महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल की 'नंबर-1 यारी'

महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल की 'नंबर-1 यारी'

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

दिल्ली में भारत के वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विस्फोटक कैरियाई बल्लेबाज़ क्रिस गेल एक कंपनी के प्रमोशनल इवेंट में मिले। इस ब्रांड की थीम ही है "नंबर-1 यारी"। लिहाजा अपनी यारी की झलक दिखाते हुए धोनी ने गेल के बैटिंग स्टाइल की मिमक्री की तो बदले में गेल ने बताया कि वे धोनी से अच्छी विकेट कीपिंग कर सकते हैं। गेल ने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की भी नकल उतारी।

...तो इस तरह सबसे तेज धावक बने बोल्ट
दोस्ती की बात चली तो गेल और उसेन बोल्ट की दोस्ती का भी जिक्र आया। धोनी ने मजाक में कहा कि जमैकन धावक बोल्ट गेल के कारण ही इतने तेज धावक बन पाए। "दरअसल गेल जब छक्का मारते थे तब बोल्ट उनका कैच पकड़ने के लिए तेजी से भागते थे। भागते-भागते वे दुनिया के सबसे तेज धावक बन गए।," धोनी ने चुटकी ली।

गेल की बैटिंग स्टाइल की नकल
क्रिस गेल भी मस्ती के मूड में थे। गेल ने दावा किया कि एक दिन वे लाइटनिंग बोल्ट से भी तेज़ दौड़ सकते हैं। "मैं विकेट के बीच बहुत तेज भाग सकता हूं। बल्कि मैं सबसे तेज हूं।" जवाब में धोनी ने कहा, "हां, ऑफ़ से लेग स्टंप की तरफ गेल से तेजी से भाग सकता है।" इसके बाद धोनी ने गेल के बैटिंग स्टाइल की नकल भी की।

टी-20 लीग के कारण क्रिकेटर समझ पाए एक-दूसरे को
धोनी और गेल मानते हैं कि आईपीएल और दूसरे T20 लीग्स में साथ खेलने के करण दुनिया भर के क्रिकेटर एक-दूसरे को समझ पाए हैं। शायद इसीलिए क्रिकेट में स्लेजिंग कम हुई है। अब जो होता है उसे माही फ़्रेंडली बैंटर का नाम देते हैं। "हम एक जेंटल मैन खेलते हैं। हम जीतने के लिए खेलते हैं। आईपीएल के कारण स्लेजिंग कम हुआ है। अब फ़्रेंडली बैंटर होता है। ये ठीक है।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

क्रिस गेल भी धोनी की बातों से इत्तेफाक रखते हैं "मैं धोनी से सहमत हूं। क्रिकेट जगत के लिए आईपीएल ने शानदार काम किया है। अब थोड़ी-बहुत फ़्रेंडली स्लेजिंग होती है। जैसे मैं मुंबई इंडियास के खिलाड़ी केरॉन पोलार्ड के साथ करता हूं।" धोनी और गेल की दोस्ती विज्ञापन ब्रांड तक ही सीमित नहीं है। दोनों एक दूसरे के खेल के भी बड़े फ़ैन हैं।