दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

शिखर धवन की 69 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत दिल्ली ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की शुरुआत तो खासा सही नही होती हुई नज़र आई| पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| हालाकिं अपना पहला मुकाबला खेल रहे दिल्ली की ओर से इस लीग में अजिंक्य रहाणे (15) ने जल्द ही आउट हो गए| एक छोर से टिककर श्रेयस अय्यर (42) ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुँचाया| अंत में बल्लेबाज़ी करते हुए शिखर धवन के साथ मिलकर एलेक्स कैरी (14) ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 162 रनों तक ले गए| पहले गेंदबाज़ी करने मैदान पर आई मुंबई की शुरुआत बेहतर रही| मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| उसमे से सबसे सफल गेंदबाज़ रहे कृणाल पांड्या (4-0-26-2) जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए ट्रेंट बोल्ट के हाथ 1 ही विकेट लगी| अब देखना यह है की किस तरह से मुंबई के हिट मैन रोहित शर्मा इस रन को चेज़ करते है| या कगिसो रबाडा और एनरिक नोकिया की जोड़ी मुकाबले को अपनी गेंदबाज़ी से जीत लेती है|

19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| दिल्ली ने बोर्ड पर 162 रन लगाए| 12 रन बुम्राह के इस ओवर से आये| कवर्स की दिशा में मारते हुए दो रनों की मांग की और हासिल भी कर लिया| मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य|


19.5 ओवर (2 रन) एक और फुल टॉस!!! सामने की तरफ मारा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री से दो रन हासिल किया|

19.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस!!! मिड विकेट की तरफ मारा लेकिन एक ही रन मिल पाया|

19.3 ओवर (4 रन) लेंथ बॉल!!! गब्बर ने बलाल घुमाया और उसे मिड विकेट की दिशा में मारा और बड़ी आसानी से चार रन हासिल कर लिया| MI vs DC: Match 27: Shikhar Dhawan hits Jasprit Bumrah for a 4! Delhi Capitals 157/4 (19.3 Ov). CRR: 8.05

19.2 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को गब्बर ने सामने की तरफ मारा और लॉन्ग ऑफ़ से दो रन हासिल किया|

19.1 ओवर (1 रन) तेज़ गति से डाली गई लो फुल टॉस गेंद जिसे सामने की तरफ मारा और एक ही रन हासिल किया|

18.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन वापसी गेंदबाज़ द्वारा चौका खाने के बाद| यॉर्कर डाली जिसपर बल्लेबाज़ कुछ भी नहीं कर पाए| 19 के बाद 150/4 दिल्ली| महज़ 6 गेंद शेष| क्या 165 तक पहुँच पाएगी टीम?

18.5 ओवर (4 रन) गब्बर का वार मिलेगा चार!!! सत बल्लेबाज़ का यही फायदा होता है| अंदर आई गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ और गैप से चौका हासिल किया| हाई क्वालिटी शॉट| MI vs DC: Match 27: Shikhar Dhawan hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 150/4 (18.5 Ov). CRR: 7.96

18.4 ओवर (1 रन) धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कट किया पॉइंट की तरफ एक ही रन मिलेगा|

18.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| अच्छा ओवर गुज़रता हुआ|

18.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से रन हासिल किया|

18.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और एक रन हासिल किया|

17.6 ओवर (1 रन) आखिरी गेंद पर आया सिंगल| सामने की तरफ खेलते हुए धवन ने लिया रन| बुम्राह जिस चीज़ के लिए डेथ ओवरों में जानते जाते हैं वैसा ही कुछ करते हुए भी पाए जा रहे| 18 के बाद 142/4 दिल्ली|

17.5 ओवर (0 रन) फुल आउट साइड ऑफ़ यॉर्कर!!! धवन रूम बनाकर मारने गए लेकिन चूक गए| एक अहम डॉट बॉल|

17.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

17.3 ओवर (2 रन) एक बार फिर से दो की मांग और मिल भी जायेंगे इन बड़े मैदानों में| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और दो रन भाग लिया|

17.2 ओवर (2 रन) लो फल टॉस!!! लॉन्ग ऑन की तरफ समझदारी के साथ खेलते हुए दो रन हासिल किये|

17.1 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|

16.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ कैरी ने खोला अपना खाता| मिड विकेट की तरफ गेंद को पुल किया और दो रन हासिल किया| 135/4 दिल्ली|

16.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

16.4 ओवर (2 रन) रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की तरफ| गैप में गई गेंद, तीन खिलाड़ी उसके नीचे गए लेकिन कोई कैच नहीं पकड़ पाया| दो रन मिले|

एलेक्स कैरी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...

16.3 ओवर (1 रन) रन आउट!!! यहाँ पर दिल्ली को लागता हुआ बड़ा झटका मार्कस स्टोइनिस 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से भागते हुए दूसरे रन के लिए स्टोइनिस गए| धवन ने रन लेने से किया इनकार| फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| गेंदबाज़ ने बॉल पकड़ते हुए बॉल को स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| अम्पायर ने किया आउट का इशारा| 130/4 दिल्ली| MI vs DC: Match 27: WICKET! Marcus Stoinis run out (Suryakumar Yadav) 13 (8b, 2x4, 0x6). Delhi Capitals 130/4 (16.3 Ov). CRR: 7.87

16.2 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए 1 रन निकला|

16.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद| अपने बाई ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| लेकिन तेज़ी से 1 रन लेने में हुए कामयाब|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

15.6 ओवर (0 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी| कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|

15.5 ओवर (4 रन) एक और चौका!! इस बार भी फील्डर को भेदने में हुए कामयाब| डाईव तो लगाई वहां पर एक फील्डर ने लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और गेंद सरसराती हुई कवर्स बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| इन्फॉर्म बल्लेबाज़ अपना जलवा दिखाता हुआ| MI vs DC: Match 27: Marcus Stoinis hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 125/3 (15.5 Ov). CRR: 7.89

15.4 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| MI vs DC: Match 27: Marcus Stoinis hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 121/3 (15.4 Ov). CRR: 7.72

15.3 ओवर (0 रन) बाउंसर!!! बल्लेबाज़ ने उसे डक किया और जाने दिया कीपर की तरफ़|

15.2 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ धवन का 38वां अर्धशतक भिओ पूरा हुआ यहाँ पर| टीम के लिए सही समय पर रन बनाये हैं| पहले पिच को पढ़कर वक़्त लिया और बाद में बड़े शॉट्स लगाए| कमाल की सुलझी हुई बल्लेबाज़ी| MI vs DC: Match 27: FIFTY! Shikhar Dhawan completes 50 (39b, 4x4, 1x6). Delhi Capitals 117/3 (15.2 Ovs). CRR: 7.63

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (4 रन) मिस्फील्ड चहर द्वारा साथ ही एक चौका भी मिल गया| शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| फील्डर गेंद तक ए लेकिन उसे रोक नहीं पाए और उसके ऊपर से लुघड़ते हुए निकल गए| MI vs DC: Match 27: Shikhar Dhawan hits Trent Boult for a 4! Delhi Capitals 116/3 (15.1 Ov). CRR: 7.64

मैच रिपोर्ट