न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये, पिछले दो ओवर से 7 रन आये हैं| 40 ओवर की समाप्ति के बाद 217/4 भारत|

39.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! कसी हुई लाइन पर मिचेल कर रहे हैं गेंदबाज़ी| बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए|


39.4 ओवर (1 रन) स्क्वायर ड्राइव करते हुए गेंद को गैप में मारा और सिंगल हासिल किया|

39.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

39.2 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच ऑफ़ साइड पर, इस बार सिंगल ही मिल पायेगा|

39.1 ओवर (2 रन) चिप किया पांडे ने कवर्स कि दिशा में गेंद को दो रन के लिए|

38.6 ओवर (1 रन) रूम बनाकर मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला| मिड ऑफ़ फील्डर ने अपने दाहिने ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया| सिंगल ही मिला|

38.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से डेक को हिट करते हुए बल्लेबाज़ की ओर डाली गई गेंद| पांडे ने उसे बैकफुट से डिफेंड करते हुए सम्मान दिया|

38.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई दोनों के बीच| पैरों पर रखी गई गेंद को फाइन लेग की तरफ मोड़ा और रन हासिल किया|

38.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को हलके हाथों से पुश किया और रन पूरा किया|

38.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|

38.1 ओवर (0 रन) प्सुह किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

काइल जेमिसन आये हैं गेंदबाज़ी के लिए..

37.6 ओवर (4 रन) एक और ओवर की समाप्ति चौके के साथ| इस बार राहुल ने लेग स्टम्प के बाहर निकलती गेंद को पैडल स्वीप किया| शॉट फाइन लेग फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन रोकने में नाकामयाब हुए| बल्ले से लगने के बाद अगर गैप में गई गेंद तो कहाँ रुकने वाली| 38 ओवर की समाप्ति के बाद 210/4 भारत| NZ vs IND: 3rd ODI: KL Rahul hits Mitchell Santner for a 4! India 210/4 (38.0 Ov). CRR: 5.52

37.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

37.4 ओवर (2 रन) एक और बार पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| इस बार फील्डर के बाएँ ओर से मारने में कामयाब हुए और एक की जगह दो रन हासिल कर लिया|

37.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा पॉइंट की तरफ से वाहन पर|

37.2 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पुश ज़रूर किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

37.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

36.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ ओवर हुई समाप्ति| आगाज़ और अंत दोनों बाउंड्री के साथ हुआ| आगे डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती के साथ गैप में दे मारा और चार रन हासिल किये| भारत के 200 रन भी पूरे हुए यहाँ पर| NZ vs IND: 3rd ODI: KL Rahul hits James Neesham for a 4! India 203/4 (37.0 Ov). CRR: 5.48

36.5 ओवर (1 रन) ओह!! रन आउट का मौका और चूक गए सैंटनर| राहुल ने तो वहां पर गिव अप ही कर दिया था| थ्रो लगता तो फ्रेम में भी नहीं थे बल्लेबाज़| मिचेल ने वहां पर थोड़ी जल्दबाज़ी दिखा दी, अगर रूककर मारते तो निश्चित ही एक बड़ा रन आउट मिल जाता यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए पांडे रन भाग्खाड़े हुए थे, बेहद खराब कॉल था|

36.4 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच दोनों बल्लेबाज़ द्वारा| तेज़ी से भागकर एक रन को दो में तब्दील किया| पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से खेला गया था शॉट|

36.3 ओवर (0 रन) तेज़ गति से शरीर पर लाइ गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा| गैप नहीं मिल पाया|

36.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

36.1 ओवर (4 रन) चौका!! ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ| एक बड़ा ओवर बनाने का मौका भारत के पास| हवाई फाईरिंग पांडे द्वारा आगे की गेंद पर| बॉल दो टप्पों के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई| NZ vs IND: 3rd ODI: Manish Pandey hits James Neesham for a 4! India 196/4 (36.1 Ov). CRR: 5.41

35.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| महज़ 4 रन ही इस ओवर से आये| किफायती गेंदबाज़ी साउदी द्वारा| बैकफुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया था|

35.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल चतुराई के साथ हासिल करते हुए पांडे वाइड मिड ऑन की ओर से वहां पर|

35.4 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की ओर| सिंगल से ही काम चलाना पड़ा|

35.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की ओर| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|

35.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

मैच रिपोर्ट