महेंद्र सिंह धोनी के घर आई एक नन्हीं परी, साक्षी ने दिया बेटी को जन्म

फाइल फोटो

गुड़गांव:

विश्व कप क्रिकेट से सिर्फ एक सप्ताह पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक बेटी के पिता बन गए। उनकी पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया।

इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है। उनकी बेटी का यहां फोर्टिस अस्पताल में जन्म हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का वजन 3.7 किलोग्राम है।

धोनी अभी ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं, जहां टीम खिताब बचाने के लिए उतरेगी। साक्षी अमूमन विदेशी दौरों पर अपने पति के साथ जाती रही हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वह धोनी के साथ नहीं गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

धोनी चार जुलाई 2010 को अपनी बचपन की मित्र साक्षी सिंह रावत से परिणय सूत्र में बंधे थे।