भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

तो दोस्तों कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ भारत ने सुपर ओवर में मुकाबले को अपने नाम करते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ में 3-0 कब्ज़ा कर लिया| आज के लिए महज़ इतना ही| एक बार फिर से आपसे होगी मुलाक़ात भारत और न्यूज़ीलैंड से होने वाले चौथे टी20 मुकाबले के साथ जो कि 31 जनवरी को खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...

कप्तान विराट कोहली ने बात करते हुए कहा कि एक वक़्त ऐसा लगा कि हमने मुकाबला गंवा दिया खासकर तब जब केन बल्लेबाज़ी कर रहे थे| लेकिन आखिरी ओवर में जिस तरह से शमी ने गेंदबाज़ी की वो काबिले तारीफ़ है| आगे कहा कि सुपर ओवर में भी न्यूज़ीलैंड ने फिर से हम पर दबाव डाला लेकिन रोहित ने उसे पूरी तरह से हमारे लिए हटा दिया| कोहली ने आगे कहा कि मुझे लगा कि एक वक़्त हम मुकाबले से बाहर हो गए थे लेकिन शमी ने वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हमे सुपर ओवर तक पहुंचाया| जाते-जाते कोहली ने कहा कि आगे के मुकाबलों में हम उन खिलाड़ियों को मौका देंगे जो अबतक नहीं खेल पाए हैं जिनमें सैनी और सुंदर शामिल हैं ताकि वो भी इन परिस्थितियों से रू बरू हो सके|


केन विलियमसन ने बात करते हुए कहा कि आज एक बेहतरीन मुकाबला देखने और खेलने को मिला| भारत एक बेहतरीन टीम है और आज एक बार फिर से उसने ये साबित किया| आगे बोले कि हाँ काफी निराश हूँ कि टीम को जीत की रेखा के पार नहीं ले जा पाया लेकिन शायद इसी को क्रिकेट कहते हैं| सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हम बड़ी साझेदारियां निभा नहीं पाए जो हमें महंगा पड़ा| जीत हमारे लिए काफी ज़रूरी थी लेकिन हमने गँवा दिया जिसकी वजह से सीरीज़ हाथ से निकल गई|

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित शर्मा को दिया गया| उसके बाद बात करते हुए रोहित बोले कि मुझे लग रहा था हम मुकाबले से बाहर हो गए थे लेकिन शमी ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की उसे हम मैच में वापसी किया| सुपर ओवर में मुझपर काफी प्रेशर था क्योंकि मैं पहली बार इस तरह की परिस्थिति में आया| हमने सोचा था कि पहली दो गेंदों पर सिंगल खेलेगे और आखिरी की चार गेंदों पर प्रहार करेंगे| अंत में हमने दो सिक्स लगाया और मुकाबले को अपने किया|

इस टोटल को डिफेंड करने के लिए कप्तान कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन मेरे अनुसार शमी द्वारा किया गया आखिरी ओवर सबसे बेहतर और शानदार था| जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाज़ सीफ़र्ट को आखिरी की कुछ गेंदें बीट कराई और रन बनाने से रोका उसने कीवियों के मुंह से मुकाबले को छीन लिया| इसके अलावा शार्दुल ठाकुर (3-0-21-2) ने भी कमाल का गेंदबाज़ी प्रदर्शन किया| उन्हें और शमी को 2-2 विकेट हासिल हुई| जबकि चहल और जडेजा ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए अपने खाते में 1-1 विकेट डाले| भारत के लिए अगर आज कोई एक वीक पॉइंट रहा वो था जसप्रीत बुम्राह द्वारा किया गया गेंदबाज़ी में खराब प्रदर्शन| हालाँकि ऐसा देखने को नहीं मिलता है लेकिन आज शायद उनका दिन ही नहीं था| बहार हाल जो भी हो हमें एक लाजवाब मुकाबला देखने को मिला|

