न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) टॉप एज और चौका!! कीपर और फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और सरसराती हुई फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रानोंके लिए| NZ vs IND: 1st T20I: KL Rahul hits Tim Southee for a 4! India 57/1 (5.0 Ov). Target: 204; RRR: 9.80

4.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पिक अप शॉर्ट राहुल द्वारा !!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, मैक्सिमम मिलेगा| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| NZ vs IND: 1st T20I: It's a SIX! KL Rahul hits Tim Southee. India 53/1 (4.5 Ov). Target: 204; RRR: 9.96


4.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की तरफ खेला| एक ही रन मिला|

4.3 ओवर (3 रन) तीन रन राहुल के बल्ले से आता हुआ| रूम बनाया अपने लिए और पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर गेंद को खेला, डाईव लगाते हुए गेंद को रोकन चाहा लेकिन चूके| फील्डर ने चेज़ किया और सीमा रेखा से पहले रोका|

4.2 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कोहली ने पुल कर दिया मिड विकेट की ओर| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

4.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद साउदी द्वारा जिसे स्क्वायर लेग की ओर खेलते हुए रन पूरा किया|

टिम साउदी (1.0-0-4-0) की हुई गेंदबाज़ी आक्रमण पर वापसी..

3.6 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया, ओवर से आये 10 रन, 4 ओवर के बाद 41/1 भारत|

3.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए, 1 रन लिया|

3.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच करते हुए, 1 रन पूरा किया|

3.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दोष में पुश किया, रन नही मिला|

3.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

3.1 ओवर (6 रन) छक्का !!! लाज़वाब शॉट !!! ओवर पिच बॉल को मिड ऑफ के ऊपर से खेला, कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास बॉल गई सीधे दर्शको के बीच मिला सिक्स| NZ vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Virat Kohli hits Blair Tickner. India 37/1 (3.1 Ov). Target: 204; RRR: 9.92

ब्लेयर टिकनर की हुई है गेंदबाज़ी आक्रमण पर एंट्री...

2.6 ओवर (1 रन) लेग साइड से एक और सिंगल आता हुआ| 10 रन इस ओवर से आते हुए| 3 के बाद 31/1 भारत| लगातार पैड्स लाइन पर बेनेट द्वारा हो रही है गेंदबाज़ी|

2.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद राहुल के लिए| फ्लिक किया उसे मिड विकेट की ओर| गैप नहीं मिल पाया लेकिन सिंगल ज़रूर मिल जाएगा|

2.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

2.4 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, दिशाहीन गेंदबाज़ी द्वारा, बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर|

2.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| फ्लिक कीया कोहली ने उसे स्क्वायर लेग की ओर और गैप से डबल हासिल किया|

2.2 ओवर (4 रन) चौका!! पहली बाउंड्री चेज़ मास्टर कोहली के बल्ले से आती हुई| गुड लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड ऑन फील्डर के ऊपर से और चौका हासिल किया| ऐसा शॉट लगाया मानो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आये हो कोहली| NZ vs IND: 1st T20I: Virat Kohli hits Hamish Bennett for a 4! India 25/1 (2.2 Ov). Target: 204; RRR: 10.13

2.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन शुरुआत बेनेट द्वारा| प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

हेमिश बेनेट आये हैं गेंदबाज़ी के लिए...

1.6 ओवर (4 रन) चौका !!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को राहुल ने उसे मिड विकेट की दिशा में पुल किया गैप में गई बॉल कोई मौका नही वहां पर खड़े फील्डर के पर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 1st T20I: KL Rahul hits Mitchell Santner for a 4! India 21/1 (2.0 Ov). Target: 204; RRR: 10.17

1.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए, 1 रन लिया|

विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने आये...

1.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! बड़ा झटका टीम इंडिया को लगता हुआ| सांटनर ने दिलाई टीम को एक अहम सफलता| 7 रन बनाकर रोहित शर्मा लौट गए पवेलियन| कीवियों को जिस विकेट की दरकार थी वो मिल गई है| पॉइंट पर फील्डर टेलर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ रोहित स्लॉग स्वीप करने गए| गेंद टर्न हुई और बल्ले के उपरी हिस्से पर लगी| हवा में खिली और पॉइंट पर टेलर ने उस कैच को लपकते हुए टीम को एक बड़ी राहत दिलाई| 16/1 भारत| NZ vs IND: 1st T20I: WICKET! Rohit Sharma c Ross Taylor b Mitchell Santner 7 (6b, 0x4, 1x6). India 16/1 (1.4 Ov). Target: 204; RRR: 10.25

1.3 ओवर (6 रन) छक्का !!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेला बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई दर्शको के बेच मिला सिक्स| NZ vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Mitchell Santner. India 16/0 (1.3 Ov). Target: 204; RRR: 10.16

1.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव करने गए बल्ले पर नही ऐया बॉल कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

1.2 ओवर (0 रन) वाइड !!! और इसी के साथ बाई में 1 रन भी आया, लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइफ करार दिया, कीपर के हाथ को लगती हुई बॉल फाइन लेग की ओर गई बाई के रूप में आया 1 और रन|

1.1 ओवर (4 रन) चौका !!! ओवर पिच बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला, गैप में गई बॉल कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 1st T20I: KL Rahul hits Mitchell Santner for a 4! India 8/0 (1.1 Ov). Target: 204; RRR: 10.41

दूसरे छोर से मिचेल सांटनर गेंदबाज़ी करने आये...

0.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| सधी हुई शुरुआत टीम इंडिया द्वारा, पहले ओवर से महज़ 4 रन ही आये|

0.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ की दिशा मिएँ रोहित ने गेंद को ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

0.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|

0.3 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ राहुल ने भी अपना खाता खोला| पैड्स पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की ओर और गैप से दो रन पूरे किये|

0.2 ओवर (0 रन) शानदार कट शॉट राहुल द्वारा लेकिन सीधा फील्डर की ओर गेंद को मार बैठे| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे कट करने गए थे|

0.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को रोहित ने थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए गैप हासिल किया और एक रन पूरा किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्वागत है दोस्तों इस रन चेज़ में हमारे साथ, जहा भारत 204 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान पर आएगा| भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने रोहित शर्मा और के एल राहुल ग्राउंड पर आये, वहीं मेज़बान टीम की ओर से टिम साउदी गेंदबाज़ी के लिए तैयार...