SRH vs RCB: बेंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हरा किया अभियान का आगाज

IPL 2020, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: मैच का टर्निंग प्वाइंट युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने फेंके पारी के 16वें ओवर में बैर्यस्टो और विजय शंकर को आउट कर हैदराबाद की उम्मीदों को ऐसा झटका किया कि यहां से यह टीम उबर ही नहीं सकी.  

SRH vs RCB: बेंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हरा किया अभियान का आगाज

SRH vs RCB, IPL Score: हैदराबाद के साथ पहली टक्कर में विराट वॉर्नर पर भारी पड़े

IPL 2020 के तीसरे मैच में विराट कोहली की बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराकर अपना विजयी अभियान शुरू किया.  बेंगलोर ने हैदराबाद से पहले बैटिंग का न्योता पाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए. एबी  डिविलियर्स ने पहले ही मैच में जलवा दिखाते हुए 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली. जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रन बनाकर आउट हो गई. उसके लिए बैर्यस्टो ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर जरूर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन बैर्यस्टो आउट हुए, तो लगातार विकेटों का गिरना शुरू हो गया. मैच का टर्निंग प्वाइंट युजवेंद्र चहल रहे, जिन्होंने फेंके पारी के 16वें ओवर में बैर्यस्टो और विजय शंकर को आउट कर हैदराबाद की उम्मीदों को ऐसा झटका किया कि यहां से यह टीम उबर ही नहीं सकी.  

