न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 31 से 35 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

34.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|90 गेंदों पर 98 रनों की दरकार|

34.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का|संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट करते हुए छह रन हासिल किया था| NZ vs IND: 3rd ODI: It's a SIX! James Neesham hits Shardul Thakur. New Zealand 199/4 (34.5 Ov). Target: 297; RRR: 6.46


34.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|

34.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

34.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| जडेजा के बाएँ ओर से रन के लिए भागे| उनका थ्रो आया गेंदबाज़ी छोरपर लेकिन चूक गए बेल्स उड़ाने में| एक रन मिला|

34.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

33.6 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| चहल के कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति|

33.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

33.4 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

33.3 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल| गेंद की पिच तक आकर खेलना चाहते थे लेकिन बीट हु और शरीर पर खा बैठे|

33.2 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया|

33.1 ओवर (0 रन) गुगली!! पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और पॉइंट की ओर गई|

32.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला एक रन के लिए| 190/4 न्यूज़ीलैंड|

जेम्स नीषम क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये...

32.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट !! डबल ब्लफ़!! भारत मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करता हुआ| 80 रन बनाकर सेट बल्लेबाज़ निकोल्स भी लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही कट लगाने चले गए| लाइन से चकमा खाए और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर राहुल के दस्तानों में चली गई| क्या टीम इंडिया यहाँ से वापसी कर पाएगी? 189/4 न्यूज़ीलैंड, लक्ष्य से अभी भी 108 रन दूर| NZ vs IND: 3rd ODI: WICKET! Henry Nicholls c KL Rahul b Shardul Thakur 80 (103b, 9x4, 0x6). न्यूज़ीलैंड 189/4 (32.5 Ov). Target: 297; RRR: 6.29

32.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! मिड ऑफ़ की ओर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

32.3 ओवर (0 रन) अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|

32.3 ओवर (0 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए और बीट हुए| अम्पायर ने वाइड करार दिया|

32.2 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक रो किया लेकिन गैप नहीं मिला|

32.1 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

31.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से ओवर थ्रो हुआ और एक की जगह दो रन मिल गए| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला था|एक रन पूरा किया| डायरेक्ट हिट हुई और गैप में गई गेंद और दो रन चुरा लिया|

31.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!सबसे बड़ी विकेट जिसकी भारत को तलाश थी| मेन इन फॉर्म रॉस टेलर लौटे पवेलियन| भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का रास्ता खुल गया है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच करने गए थे| गेंद रुककर आई और बल्लेबाज़ उसी दौरान शॉट खेल बैठे| हवा में खेला गया शॉट और सीधा कोहली के हाथों में गई गेंद| भारतीय खैमा खुश| 186/3 न्यूज़ीलैंड| NZ vs IND: 3rd ODI: WICKET! Ross Taylor c Virat Kohli b Ravindra Jadeja 12 (18b, 1x4, 0x6). न्यूज़ीलैंड 186/3 (31.5 Ov). Target: 297; RRR: 6.11

31.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर एक बार फिर से गेंद को खेला आर रन हासिल किया|

31.3 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|

31.2 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| NZ vs IND: 3rd ODI: Ross Taylor hits Ravindra Jadeja for a 4! New Zealand 184/2 (31.2 Ov). Target: 297; RRR: 6.05

31.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेलते हुए रन भागना चाहते थे| कोहली ने फील्ड करते हुए रन लेने से रोक दिया|

30.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में टेलर ने ड्राइव कर दिया| गैप में गई गेंद, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| 114 गेंद 117 रनों की दरकार|

30.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया|

30.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन के लिए और सिंगल पूरा किया|

30.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर रखी गई गेंद| पॉइंट की ओर खेला| गैप नहीं मिल पाया|

30.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ कट किया और रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

30.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर| एक रन ही मिल पाया|

मैच रिपोर्ट