कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को जा लगी| रन नही आया|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!!!! MI vs KKR: Match 32: Eoin Morgan hits Rahul Chahar for a 4! Kolkata Knight Riders 57/4 (9.5 Ov). CRR: 5.79


9.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर डिफेंड कर दिया|

9.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर फाइन लेग की दिशा में स्वीप करने का प्रयास मॉर्गन दवारा| गेंद बल्ले पर नही आई| सीधे पैड्स को लगती हुई पॉइंट की ओर गई| रन नही हो सका|

9.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|

9.1 ओवर (2 रन) ऊपर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को मॉर्गन ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से पूरा कर लेगे 2 रन|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई कृणाल के लम्बे ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से रसेल ने आगे की गेंद की लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 9 ओवर के बाद 51/4 कोलकाता| अब इन दोनों बल्लेबाज़ों के ऊपर ही सब कुछ निर्भर करेगा| कोलकाता के लिए यहाँ एक और विकेट सोने पर सुहागा होगी, खासकर अगर वो रसेल की हो!!

टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 8.5 ओवर की समाप्ति के बाद 51/4 कोलकाता| मुंबई के गेंदबाजों ने कोलकाता के टॉप 4 बल्लेबाजों को लौटाया पवेलियन| फ़िलहाल क्रीज़ पर आंद्रे रसेल और इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करते हुए| कोलकाता को एक मज़बूत स्कोर तक पहुँचाने के लिए साझेदारी की होगी दरकार...

8.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! रसेल पॉवर और गेंद मैदान के बाहर| अब तो नई गेंद मंगवानी पड़ेगी| ओहोहोहो!! बड़े शॉर्ट की दरकार थी रसेल के बल्ले से और आई| लेंथ गेंद थी बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल| गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार, गेंद गई मैदान के बाहर| अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| दोस्तों तूफ़ान की शुरुआत हो चुकी है| MI vs KKR: Match 32: It's a SIX! Andre Russell hits Krunal Pandya. Kolkata Knight Riders 51/4 (8.5 Ov). CRR: 5.77

8.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.3 ओवर (1 रन) स्वीप किया विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की तरफ एक रन के लिए|

8.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

7.5 ओवर (1 रन) हैट्रिक गेंद लेकिन कामयाबी नहीं मिली| आंद्रे रसेल ने उसे रक्षात्मक रूप से डिफेंड किया| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहीं मौजूद, रन नही हो सका|

7.4 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!!! दो गेंद दो विकेट| हैट्रिक पर चहर!! छोर बदला था कैच के दौरान और स्ट्राइक पर आये थे कार्तिक| विकेट लाइन की गेंद को कार्तिक स्वीप करने चले गए थे| गेंद की लाइन से चूके| बल्ले के निचले हिस्से को लगती हुई पैड्स से टकराई गेंद और सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई और बोल्ड हुए| खुद से काफी निराश दिखे कार्तिक| अक्सर ये शॉट खेलते हैं लेकिन शायद आज दिन खराब था उनका| 42/3 कोलकाता| MI vs KKR: Match 32: WICKET! Dinesh Karthik b Rahul Chahar 4 (8b, 1x4, 0x6). Kolkata Knight Riders 42/4 (7.4 Ov). CRR: 5.47

हैट्रिक पर आंद्रे रसेल बल्लेबाज़ी करने आए...

इयोन मॉर्गन बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए...

7.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! 21 रन बनाकर गिल लौटे पवेलियन| पहली विकेट चहर के खाते में जाती हुई| खराब टाइमिंग का हुए शिकार| फ्लाईटेड डाली गई गेंद को द्केह्कर ललचा गए| सामने की तरफ उठाकर मारा| टाइमिंग सही नहीं और लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े पोलार्ड ने हवा में दोनों हाथों को फैलाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 42/3 कोलकाता| MI vs KKR: Match 32: WICKET! Shubman Gill c Kieron Pollard b Rahul Chahar 21 (23b, 2x4, 0x6). Kolkata Knight Riders 42/3 (7.3 Ov). CRR: 5.6

7.2 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने मोड़ा| गैप से दो रन हासिल किया|

7.1 ओवर (0 रन) आगे की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेला कवर्स की तरफ| गैप नहीं मिला|

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!!! इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने खोला अपना खाता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| MI vs KKR: Match 32: Dinesh Karthik hits Krunal Pandya for a 4! Kolkata Knight Riders 40/2 (7.0 Ov). CRR: 5.71

6.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|

6.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बॉल बल्ले पर आई नही| पैड्स को लगती हुई पॉइंट की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में 1 रन आया|

6.3 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप की बॉल को कार्तिक ने जगह बनाकर कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नही आया|

6.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| पैड्स को जा लगी| रन नही हुआ|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 33/2 कोलकाता| मुंबई के नाम रहा है ये पॉवर प्ले ऐसा कहना ग़लत नहीं होगा| फिलहाल क्रीज़ पर कार्तिक और गिल की जोड़ी है जिसपर काफी कुछ निर्भर करेगा|

6.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति|आगे डाली हुई बॉल को कार्तिक ने डिफेंड कर दिया|

5.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की बॉल को बैकफूट पर जाकर मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

5.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कार्तिक ने बॉल को सीधे बल्ले से वहीँ पर रोक दिया|

दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! पहली सफ़लता नाथन को इस साल के लीग में हासिल होती हुई| नितीश राणा का फ्लॉप शो जारी| महज़ 5 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| एक और बार बाउंसर पर अपना विकेट गंवा बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए| गेंद की लाइन से चूक गए बल्लेबाज़ और ग्लव्स पर लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ डी कॉक ने कोई ग़लती नहीं की| 33/2 कोलकाता| MI vs KKR: Match 32: WICKET! Nitish Rana c Quinton de Kock b Nathan Coulter-Nile 5 (6b, 1x4, 0x6). Kolkata Knight Riders 33/2 (5.3 Ov). CRR: 6

5.2 ओवर (1 रन) रूम बनार पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया और एक रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! एक सेट बल्लेबाज़ का शॉट है ये| सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| देखकर मज़ा आया!!! MI vs KKR: Match 32: Shubman Gill hits Nathan Coulter-Nile for a 4! Kolkata Knight Riders 32/1 (5.1 Ov). CRR: 6.19

मैच रिपोर्ट