जानिए मैदान के बाहर प्रख्यात क्रिकेटर खेलने के अलावा और क्या-क्या करते हैं

जानिए मैदान के बाहर प्रख्यात क्रिकेटर खेलने के अलावा और क्या-क्या करते हैं

वैसे तो हम क्रिकेटरों को सिर्फ खेल की वजह से जानते हैं और शानदार खेल के लिए उनकी तारीफ़ भी करते रहते हैं लेकिन सबको यह पता नहीं होगा कि क्रिकेट के अलावा यह खिलाड़ी कुछ और काम भी करते हैं जिसका सराहना होनी चाहिए।  सिर्फ भारत के खिलाड़ी ही नहीं, दुनिया के कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो समाज सेवा का काम कर रहे हैं जिसमें शाहिद अफ़रीदी, रिकी पोंटिंग, इमरान खान, मुथैया मुरलीधरन जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के भी कई शानदार खिलाड़ी हैं जो खाली समय में अपना वक्त समाज सेवा में लगाते हैं।

विराट कोहली ने खोला है अपना फाउंडेशन
विराट कोहली क्रिकेट के अलावा अपना एक चैरिटी फाउंडेशन भी चलाते हैं जिसका नाम है “विराट कोहली फाउंडेशन”। यह फाउंडेशन सुविधा से वंचित बच्चों के लिए काम करता है, उनकी शिक्षा से लेकर खेल तक का ध्यान रखता है। 3 जून को विराट कोहली ने, स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर इन बच्चों के लिए एक डिनर भी रखा था जिसमें टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। इस डिनर में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, अजिंक्ये रहाणे, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी डांस करते हुए नज़र आए थे। शुक्रवार को “सेलिब्रिटी क्लासिको 2016” के नाम एक चैरिटी फुटबॉल मैच भी हुआ था। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, अजिंक्ये रहाणे के साथ-साथ बॉलीवुड के कई स्टार जैसे अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर भी इस मैच का हिस्सा थे।  
 


सचिन तेंदुलकर कर रहे हैं गरीबी बच्चों के मदद
भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपने आप को “अपनालय” नाम के एक एनजीओ के साथ जोड़े हुए हैं। हर साल सचिन कुछ बच्चों की ज़िम्मेदारी लेते होते हुए उनकी पढ़ाई का ख़र्चा उठाते हैं। सचिन और भी कई चैरिटी संस्थाओं की मदद करते रहते हैं।  “हंगर फाउंडेशन” की नाम के एक संस्था के प्रोमोशन के लिए सचिन मदद करते रहते हैं। यह संस्था कुपोषण से पीड़ित बच्चों की मदद करती है।     
 
युवराज सिंह का फाउंडेशन
युवराज सिंह  ने “यू वी कैन” नाम का एक फाउंडेशन बनाया है जिसका मुख्य मकसद है कैंसर को लेकर लोगों के बीच  जागरूकता फैलना। युवराज सिंह मानते हैं कि अगर कैंसर के बारे मे जल्दी पता चल जाए तो सही समय पर इलाज़ हो जाता है और यह बीमारी ठीक हो सकती है। युवराज सिंह खुद इस बीमारी से गुज़र चुके हैं।  2011 के वर्ल्ड कप के बाद यह पता चला था कि युवराज सिंह कैंसर से पीड़ित है। फिर इलाज़ के लिए युवराज सिंह को अमेरिका जाना पड़ा था और अमेरिका में इलाज़ के बाद युवराज सिंह ने ठीक होकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। युवराज सिंह जिस तरह इस बीमारी से गुज़रे हैं वह नहीं चाहते हैं कि और कोई गुज़रे। युवराज सिंह मानते हैं कि कैंसर एक बड़ी बीमारी नहीं है। अगर इस बीमारी की पहली स्टेज पर पहचान कर ली जाए और इलाज शुरू कर दिया जाए तो यह ठीक हो सकता है।  

सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो अच्छा काम करते रहते हैं।  पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने भी “अफ़रीदी फाउंडेशन” के नाम की संस्था बनाई है। यह संस्था पाकिस्तान के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने  के लिए काम करता है और लोगों को शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद करता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात क्रिकेटर स्टीव वॉ  ने भी “स्टीव वॉ फाउंडेशन” के नाम से एक संस्था खोली है जो गरीब बच्चों की मदद करती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com