भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए, 1 रन हासिल किया, भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 53 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (1 रन) सिंगल !!! इसी के साथ भारत के 150 रन पूरे हुए, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया, 1 रन आया|


14.4 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में कट करते हुए, सिंगल लिया|

14.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए, 2 रन तेज़ी से पूरा किया|

14.2 ओवर (1 रन) ओहो !!! रन आउट का मौका बनना चाहते थे मुनरो, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल के लिए गए, फील्डर मुनरो ने बॉल उठाकर स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो बॉल सीधे स्टंप को जा लगी, लेग अम्पायर ने किया थर्ड अम्पायर का इशारा, नॉट आउट आया फैसला|

14.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अय्यर ने उसे थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया, 1 रन आया|

हेमिश बेनेट (2.0-0-18-0)आये हैं गेंदबाज़ी के लिए..

13.6 ओवर (0 रन) ओवर पिच बॉल को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने अपने एक हाथ से बॉल को फील्ड किया, 36 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया, 1 रन आसानी से मिला|

13.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पंच किया, 1 रन मिला|

13.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्पिन गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन का मौका नही बन पाया|

मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने आये...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दूबे की 13 रनों की पारी का हुआ अंत| एक और झटका भारत को काफी कम समय में लगता हुआ| गुगली डाली गई गेंद को पढ़ नहीं पाए और स्लॉग किया लॉन्ग ऑन की ओर| डीप में फील्डर साउदी तैनात जिन्होंने अपने बाएँ ओर भागते हुए एक आसान सा कैच पकड़ा| 143/4 भारत| NZ vs IND: 1st T20I: WICKET! Shivam Dube c Tim Southee b Ish Sodhi 13 (9b, 1x4, 1x6). India 142/4 (13.2 Ov). Target: 204; RRR: 9.30

स्टम्प की अपील| थर्ड अम्पायर की मदद ली गई है वहां पर| देखने में नॉट आउट लग रहा|

13.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! गुगली थी इसलिए बीट हुए कट करने के दौरान शिवम| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी पास से निकल गई गेंद| कीपर ने बेल्स उड़ाई अपील की| थर्ड अम्पायर की मदद ली गई जहाँ बल्लेबाज़ नॉट आउट पाए गए|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में पुश किया, 1 रन आसानी से मिला, 42 गेंदों पर 62 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का !!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में ज़ोर से खेला, रॉस टेलर वहां मौजूद एक हाथ से कैच करने के लिए लगाया उछाल गेंद उनके हाथ में नही आई, सीधे सीमा रेखा के पार मिला छक्का| NZ vs IND: 1st T20I: It's a SIX! Shivam Dube hits Mitchell Santner. India 141/3 (12.5 Ov). Target: 204; RRR: 8.79

12.4 ओवर (4 रन) चौका !!! आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया, एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 1st T20I: Shivam Dube hits Mitchell Santner for a 4! India 135/3 (12.4 Ov). Target: 204; RRR: 9.41

12.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, दुबे ने उसे मिड ऑफ की ओर पंच किया, रन नही आया|

12.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को अय्यर ने उसे मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल लिया|

12.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए, 1 रन लिया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| शेरीर पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की तरफ बल्ले का मुंह खोलते हुए खेला और रन पूरा किया| 48 गेंद 75 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

11.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेला और रन पूरा किया|

11.3 ओवर (4 रन) चौका!! फुल लेंथ की गेंद को अय्यर ने इन साइड आउट शॉट लगाया और गैप से बाउंड्री हासिल कर ली| ऊपर डाली गई गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाया| NZ vs IND: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Blair Tickner for a 4! India 127/3 (11.3 Ov). Target: 204; RRR: 9.06

11.2 ओवर (2 रन) ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को और गैप से दो रन हासिल कर लिए|

शिवम दूबे क्रीज़ पर एंट्री करते हुए...

11.1 ओवर (0 रन) आउट !!! कैच आउट !! लाज़वाब कैच जितनी तारीफ़ की जाए कम, क्या शानदार कैच देखने को मिला यहाँ पर, विराट कोहली 45 रन बनाकर लौटे पवेलियन, बेल्यर टिकनर ने किया अपना पहला शिकार, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया कोहली ने बॉल हवा में गई मिड विकेट पर खड़े फील्डर मार्टिन गप्टिल ने अपने आगे की ओर से डाईव लगाकर किया अच्छा कैच, भारत के लिए बड़ा झटका है कोहली को लौटना पड़ा पवेलियन यह विकेट मार्टिन गप्टिल के खाते में जाना चाहिए शानदार कैच, 121/3 भारत 83 रन लक्ष्य से दूर| NZ vs IND: 1st T20I: WICKET! Virat Kohli c Martin Guptill b Blair Tickner 45 (32b, 3x4, 1x6). भारत 121/3 (11.1 Ov). Target: 204; RRR: 9.40

बेल्यर टिकनर (2.0-0-26-0) आये हैं गेंद लेकर...

10.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से अत हुआ| मिड ऑन पर फील्डर से हुई चूक, नतीजा सिंगल दे बैठे| इस ओवर से आये 6 रन, 54 गेंद 83 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (1 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को और सिंगल पूरा किया|

10.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की ओर गेंद को पुश करते हुए रन पूरा किया|

10.4 ओवर (0 रन) वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

10.3 ओवर (1 रन) पुश किया इस बार गैप में कवर्स की ओर और सिंगल हासिल किया|

10.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, गैप नहीं मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में कोहली ने गेंद को पंच करते हुए सिंगल पूरा किया|

मैच रिपोर्ट