Sep 21, 2020 23:35 (IST)
गुड नाइट!
कल आपसे फिर मुलाकात होगी...शुभ रात्रि...अपना ध्यान रखिए..कोविड से बचिए..और कल राजस्थान और चेन्नई के मैच में हमारे ब्लॉग से जरूर जुड़िए...गुड नाइट
Sep 21, 2020 23:33 (IST)
बेगलोर का विजयी आगाज
19.4 स्टेन की चौथी गेंद पर संदीप शर्मा लपके गए विराट कोहली के हाथों..और इसी के साथ बेंगलोर ने मैच जीत लिया...
Sep 21, 2020 23:25 (IST)
आखिरी ओवर में 18 रन बनाने होंगे हैदराबाद को
आखिरी जोड़ी है हैदराबाद की पिच पर..हमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं...मैच का परिणाम आप समझ सकते हैं..!!
Sep 21, 2020 23:19 (IST)
नवदीप ने नए दीप जला दिए!
18वें ओवर में 2 विकेट लिए नवदीप ने...हैदराबाद की उम्मीद राशिद खान को भी बोल्ड कर दिया...आखिरी 2 ओवर में हैदराबाद को चाहिए 22 रन..मुश्किल काम..
Sep 21, 2020 23:16 (IST)
गति से मात खा गए भुवनेश्वर..
17.4 सैनी की गेंद कुछ यॉर्कर जैसी थी..लेकिन यह गति थी, जो भुवनेश्वर को बीट करती हुई स्टंप बिखेर गई...हैदराबाद की मुसीबत बढ़ गई
Sep 21, 2020 23:08 (IST)
एक और अटपटा विकेट
16.6 अभिषेक शर्मा का यह रन आउट होना भी याद रहेगा....हैदराबाद को यहां से चाहिए 18 गेंदों पर 29 रन.
Sep 21, 2020 23:04 (IST)
अरे ये क्या हुआ..!
16.3 प्रियम गर्ग अटपटे अंदाज में बोल्ड हो गए..सिर्फ 11 रन का योगदान दिया..
Sep 21, 2020 22:57 (IST)
चहल ने तो चीख निकाल दी बेंगलोर की !
15.3 गुगली समझ में नहीं आयी विजय शंकर को..ड्राइव करने गए बोल्ड हो गए...लगातार दूसरा विकेट चहल का..
Sep 21, 2020 22:53 (IST)
बैर्यस्टो की बोलती बंद!
15.2 लंबाई से खेलते हैं चहल...घुमाकर गोली देते हैं बल्लेबाज को...बैर्यस्टो ने उड़ाने की कोशिश की...बोल्ड हो गए..
Sep 21, 2020 22:50 (IST)
स्टेन को मिला काफी पेन
15.0 बैर्यस्टो और प्रियम गर्ग ने मिलकर 12 रन बटोर लिए इस ओवर में..यहां से हैदराबाद को चाहिए 30 गेंदों पर 43 रन..
Sep 21, 2020 22:42 (IST)
बैर्यस्टो का पचासा
13.3 गेंद पर पुल करके चौका जड़ा ..और सिर्फ 37 गेंद पर पचासा जड़ डाला बैर्यस्टो ने...क्या बल्लेबाजी कर रहे हैं..
Sep 21, 2020 22:32 (IST)
शिवम दुबे की इंट्री हो गई
अब दुबे जी चौबे जी बनते हैं या छब्बे, थोड़ी देर में पता चल जाएगा..13वां ओवर डाल रहे हैं...
Sep 21, 2020 22:31 (IST)
मुझको पांडे जी माफ करना...
11.6 इस ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने पांडे जी से यही कहा होगा! शॉट खेला, लेकिन गलत और लांगऑन के हाथ में आसान कैच थमा दिया...
Sep 21, 2020 22:18 (IST)
चहल अपना काम कर रहे!
10.0 वें ओवर में चहल की चालाकी, लंबाई और फ्लाइट का मिश्रण..सिर्फ 6 रन दिए चहल ने...
Sep 21, 2020 22:10 (IST)
उमेश की पिटाई..स्ट्रेटिजिक टाइम
चौथी गेंद पर बैर्यस्टो का बेहतरीन छक्का...तो फिर भाग्य से आया चौका..रन आएं, कैसे भी आएं..बहाव रनों का जारी..हैदराबाद मजबूती से आगे बढ़ता हुआ..9 ओवर बाद 1 पर 72
Sep 21, 2020 22:06 (IST)
किफायती ओवर चहल का
8.0 पहले ही ओवर में चहल ने 4 रन दिए, तो इससे अच्छी बाद कोहली के लिए क्या हो सकती है...आगे-आगे देखते हैं चहल की चाल और धार दोनों...
Sep 21, 2020 22:04 (IST)
चहल आ गए
आठवां ओवर चहल लेकर आए हैं...क्या बेंगलोर चहकेगा..चलिए देखते हैं...
Sep 21, 2020 22:01 (IST)
वॉशिंगटन सुंदर का स्वागत स्वैग से!
6.2 यह पांडे जी का स्वैग है..! मिडऑन के ऊपर से भेज दिया पांडे जी ने..वाह लगे रहो जी!
Sep 21, 2020 21:59 (IST)
पावर-प्ले खत्म
और शुरुआती छह ओवर बाद हैदराबाद का स्कोर है 1 विकेट पर 48 रन..बुनियाद अच्छी है!!
Sep 21, 2020 21:51 (IST)
पांडे जी छोड़ रहे पटाखे!
4.2 उमेश यादव की शुरुआती दोनो गेंदे लेग साइड पर..दोनों पर चौके जड़ दिए मनीष पांडे ने..वाह पांडे जी!!
Sep 21, 2020 21:49 (IST)
सैनी विश्वस्त दिख रहे
4.0 नवदीप सैनी..गति के लिए जाने जाते हैं...अच्छी गति का मिश्रण दिखाया नवदीप ने. रन दिए 4..अच्छी शुरुआत
Sep 21, 2020 21:43 (IST)
मनीष पांडे का बेहतरीन चौका
1.4 स्टेन की गेंद लेग साइड पर थी..पैरों पर थी और मिडऑन के बराबर से उठाकर खेल दिया पांडे जी ने...4 रन ..
Sep 21, 2020 21:39 (IST)
