न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (0 रन) टॉम लाथम को रविंद्र जडेजा : 0 रन

29.5 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की ओर गेंद को और रन पूरा किया|


29.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को खेला| एक रन मिला|

29.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

29.2 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! बड़ी विकेट भारत के खाते में आई| सोसाइड रन आउट!! कोई ज़रुरत नहीं थी इस रन की यहाँ पर| 79 रन बनाकर पवेलियन लौट गए गप्टिल यहाँ पर| रुके भी नहीं अम्पायर के इशारे के लिए और खुद ही पवेलियन की राह दौड़ पड़े| मानो उनको साफ़ पता था कि वो क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| रिवर्स स्वीप किया था शॉट थर्ड मैन की ओर और रन के लिए भाग खड़े हुए थे|शार्दुल ने गेंद को पिक किया और राहुल को दिया| उन्होंने गेंद को लपकते हुए बेल्स उड़ाई और जश्न मानना शुरू कर दिया| NZ vs IND: 2nd ODI: WICKET! Martin Guptill run out (Shardul Thakur) 79 (79b, 8x4, 3x6). New Zealand 157/3 (29.2 Ov). CRR: 5.35

29.1 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला|

28.6 ओवर (4 रन) चौका!! इस बार गप्टिल ने स्क्वायर लेग बाउंड्री पर गैप हासिल कर लिया| छोटी लेंथ की गेंद को नीचे रखकर पुल कर दिया था| गेंद गैप में गई और सीमा रेखा पार कर गई| NZ vs IND: 2nd ODI: Martin Guptill hits Shardul Thakur for a 4! New Zealand 157/2 (29.0 Ov). CRR: 5.41

28.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर खेला, रन का मौका नहीं बन पाया| कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए ठाकुर यहाँ पर|

28.4 ओवर (1 रन) एक और पुल शॉट!! इस बार गैप मिल गया और रन भी हासिल किया| नीचे ही खेला था पुल शॉट|

28.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| चहल तैनात थे वहां पर लेकिन रन नहीं मिल पाया|

28.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

28.1 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग डीप पॉइंट पर केदार जाधव द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका रोका| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेला और दो रन हासिल किया|

27.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

27.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ टीम के 150 रन पूरे हुए| स्क्वायर लेग की ओर गेंद को मोड़ा और रन हासिल किया|

27.4 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके गेंदबाज़| पैड्स के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया और चार रन हासिल किये| NZ vs IND: 2nd ODI: Ross Taylor hits Ravindra Jadeja for a 4! New Zealand 149/2 (27.4 Ov). CRR: 5.38

27.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

27.2 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

27.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

26.6 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

26.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

26.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा मे गेंद को खेला, गैप नहीं मिल पाया|

पिछले मैच के हीरो रॉस टेलर आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए..

26.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! अहम सझेदारी टूटी| सीधा फील्डर के हाथों में ही मार बैठे गेंद| शार्प कैच मिड ऑन पर सैनी द्वारा| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को ऊपर से उठाकर मारने गए| एलिवेशन नहीं मिल पाया| हवा में गई गेंद और सैनी ने चेस्ट हाईट पर घेरे के अंदर कैच को लपका| 142/2 न्यूज़ीलैंड| NZ vs IND: 2nd ODI: WICKET! Tom Blundell c Navdeep Saini b Shardul Thakur 22 (25b, 3x4, 0x6). New Zealand 142/2 (26.3 Ov). CRR: 5.35

26.2 ओवर (4 रन) शॉट !! कमाल का शॉट ब्लंडल द्वारा| मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर से गेंद को मारा| उनसे काफी दूर रखा और गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| NZ vs IND: 2nd ODI: Tom Blundell hits Shardul Thakur for a 4! New Zealand 142/1 (26.2 Ov). CRR: 5.39

26.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की ओर| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

25.6 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच!! मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को बड़ी आसानी से खेला और रन हासिल किया|

25.5 ओवर (0 रन) एक और कसी हुई लाइन पर रखी गेंद| पॉइंट की तरफ उसे खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

25.4 ओवर (0 रन) काफी टाईट लाइन जडेजा द्वारा| बल्लेबाज़ को यहाँ पर बांधकर रखा हुआ है|

25.3 ओवर (1 रन) एक और बैकफुट पंच इस बार लॉन्ग ऑन की ओर| रन मिल गया|

25.2 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच मिड ऑफ़ की ओर| एक रन का मौका बना और हासिल कर लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को टक किया और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट