में खरीदा. 
Dec 18, 2018 16:16 (IST)
Link Copied
Delhi Capitals ने अक्षर पटेल को 5 करोड़ में खरीदा. 
Dec 18, 2018 16:15 (IST)
Link Copied
मोइसिस हैंरिक्स को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा. 

Dec 18, 2018 16:11 (IST)
Link Copied
युवराज सिंह को कोई खरीददार नहीं मिला है. उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ थी.
Dec 18, 2018 16:09 (IST)
Link Copied
RCB ने गुरकीरत सिंह को बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा. 
Dec 18, 2018 16:07 (IST)
Link Copied
KKR ने वेस्टइंडीज के कारलोस ब्रेथवेट को 5 करोड़ में खरीदा. पिछले सीजन में वो हैदराबाद की तरफ से खेलते थे.
Dec 18, 2018 15:58 (IST)
Link Copied
ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स और मार्टिन गप्टिल रहे अनसोल्ड. 

Dec 18, 2018 15:55 (IST)
Link Copied
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमेयर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4.2 करोड़ में खरीदा. 
Dec 18, 2018 15:48 (IST)
Link Copied
Delhi Capitals ने 2 करोड़ में खरीदा हनुमा विहारी को, नहीं खेला था पिछला आईपीएल.
Dec 18, 2018 15:43 (IST)
Link Copied
मनोज तिवारी से हुई बोली की शुरुआत, उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है.

Dec 18, 2018 15:38 (IST)
Link Copied
IPL 2019 auction जयपुर में शुरू हुआ, पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी और सीओए मेंबर डायना एडुलजी ने वेलकम स्पीच दी.
Dec 18, 2018 15:30 (IST)
Link Copied
शुरू हुआ आईपीएल ऑक्शन, युवराज सिंह सहित इन बड़े खिलाड़ियों पर नजर रहेगी.

Dec 18, 2018 15:25 (IST)
Link Copied
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहुंच चुकी है. बोली लगाने के लिए वो डेस्क पर आ गए हैं. टीम में पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी भी शामिल हैं. 

Dec 18, 2018 15:05 (IST)
Link Copied
चेतेश्वर पुजारा और ईशांत शर्मा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. आईपीएल में उनका बेस प्राइज 50 लाख और 75 लाख रुपये है.
Dec 18, 2018 14:57 (IST)
Link Copied
IPL Auction Rules

आईपीएल फ्रैंचाइजी को कम से कम टीम में 18 प्लेयर रखने होंगे और ज्यादा से ज्यादा 15 खिलाड़ियों तक जा सकते हैं. हर फ्रैंचाइजी को पर्स में 82 करोड़ में से कम से कम 61.5 करोड़ लगाने होंगे.
Dec 18, 2018 14:54 (IST)
Link Copied
जयदेव उनादकट जिनको पिछले साल 11.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. उनको रिलीज कर दिया गया है. उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ है. 

Dec 18, 2018 14:50 (IST)
Link Copied
सभी की नजरें युवराज सिंह पर हैं. इस साल उनको कौन खरीदेगा. पिछले साल युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे. उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे. इस बार उनका बेस प्राइज 1 करोड़ है.
Dec 18, 2018 14:46 (IST)
Link Copied
3:30 बजे ऑक्शन शुरू होगा. सीधा प्रसारण Star Sports 1 पर देखा जा सकता है. 

Dec 18, 2018 14:25 (IST)
Link Copied
इस बार इंग्लैंड के ओइन मॉर्गन और ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी रिले मेरेडिथ अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और भारत के मयंक डागर और प्रणव गुप्ता को ऑक्शन में शामिल किया गया है. 
Dec 18, 2018 14:22 (IST)
Link Copied
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 15 करोड़ 20 लाख हैं. उन्होंने मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन, टॉम करन, कैमरोन डेलपोर्ट, इशांक जग्गी, विनय कुमार, अपूर्व वांखेड़े, जावोन सियरलेस को बाहर किया है. 
Dec 18, 2018 14:20 (IST)
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 18 करोड़ 15 लाख रुपये बचे हैं. उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम, कोरी एंडरसन, क्विंटन डि कोक, मंदीप सिंह, क्रिस वोक्स और सरफराज खान को बाहर कर दिया गया है. 
Dec 18, 2018 14:14 (IST)
Link Copied
मुंबई इंडियंस में जहीर खान की फिर एंट्री हुई है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अब मुंबई इंडियंस के Director of Cricket Operations होंगे.

Dec 18, 2018 14:07 (IST)
Link Copied
पिछली बार की चैम्पियन (CSK) की नजरें भी आईपीएल ऑक्शन पर हैं. देखना होगा एमएस धोनी की इस टीम में कौन सा नया चेहरा शामिल होगा. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट किया है. 

Dec 18, 2018 14:00 (IST)
Link Copied
Delhi Capitals के पास 25 करोड़ 50 लाख रुपये हैं और 15 खिलाड़ी उनकी टीम में हैं. दिल्ली कैपिटल का पहले नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था. सनराइजर्स हैदराबाद से शिखर धवन को खरीदकर दिल्ली ने बड़ा खेल खेला है. हो सकता है धवन दिल्ली के कप्तान हों.
Dec 18, 2018 13:56 (IST)
Link Copied
पंजाब ने कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. उनके पास फिलहाल 10 ही खिलाड़ी हैं. वो ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी खरीद सकते हैं. वो युवराज सिंह, एरॉन फिंच सहित 8 खिलाड़ियों को बाहर कर चुके हैं. 
Dec 18, 2018 13:54 (IST)
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के पास पर्स में सबसे ज्यादा रुपये हैं. 36 करोड़ 20 लाख के साथ KXIP बोली लगाने बैठेगा. 
Dec 18, 2018 13:48 (IST)
Link Copied
2019 में वर्ल्ड कप होने के कारण ग्लैन मैक्सवेलस, एरॉन फिंच, मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे. 
Dec 18, 2018 13:45 (IST)
Link Copied
रिचर्ड मैडली ने कहा- ये मेरा फैसला नहीं था, ये फैसला BCCI का है. इस फैसले से मैं टूट चुका हूं. 11 साल मैं आईपीएल के साथ था. लेकिन अब साथ छूट रहा है. वहीं ह्यूज एडमेडेस आईपीएल में आने से काफी खुश हैं. 

Dec 18, 2018 13:44 (IST)
Link Copied
हाथ में हथौड़ा लेकर ऑक्शन कराने वाले रिचर्ड मैडली इस साल नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह ह्यूज एडमेडेस ने ली है. वो ऑक्शन कराने वाले चर्चित चेहरा हैं. 

India Elections | Read Latest News on Lok Sabha Elections 2024 Live on NDTV.com. Get Election Schedule, information on candidates, in-depth ground reports and more - #ElectionsWithNDTV

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Akash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानी
IPL Auction 2019: युवराज सिंह को मुंबई ने खरीदा, 20 लाख के खिलाड़ी शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती हुए मालामाल
RCB vs CSK IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया
Next Article
RCB vs CSK IPL 2020: ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;