2 सितंबर को बड़े पर्दे पर उतरेगी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कहानी

2 सितंबर को बड़े पर्दे पर उतरेगी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कहानी

नई दिल्ली:

क्रिकेट फ़ैन्स को अगर इस साल किसी फ़िल्म का इंतज़ार है तो वो है टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ज़िंदगी पर बन रही फ़िल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का। फ़िल्म के प्रोड्यूसर रिती स्पोर्ट्स के अरुण पांडे ने फ़िल्म का पोस्टर जारी किया। नीरज पांडे निर्देशित फ़िल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का रोल निभा रहे हैं।

2 सितंबर को पर्दे पर आने वाली फ़िल्म का पोस्टर सुशांत ने ट्वीट किया। सुशांत ने #MSDhoniTheUntoldStoryPoster के साथ ट्वीट करते हुए लिखा - आप इस आदमी को जानते हैं लेकिन आप इसके जीवन के सफ़र को नहीं जानते जिसे आपको जानना ज़रूरी है।
 


वहीं दो घंटे बाद दूसरे ट्वीट में सुशांत ने लिखा - ये कभी-कभी होता है किसी का रोल पर्दे पर जीने के बाद आप एक अच्छे इंसान बन जाते हैं। ये एक जादू था।
 
फ़िल्म में धोनी के एक टिकट कलेक्टर से टीम इंडिया के कप्तान बनने और क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने से वर्ल्ड कप जीतने तक का सफ़र फ़ैन्स को देखने को मिलेगा।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com