राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई जैसवाल के ओवर और स्पेल की हुई समाप्ति| एक अच्छा स्पेल रहा इस युवा गेंदबाज़ के लिए, देखकर मज़ा भी आया, साथ ही डी कॉक के रूप में एक बड़ा विकेट भी| अपने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन दिए| आखिरी गेंद को थर्ड मैन की तरफ स्क़ुईज़ करते हुए रन पूरा किया| 15 के बाद 125/4 मुंबई, अब महज़ 30 गेंदें शेष|

14.5 ओवर (2 रन) एक बार फिर से गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए दो रन हासिल किया|


14.4 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड हुई यशस्वी द्वारा कवर्स की ओर| जहाँ एक भी नहीं था वहां दो दे बैठे| स्मिथ ने गेंद को चेज़ करते हुए दो रन पर रोका|

14.3 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए|

14.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

14.2 ओवर (0 रन) बढ़िया बाउंसर!!! लेकिन वाइड का इशारा अम्पायर द्वारा| पुल मारने गए थे हार्दिक लेकिन गति से चकमा खा गए|

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को स्काई ने पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल हासिल किया|

हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए| बड़े भाई को छोटे भाई रिप्लेस करते हुए...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 14 ओवर की समाप्ति के बाद 117/4 मुंबई| राजस्थान के गेंदबाजों ने अभी तक मुंबई के शेरों को अपनी शानदार गेंदबाज़ी के आगे चालने नही दिया है| मुंबई को एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा करने के लिए एक साझेदारी की होगी दरकार...

13.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! आर्चर को जिस काम के लिए लाया गया था वो कर दिया एक बढ़ती साझेदारी को तोड़कर| 12 रन बनाकर कृणाल लौटे पवेलियन| छोटी लेंथ की गेंद से अक्सर परेशान होते हैं और आर्चर ने उसी का फायदा उठाते हुए विकेट हासिल की| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए खेलना चाहते थे| तेज़ गति से डाली गई शॉर्ट गेंद जो शरीर पर आई और जिसकी वजह से पुल मारने के दौरान फस गए बल्लेबाज़| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और मिड विकेट पर खड़े राहुल तेवतिया के हाथों में गई| 117/4 मुंबई| MI vs RR: Match 20: WICKET! Krunal Pandya c Shreyas Gopal b Jofra Archer 12 (17b, 0x4, 1x6). Mumbai Indians 117/4 (14.0 Ov). CRR: 8.35

13.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन धीमी गति की गेंद से कृणाल को पूरी तरह से चकमा दे दिया| बल्ला चलाया था लेकिन बीट हुए|

13.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन बाउंसर आर्चर द्वारा| पुल मारने गए थे लेकिन गति से चकमा खा गए|

13.3 ओवर (1 रन) गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

13.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को रूम बनाकर मारने गए लेकिन गैप नहीं हासिल किया|

13.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेला एक रन के लिए|

जोफ्रा आर्चर गेंदबाज़ी करने आए...

12.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कट किया| पॉइंट की दिशा में 1 रन ही हो सका|

12.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन मिला|

12.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की बॉल को कवर्स की ओर पंच करते हुए| 1 रन पूरा किया|

12.3 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| 1 रन आसानी से मिला|

12.2 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन पूरा किया|

12.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर कुणाल के बल्ले से देखने को मिला| ऊपर डाली हुई गेंद को पैर ज़मीन में टिकाकर गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| इस तरह के शॉट अभी और चाहिंए अभी मुंबई को एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर खड़ा करने के लिए| MI vs RR: Match 20: It's a SIX! Krunal Pandya hits Rahul Tewatia. Mumbai Indians 110/3 (12.1 Ov). CRR: 9.04

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ गोपाल के एक बेहतरीन स्पेल की हुई समाप्ति| इस ओवर से आये 12 रन| 12 ओवर के बाद 104/3 मुंबई|

11.5 ओवर (0 रन) गुगली!!! कट करने गए कृणाल और गेंद की लाइन से बीट हुए| कीपर के दस्तानों में गई गेंद|

11.4 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला|

11.3 ओवर (2 रन) चिप इया इस बार लेग स्पिन को कवर्स की तरफ| टॉम ने इस बार गेंद को कट किया और दो रनों पर सहमत किया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! इस बार जगह से ही पंच कर दिया कवर्स की तरफ| फील्डर करन के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं था और चार रन मिल गए| कमाल के दो शॉट्स स्काई द्वारा| MI vs RR: Match 20: Suryakumar Yadav hits Shreyas Gopal for a 4! Mumbai Indians 100/3 (11.2 Ov). CRR: 8.82

11.1 ओवर (4 रन) चौका मिलेगा!!! पिछले दो ओवर में जितने रन आये थे वो इस गेंद पर आगये| विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप करते हुए चार रन हासिल किया| काफी रिस्की शॉट था अगर बीट होते थे पैड्स पर खाते और एलबीडबल्यू भी हो सकते थे वहां पर| लेकिन यही तो है टी20 क्रिकेट का रोमांच| MI vs RR: Match 20: Suryakumar Yadav hits Shreyas Gopal for a 4! Mumbai Indians 96/3 (11.1 Ov). CRR: 8.59

10.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नही बन पाया|

10.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई बॉल| सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने उसे नकारा|

10.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन निकला|

10.3 ओवर (1 रन) ओवरपिच बॉल को मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल 1 रन मिला|

10.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन बॉल को कट किया| पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को देखा और सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट