यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ईरानी कप : मुंबई की पहली पारी 409 पर सिमटी, सचिन का शतक

खास बातें

  • मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (नाबाद 140) की शानदार पारी की बदौलत शेष भारत के साथ वानखेड़े स्टेडियम में जारी पांच दिवसीय मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मुंबई की पहली पारी 409 रनों पर सिमट गई। सचिन ने 197 गेंदों पर 18 चौके और दो छक्के लगाए।
मुंबई:

मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (नाबाद 140) की शानदार पारी की बदौलत शेष भारत के साथ वानखेड़े स्टेडियम में जारी पांच दिवसीय मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मुंबई की पहली पारी 409 रनों पर सिमट गई। सचिन ने 197 गेंदों पर 18 चौके और दो छक्के  लगाए। इस तरह से शेष भारत को 117 रनों की बढ़त हासिल हुई।

दिन के खेल की समाप्ति तक शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 144 रन हो गई है। मुरली विजय 18 और एस. श्रीसंत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई के कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (55) और शार्दूल ठाकुर (4) ने आज दिन के खेल की शुरुआत की। दूसरे दिन के कुल योग में अभी छह ही रन जुड़े थे कि ठाकुर इश्वर पांडे की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच थमाकर चलते बने। वह अपने पहले दिन के निजी स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके।

उनके बाद आए तेंदुलकर और रहाणे ने संभलकर खेलना शुरू किया। रहाणे 83 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का जमाया।

अंकित चव्हाण ने कुल योग में 49 रनों का योगदान दिया। अपनी पारी में आठ चौके लगाने वाले चव्हाण को अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकटों के पीछे खड़े वृद्धिमान साहा ने कैच आउट किया। रोहित शर्मा और विशाल दाभोलकर अपना खाता भी नहीं खोल सके।

अन्य बल्लेबाजों में धवल कुलकर्णी (10), जावेद खान (8) और अभिषेक नायर ने एक रन का योगदान दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई की ओर से हरभजन सिंह ने तीन, प्रज्ञान ओझा, मिथुन और पांडे ने एक-एक विकेट चटकाया। श्रीसंत ने भी एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शेष भारत ने अपनी पहली पारी में 526 रन बनाए थे।