मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! रबाडा ने अपना बदला पूरा किया| 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे स्काई| आप उन्हें पहले ही दो बाउंड्री मार चुके थे, वो ऐसे गेंदबाज़ नहीं कि हर गेंद बाउंड्री के पार जाए| लेकिन इस बार चूक गए| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारने गए लेकिन लीडिंग एज लेकर हवा में खिल गई गेंद और कप्तान अय्यर ने पकड़ा कैच| 130/3 मुंबई| MI vs DC: Match 27: WICKET! Suryakumar Yadav c Shreyas Iyer b Kagiso Rabada 53 (32b, 6x4, 1x6). Mumbai Indians 130/3 (15.0 Ov). Target: 163; RRR: 6.6

14.5 ओवर (1 रन) एक और कट शॉट लेकिन नतीजा एक ही रन मिल पायेगा|


14.4 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|

14.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो, मुंबई की लोकल ट्रेन दिल्ली की मेट्रो को पटरी से उतारते हुए| 33 गेंद 35 रनों की दरकार| रबाडा को बनाया अपना निशाना| पैड्स की गेंद को फ्लिक कर दिया था फाइन लेग के ऊपर से और छह रन हासिल किया|

14.2 ओवर (2 रन) मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को चिप किया| फील्डर घेरे के अंदर रहा और आसानी से दो रन हासिल किया|

14.1 ओवर (4 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट किया लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद और चार रन मिल गए| MI vs DC: Match 27: Suryakumar Yadav hits Kagiso Rabada for a 4! Mumbai Indians 120/2 (14.1 Ov). Target: 163; RRR: 7.37

कगिसो रबाडा को बुलाया गया है गेंदबाज़ी के लिए...

13.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया और गैप से चौका हासिल किया| इस ओवर से आये 14 रन| 36 गेंदों पर 47 रनों की दरकार| MI vs DC: Match 27: Ishan Kishan hits Marcus Stoinis for a 4! Mumbai Indians 116/2 (14.0 Ov). Target: 163; RRR: 7.83

13.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|

13.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

13.3 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेजा| MI vs DC: Match 27: It's a SIX! Ishan Kishan hits Marcus Stoinis. Mumbai Indians 110/2 (13.3 Ov). Target: 163; RRR: 8.15

13.2 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

13.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|

मार्कस स्टोइनिस को गेंदबाज़ी के लिए लाया गया है...

12.6 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए तेज़ी से 2 रन निकला|

12.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया|

12.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

12.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!!! फुल लेंथ की बॉल को एक बार फिर से मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई गेंद मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Suryakumar Yadav hits Axar Patel for a 4! Mumbai Indians 98/2 (12.3 Ov). Target: 163; RRR: 8.67

12.2 ओवर (4 रन) चौका!!! मिस्फील्ड यहाँ पर फील्डर दवारा| आगे डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| फील्डर पीछे मौजूद पृथ्वी शॉ ने गेंद को पकड़ने गए| गेंद हाथ से निकलती हुई सीमा रेखा के पार निकाल गई| मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Suryakumar Yadav hits Axar Patel for a 4! Mumbai Indians 94/2 (12.2 Ov). Target: 163; RRR: 9.0

12.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने समझेदारी के साथ बॉल को डिफेंड कर दिया|

11.6 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई बॉल को स्वीप किया मिड विकेट की ओर 1 रन मिला| मुंबई को 48 गेंदों में 9.12 रन प्रति ओवर की दर से 73 रन चाहिए|

11.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया 1 रन आया|

11.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप की गेंद को मिड वीकेट की ओर पुश करते हुए 1 रन हासिल किया|

11.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया|

11.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलते हुए 1 रन लिया|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ओड स्टंप पर डाली गई कैरम बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| MI vs DC: Match 27: Suryakumar Yadav hits Ravichandran Ashwin for a 4! Mumbai Indians 85/2 (11.1 Ov). Target: 163; RRR: 8.83

10.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं मिला| 11 के बाद 81/2 मुंबई| समझदारी के साथ इस रन चेज़ को मुकम्मल करते हुए मुम्बैया बल्लेबाज़|

10.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन अंत में अधिक गति को देखते हुए जाने दिया उसे कीपर की तरफ|

10.5 ओवर (0 रन) वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| समझदारी के साथ पॉइंट की तरफ खेला लेकिन रन मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया था|

10.2 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका लेकिन ग़लत छोर पर थ्रो कर बैठे रहाणे| अगर गेंदबाजी छोर पर थ्रो करते तो इशान किशन आउट हो सकते थे| एक बड़ी चूक हो गई फील्डर से यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की तरफ टैप किया था जिसपर किशन रन के लिए भगा खड़े हुए थे|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प पर डाली गई गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए खेला| कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट