मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए और बीट हुए बल्लेबाज़| 5 के बाद 32/2 दिल्ली|

4.5 ओवर (1 रन) पुश किया आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर एक रन के लिए|


4.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! बल्ले के बीचो बीच आई धवन के और इस बार बड़ी दूर मारने में कामयाब हुए| विकेट लाइन की गेंद को स्लॉग किया और मिड विकेट बाउंड्री के पार से छह रन हासिल कर लिए| MI vs DC: Match 27: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Krunal Pandya. Delhi Capitals 31/2 (4.4 Ov). CRR: 6.64

4.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|

इनफॉर्म बल्लेबाज़ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...

4.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! अपने पहले ही ओवर में कृणाल ने किया कमाल!!! तेज़ गति से डाली गई गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| बैकफुट से ऑन साइड पर खेलना चाहा लेकिन गेंद जाकर सीधा फ्रंट पैड्स से टकराई| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई और अम्पायर ने उसे तुरंत आउट दिया| बल्लेबाज़ ने नॉन स्ट्राइकर से बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया और पवेलियन की राह चल दिए| 24/2 दिल्ली| MI vs DC: Match 27: WICKET! Ajinkya Rahane lbw b Krunal Pandya 15 (15b, 3x4, 0x6). Delhi Capitals 24/2 (4.2 Ov). CRR: 5.53

4.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की ओर, सिंगल आया|

कृणाल पांड्या को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है..

3.6 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

3.5 ओवर (0 रन) कदमों का शानदार इस्तेमाल लेकिन उसे भी बेहतरीन फील्डिंग यहाँ पर ईशान किशन दवारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को आगे आकार कवर्स और पॉइंट के बीच में खेला| ईशान ने अपने बाई ओर डाईव लगाकर बॉल को फील्ड किया| कहर रन अपनी टीम के लिए बचाया ईशान किशन ने यहाँ पर|

3.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

3.3 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच किया पोलार्ड वहां मौजूद| रन नही हो सका|

3.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| रन नही आया|

3.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|

जसप्रीत बुम्राह को थमाई गई गेंद...

2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| महज़ 5 रन इस ओवर से आये|

2.5 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!!! हवा में गेंद!! कीपर से रही दूर और थर्ड मैन बाउंड्री से चौका मिल गया| थोड़ा सा रिस्क और फायदा पूरा| बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव कर दिया था| MI vs DC: Match 27: Ajinkya Rahane hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 22/1 (2.5 Ov). CRR: 7.76

2.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेला और रन का मौका नहीं बन पाया|

2.3 ओवर (0 रन) पुल किया छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला|

2.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला|

2.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 10 रन आए इस ओवर से, विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन का मौका नही बन पाया|

1.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! एक और अतरिक्त रन इस ओवर से आता हुआ| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

1.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

1.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद नही| बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Ajinkya Rahane hits James Pattinson for a 4! Delhi Capitals 16/1 (1.4 Ov). CRR: 9.6

1.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन हुआ| MI vs DC: Match 27: Ajinkya Rahane hits James Pattinson for a 4! Delhi Capitals 16/1 (1.4 Ov). CRR: 9.6

1.3 ओवर (0 रन) लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की ओर फ्लिक करते हुए रन नही हो सका|

1.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

1.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर रहाणे के बल्ले से आता हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे समा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Ajinkya Rahane hits James Pattinson for a 4! Delhi Capitals 11/1 (1.1 Ov). CRR: 9.42

दूसरे छोर से जेम्स पैटिनसन गेंदबाज़ी करने आए...

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई पहले और सफल ओवर की समाप्ति| थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला और रन हासिल किया|

0.5 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ रहाणे ने इस लीग में अपना खाता खोला| फुल लेंथ की गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया और दो रन मिल गया|

0.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

अजिंक्य रहाणे आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए...

0.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगता हुआ पहला झटका| पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहली ही ओवर में विकेट हासिल किया| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करने गए| बल्ले पर गेंद जल्द ही आई| हाथ में बल्ला भी मुड़ा और सीधे गई शॉट कवर्स फील्डर के हाथ में| कृणाल पांड्या ने कोई ग़लती नही करते हुए किया कैच| 4/1 दिल्ली| MI vs DC: Match 27: WICKET! Prithvi Shaw c Krunal Pandya b Trent Boult 4 (3b, 1x4, 0x6). Delhi Capitals 4/1 (0.3 Ov). CRR: 8

0.2 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ के बल्ले से आता हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल थर्ड मैन की दिशा में गई| मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Prithvi Shaw hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 4/0 (0.2 Ov). CRR: 12

0.1 ओवर (0 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया गेंदबाज़ ने उसे खोद ही फील्ड किया|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मुंबई की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के कन्धों पर होगा, जबकि मुंबई के लिए पहला ओवर लेकर ट्रेंट बोल्ट तैयार...

मुंबई प्लेइंग-XI- रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कृणाल पांड्या, काईरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुम्राह

दिल्ली प्लेइंग-XI- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोकिया

टॉस हारने के बात बाद करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हम भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे| लेकिन अब हमे गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली को कम से कम स्कोर पर रोकना होगा| जाते-जाते रोहित ने कहा कि टीम में हमने कोई भी बदलाव नही किया है|

टॉस जीतकर बात करने आए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं| पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर नज़र आ रही है| जिसके कारण हमने बल्लेबाज़ी करने का ही सोचा है| टीम में बदलाव के बारे में श्रेयस अय्यर ने कहा कि आज के मुकाबले में अजिंक्य रहाणे और एलेक्स कैरी को टीम में जगह दिया गया है|

टॉस- दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का किया फ़ैसला...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हेलो एंड वेलकम दोस्तों!!! स्वागत है आपका हमारे साथ इंडियन टी20 लीग के मुकाबला नंबर 27वां जो कि अबू धाबी के मैदान पर खेला जाना है। दुनिया हिला देने वाले मुंबई के सामने होगी दिल दहला देने वाली दिल्ली। वहीँ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना इंडिया टी20 लीग का 150 मुकाबले खेलने को मैदान पर उतारेंगे| दोनों ही टीमों का यह सातवां मुकाबला है| जहां दिल्ली ने अभी तक खेले अपने छह मुकाबलों में मात्र एक मुकाबला गवा कर पांच में जीत हासिल किया और पॉइंट टेबल्स में नंबर 1 का स्थान पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। वहीँ मुंबई ने छह मुकाबले मैं से चार में जीत का मजा चखा है और दूसरे नंबर पर कायम है। एक तरफ होगा हिटमैन शो तो दूसरी तरफ होगा गब्बर का पावर। सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक के सामने होंगे एनरिक नोकिया और कगिसो रबाडा की आक्रमक गेंदबाज़ी। मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि एक तरफ है अय्यर की सेना तो दूसरी तरफ है रोहित की पलटन। तो सुपर संडे के दूसरे डबल हेडर मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए। छक्के चौके और विकेट की गिल्ली उड़ेगी, दिल्ली या मुंबई बनाएगी जीत की सिल्ली। अब से कुछ ही देर में शुरू होगा एक जबरदस्त मुकाबला|