किंग्स XI पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

किंग्स XI पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

किंग्स XI पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

किंग्स XI पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) कोलकाता के लिए ये एक अच्छा ओवर गुज़रता हुआ| 11 रन इस ओवर से आये| सीधे बल्ले से गिल ने गेंद को पंच करते हुए सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 60/2 कोलकाता|

9.5 ओवर (1 रन) एक और कट शॉट मॉर्गन द्वारा जिसे पॉइंट की ओर कट करते हुए रन हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (1 रन) ये अच्छी गेंद जिसे हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर टैप करते हुए रन हासिल किया|

9.2 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| KXIP vs KKR: Match 24: It's a SIX! Eoin Morgan hits Mujeeb Ur Rahman. Kolkata Knight Riders 56/2 (9.2 Ov). CRR: 6

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन हासिल कर लिया|

टाइम आउट का हुआ समय!!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 49/2 कोलकाता| पंजाब द्वारा एक बेहतर शुरुआत हुई जिसके बाद उसका फायदा उठाना चाहेगी राहुल एंड आर्मी!!

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच कर दिया और रन हासिल किया| 9 के बाद 49/2 कोलकाता|

8.5 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए दो रन हासिल कर लिया, फील्डर मुजीब को अपना निशाना बनाते हुए दोनों बल्लेबाज़| अच्छी रनिंग विकटों के बीच|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल करते हुए फील्डर के आगे से रन चुराया|

8.3 ओवर (0 रन) ओह!! टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया|

8.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गेंद को बैकफुट से पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं हुआ|

8.1 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़|

रवि बिश्नोई को थमाई गई गेंद...

7.6 ओवर (2 रन) समझदारी के साथ गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन हासिल किया|

7.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

7.3 ओवर (1 रन) बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

7.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.1 ओवर (2 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और दो रन हासिल किये|

6.6 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

6.5 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मॉर्गन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| KXIP vs KKR: Match 24: Eoin Morgan hits Mujeeb Ur Rahman for a 4! Kolkata Knight Riders 37/2 (6.5 Ov). CRR: 5.41

6.4 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर| स्वीप मारने गए थे मॉर्गन लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर हेलमेट पर जा लगी गेंद|

6.4 ओवर (0 रन) वाइड!! साथ ही एक सिंगल भी मिल जाएगा| कीपर से भी हुई चूक| दो अतिरिक्त रन मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

6.2 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|

6.1 ओवर (2 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को कवर्स की ओर और गैप से दो रन हासिल कर लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 के बाद 25/2 कोल्कता| एक बेहतर शुरुआत पंजाब द्वारा जिसे वो आगे भी जारी रखना चाहेंगे|

5.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| फील्डर तैनात लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

5.5 ओवर (1 रन) एक और बढ़िया गेंद| जड़ में डाला जिसे मॉर्गन ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला एक रन हासिल हुआ|

5.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| अच्छी वापसी शमी द्वारा चौका खाने के बाद|

5.3 ओवर (4 रन) एक और शॉर्टपिच गेंद शमी द्वारा जिसपर एक और बाउंड्री खा गए| आज उनकी ये गेंद बाउंसर नहीं जा पा रही| मॉर्गन को कोई दिक्कत नहीं हुई और उसे पुल करते हुए बाउंड्री के साथ इस लीग में अपने 1000 रन पूरे किये| KXIP vs KKR: Match 24: Eoin Morgan hits Mohammed Shami for a 4! Kolkata Knight Riders 23/2 (5.3 Ov). CRR: 4.18

5.2 ओवर (0 रन) इनस्विंगर!! कोण बनाकर अंदर की तरफ लाइ गई गेंद जो पैड्स से टकराई| पॉइंट की तरफ गई, जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

मैच रिपोर्ट