भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई जसप्रीत बुम्राह के एक और बेहतरीन और किफायती ओवर की समाप्ति| महज़ दो ही रन इस ओवर से आये| अपनी कसी हुई लाइन से बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर करते हुए| 5 के बाद 26/0 न्यूज़ीलैंड|

4.5 ओवर (0 रन) समझदारी से बुम्राह के ख़िलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए निकोल्स| कोई भी जोखिम नहीं उठा रहे|


4.4 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

4.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, गप्टिल ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर शॉ ने गेंद को फील्ड किया|

4.2 ओवर (1 रन) लीडिंग एज!!! बैकवर्ड पॉइंट से थर्ड मैन की ओर गई गेंद| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| लेग साइड पर गेंद को मोड़ने के प्रयास में बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे निकोल्स|

4.1 ओवर (0 रन) तेज़ गति से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़| बीट हुए गेंद की गति से और पैड्स पर खा बैठे गेंद|

3.6 ओवर (3 रन) तीन रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिश में गेंद को खेला, फील्डर ने पीछा करते हुए उसे सीमा रेखा से पहले रोका| तीन रन मिल गए|

3.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

3.4 ओवर (0 रन) फिर से डायरेक्ट हिट लेकिन क्रीज़ में सेफ गप्टिल| सही समय में वापिस आये|अंडर आर्म थ्रो किया था मिड ऑन से अय्यर ने गेंदबाज़ी छोर पर| सीधे बाले से गेंद को डिफेंड किया था हेनरी ने जो मिड ऑन तक गई थी|

3.3 ओवर (0 रन) एक और कसी हुई लाइन की गेंद को सीधा गेंदबाज़ सैनी की ओर खेल दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

3.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद| हेनरी ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

3.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ़ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई बुम्राह के एक बेहतरीन और कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 3 ही रन इस ओवर से आये| इनस्विंगर थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग पर खेला और रन हासिल किया| 3 के बाद 20/0 कीवी|

2.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को देखते ही उसपर बल्ला चलाया और बीट हुए| भाग्यशाली रहे किनारा नहीं लगा|

2.4 ओवर (0 रन) एक और फ्रंटफुट डिफेन्स!! बल्लेबाज़ को कसी हुई लाइन पर गेंदबाज़ी कटे हुए बुम्राह|

2.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

2.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

2.1 ओवर (2 रन) डायरेक्ट हिट जडेजा द्वारा लेकिन गप्टिल क्रीज़ में सेफ| ओह!! ये क्या, ओवर थ्रो भी हुआ, विकटों से लगने के बाद गेंद स्क्वायर लेग की ओर निकल पड़ी जिसका पीछा करते हुए चहल ने रोका| विकेट लाइन की गेंद को निकोल्स ने डिफेंड करते हुए रन भाग लिया था|

1.6 ओवर (6 रन) छक्के के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ को जिस गन्दी गेंद की तलाश थी वो मिली और उसका पूरा फायदा उठाया| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई छोटी गेंद, गप्टिल ने उसे फाइन लेग की ओर पुल कर दिया 79 मीटर छक्के के लिए| NZ vs IND: 3rd ODI: It's a SIX! Martin Guptill hits Navdeep Saini. New Zealand 17/0 (2.0 Ov). Target: 297; RRR: 5.83

1.5 ओवर (0 रन) रूम बनाकर गेंदबाज़ के ऊपर से मारने गए गप्टिल लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड्स से जा टकराई| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

1.4 ओवर (0 रन) इनविंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई, ड्राइव लागने गए ऑन साइड पर लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर मिड विकेट की ओर गई गेंद|

1.3 ओवर (0 रन) एक और अच्छी लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान देते हुए डिफेंड किया|

1.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

1.1 ओवर (4 रन) ओह!! बाल बाल बचे पहली ही गेंद पर गप्टिल!! गेंद बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर लेग स्टम्प के काफी पास से फाइन लेग बाउंड्री की ओर निकल गई चार रनों के लिए| अंदर आती गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़| NZ vs IND: 3rd ODI: Martin Guptill hits Navdeep Saini for a 4! New Zealand 11/0 (1.1 Ov). Target: 297; RRR: 5.86

दूसरे छोर से नवदीप सैनी तैयार...

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव करना सही समझा| पहले ओवर की समाप्ति के बाद 7/0 न्यूज़ीलैंड|

0.5 ओवर (3 रन) इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ ई गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ गप्टिल ने खेला| फील्डर चहल ने भागते हुए सीमा रेखा से पहले गेंद को रोका| तीन ही रन मिले| एक बेहतर शुरुआत टीम इंडिया द्वारा|

0.4 ओवर (0 रन) ओह!! आउटस्विंगर!! खेलने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की स्विंग से चकमा खा गए, पड़ने के बाद काँटा बदलते हुए गेंद बल्ले का बाहरी किनारा छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में गई|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!! बाउंड्री के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| करारा प्रहार गप्टिल द्वारा कवर्स बाउंड्री की ओर| फील्डर को भेदती हुई गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई और चौका हासिल कर लिया| NZ vs IND: 3rd ODI: Martin Guptill hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 4/0 (0.3 Ov). Target: 297; RRR: 5.92

0.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ़ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

0.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद सटीक टप्पे पर डाली हुई| गप्टिल ने उसे समझदारी के साथ बीच बल्ले से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्वागत है आपका दूसरी पारी में हमारे साथ| 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स| गेंद लेकर जसप्रीत बुम्राह तैयार..