यह ख़बर 24 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आजीवन प्रतिबंध पर कानेरिया का पलटवार

खास बातें

  • पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कानेरिया पर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध की सज़ा सुनाई है। इसके मुताबिक कानेरिया कभी इंग्लैंड में क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। हालांकि कानेरिया के अपने तर्क हैं और वह किसी भी कीमत पर हार मानने वाले नहीं हैं।
इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कानेरिया पर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध की सज़ा सुनाई है। इसके मुताबिक कानेरिया कभी इंग्लैंड में क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। हालांकि कानेरिया के अपने तर्क हैं और वह किसी भी कीमत पर हार मानने वाले नहीं हैं।

फैसले का विरोध करते हुए कानेरिया ने कहा कि वह इस फ़ैसले से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जो फ़ैसला सुनाया गया है वह ग़लत है। 'मैंने कुछ ग़लत नहीं किया है।'

कानेरिया के मुताबिक ईसीबी ने उनके साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने ईसीबी पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

कानेरिया ने यह भी कहा कि एसेक्स पुलिस ने उन्हें इस आरोप से बरी किया है फिर किस आधार पर ईसीबी उन्हें दोषी मान रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कानेरिया ने कहा कि वह हर स्तर पर इस फ़ैसले को चुनौती देना चाहेंगे।