नसीब बेंगलोर का.बदनसीबी वॉर्नर की
1.4 रन आउट हो गए डेविड वॉर्नर...बैर्यस्टो ने शॉट खेला..उमेश ने रोकने की कोशिश की..गेंद हाथ से लगकर स्टंप बिखेर गई..वॉर्नर क्रीज के बाहर खड़े थे..
Sep 21, 2020 21:39 (IST)
नसीब बेंगलोर का.बदनसीबी वॉर्नर की
1.4 रन आउट हो गए डेविड वॉर्नर...बैर्यस्टो ने शॉट खेला..उमेश ने रोकने की कोशिश की..गेंद हाथ से लगकर स्टंप बिखेर गई..वॉर्नर क्रीज के बाहर खड़े थे..
Sep 21, 2020 21:36 (IST)
बैर्यस्टो ने टांग दिया स्कवॉर लेग के ऊपर से
1.3 शॉर्ट पिच यहां अपराध है...वह भी बैर्यस्टो के सामने....पूरा दंड दिया
Sep 21, 2020 21:32 (IST)
वॉर्नर शुरू से ही वॉट लगाने के मूड में !
1.0 एक चौके सहित 6 रन आए पहले ओवर में...वॉर्नर का चौके का अंदाज मूड बताने को काफी है...
Sep 21, 2020 21:28 (IST)
हैदराबाद के ओपनर क्रीज पर
डेल स्टेन पहला ओवर डाल रहे हैं बेंगलोर के लिए...हैदराबाद के सामने है 164 का टारगेट
Sep 21, 2020 21:15 (IST)
हैदराबाद को बनाने होंगे 164 रन
Sep 21, 2020 21:11 (IST)
डिविलियर्स लौटे पवेलियन
19.3 रन आउट हो गए एबी..लेकिन 30 गेंदों पर 51 रन बनाकर...
Sep 21, 2020 21:07 (IST)
महंगा ओवर
19.0 दो छक्कों से 14 रन लूट लिए बेंगलोर ने..स्कोर है 3 पर 155
Sep 21, 2020 21:07 (IST)
महंगा ओवर
19.0 दो छक्कों से 14 रन लूट लिए बेंगलोर ने..स्कोर है 3 पर 155
Sep 21, 2020 21:05 (IST)
संदीप शर्मा को लंबा टांग दिया एबी ने
18.3 इतनी जगह अगर एबी को मिलेगी, तो हो सकता है कि गेंद एक बार को स्टेडियम से भी पार चली जाए...संदीप शर्मा ने जरूरत से ज्यादा जगह दे दी..
Sep 21, 2020 21:00 (IST)
डिविलियर्स चौका!
17.2 युवा लेफ्टी नटराजन की गेंद पर उनके सिर के ऊपर से सामने दनदनाता हुआ चौका..एबी गति पकड रहे हैं...
Sep 21, 2020 20:57 (IST)
भुवनेश्वर का किफायती ओवर
17.0 वें ओवर में भुवी डिविलियर्स से चौका नहीं खाते, तो रन और भी कम आते...अनुभव दिखा रहे भुवी..
Sep 21, 2020 20:53 (IST)
आखिरी 4 ओवर बचे हैं बेंगलोर की पारी के
..और बेंगलोर का स्कोर है..3 विकेट पर 124 रन..एबी और शिवम दुबे हैं क्रीज पर...
Sep 21, 2020 20:50 (IST)
कोहली की पारी खत्म
15.5 नटराजन ने यह गेंद धीमी गति से की..कोहली का बल्ला अपनी गति से चला...मिसटाइम..गेंद चली गई डीप मिडविकेट के हाथ में..14 रन कोहली के
Sep 21, 2020 20:47 (IST)
डिविलियर्स के तेवर शुरू
15.3 लेफ्टी नटराजन को कवर के ऊपर से भेज दिया चार रन के लिए डिविलियर्स ने..
Sep 21, 2020 20:37 (IST)
राशिद लय में नहीं दिख रहे..
13.0 ये वह राशिद नहीं हैं, जिन्हें हम जानते हैं..शायद वजह यह है कि लॉकडाउन के कारण क्रिकेट से दूर रहे...लय पाने में समय लगेगा..7 रन दिए इस ओवर में
Sep 21, 2020 20:33 (IST)
हैदराबाद को मिले लगातार 2 विकेट
पहले विजय शंकर ने देवदत्त को बोल्ड किया, तो अभिषेक ने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर एरॉन फिंच को एलबीडब्ल्यू कर दिया..
Sep 21, 2020 20:29 (IST)
हैदराबाद को लगातार 2 विकेट मिले
पहले विजय शंकर ने देवदत्त को चलता किया, तो अगले ओवर की पहली गेंद पर अभिषक ने फिंच को एलबीडब्ल्यू कर दिया
Sep 21, 2020 20:21 (IST)
युवा अभिषेक शर्मा आए हैं बॉलिंग करने
लेफ्टऑर्म स्पिनर हैं...देखने वाली बात होगी कि कितना असर छोड़ पाते है
Sep 21, 2020 20:19 (IST)
महंगा ओवर रहा राशिद का..और स्ट्रेटेजिक टाइम आउट
9.0 वां ओवर राशिद का महंगा रहा..इस ओवर में 11 रन खा गए राशिद खान...
Sep 21, 2020 20:10 (IST)
राशिद खान का किफायती ओवर
राशिद खान 7वां ओवर लेकर आए..अच्छा दिखाई पड़ रहे हैं राशिद..लेकिन गेंद को फ्लाइट नहीं दे रहे....शायद हालात का असर है...
Sep 21, 2020 19:59 (IST)
बेंगलोर की ठोस शुरुआत
अनुभवी एरॉन फिंच और युवा देवदत्त ने बेंगलोर को ठोस शुरुआत दी है...5 ओवर में बिना नुकसान के 45 रन हो चुके हैं..
Sep 21, 2020 18:56 (IST)
लक्ष्मण मंत्रणा का VIDEO
हैदराबाद के बैटिंग कोच हैं लक्ष्मण...वॉर्नर के साथ रणनीति पर बात कर रहे हैं..
Sep 21, 2020 18:55 (IST)
विराट अनुभव में वॉर्नर पर भारी हैं!
Sep 21, 2020 18:49 (IST)
आरसीबी स्टेडियम पहुंच चुकी है, VIDEO
Sep 21, 2020 18:48 (IST)
जलवा-ए-कोहली देखिए