180 रनों का पीछा करने मैदान पर आई मेज़बान टीम की शुरुआत सही रही| पहले विकेट के लिए भारत को 5 ओवर का इंतज़ार करना पड़ा| मार्टिल गप्टिल (31) रन बनाकर पवेलियन लौट गए| उनके आउट होने के कुछ ही समय बाद कॉलिन मुनरो(14) भी ज़्यदा देर क्रीज़ पर नही टिक पाए और जडेजा को अपना विकेट दे बैठे| वहीँ कीवी टीम द्वारा किया गया बल्लेबाज़ी में बदलाव कुछ खास नही रहा| मिचेल सांटनर (9) तो कॉलिन डी ग्रैंडहोम (5) बना पाए और सस्ते में निकल गए| हालांकि कप्तान केन विलियमसन ने शानदार (95) रनों के लाजवाब पारी खेली लेकिन अपने पहले टी20 शतक से चुक गए और ग़लत समय पर आउट होते हुए टीम को बीच मजधार में छोड़ गए| उनके आउट होने के बाद 3 गेंदों पर 2 रनों की दरकार थी| पर टीम उसे हासिल नही कर पाई और आखरी बॉल पर रॉस टेलर आउट हो गए जिसके बाद मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया|

रोहित शर्मा यु ब्यूटी!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी दिखाई इस सुपर ओवर में, 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे और दो छक्के जड़ दिए| भारत 3-0 से सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाते हुए| केन विलियमसन की शानदार पारी गई व्यर्थ| आखिरी ओवर में भारत को जिस तरह से 18 रन चाहिए थे और पहले 4 गेंद पर 8 ही रन आये तो ऐसा लगा कि भारत मुकाबले में पिछड़ गया लेकिन रोहित हिट मैन शर्मा किसे कहते हैं ये इस दिग्गज ने बता दिया| इससे बेहतर मुकाबला काफी कम ही देखने को मिला होगा, कीवियों की सारी मेहनत पर इस बल्लेबाज़ ने पानी फेर दिया|

Ball 6: Tim Southee to R Sharma, छक्का!! भारत विजई!!! टीम इंडिया ने जीत लिया है ये मुकाबला, रोहित शर्मा यु ब्यूटी| क्या कमाल का मैच हुआ है यहाँ पर| इसी के साथ भारत 3-0 से सीरीज़ पर किया कब्ज़ा| ओहोहो, भाई साहब, सबकी सांसें थम सी गई थी ये एक ऐसा मुकाबला हुआ, खासकर सुपर ओवर में जिस तरह से भारत ने चेज़ किया वो काबिले तारीफ़ है|

Ball 5: Tim Southee to R Sharma, छक्का!! 1 गेंद 4 रन कि दरकार, मुकाबला फिर से रोमांचक होता हुआ| आगे डाल बैठे गेंद जिसे रोहित ने हीव कर दिया और इस बार संपर्क अच्छा हुआ और छह रन हासिल कर लिए|

Ball 4: Tim Southee to KL Rahul, एक रन, 2 गेंद पर 10 रनों की दरकार, बेहतरीन गेंदबाज़ी साउदी द्वारा, हीव करने गए थे लेकिन सही सम्पर्क नहीं हुआ|

Ball 3: Tim Southee to KL Rahul, चौका!! फाइन लेग की दिशा में गेंद को स्वीप कर दिया, गैप मिला और गेंद सरसराते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई|

Ball 2: Tim Southee to R Sharma, लो फुल टॉस!! हीव किया रोहित ने लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| एक ही रन मिला| 4 गेंद 15 रनों की दरकार|

Ball 1: Tim Southee to R Sharma, गुड लेंथ गेंद, हीव करते हुए मिड विकेट की दिश से रन भागे| दूरे की मांग और डाईव लगाईं, थ्रो आया और कीपर से हुई चूक, एक की जगह दो रन मिल गए|

सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड ने बनाए 17 रन| भारत के सामने रखा 18 रनों का लक्ष्य| इस लक्ष्य को चेज़ करने क्रीज़ पर रोहित शर्मा और के एल राहुल आये| कीवी टीम के लिए गेंदबाज़ी लेकर टिम साउदी तैयार| मुकाबला बेहद रोमांचक होता हुआ...

Ball 6: J Bumrah to M Guptill, चौका!! 17 रन आये इस सुपर ओवर से यहाँ पर| भारत के सामने 18 रनों का लाख्स्य रखा गया|

Ball 5: J Bumrah to K Williamson, डॉट बॉल, लेकिन बाई के रूप में सिंगल आता हुआ| छोटी गेंद को कट करने गए थे लेकिन बीट हुए|

Ball 4: J Bumrah to K Williamson, चौका!!! फुल टॉस गेंद को हटकर मिड ऑफ़ के ऊपर से मार दिया, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

Ball 3: J Bumrah to K Williamson, छक्का!! क्रॉस आकर ऑफ़ स्टम्प पर गेंद को स्लॉग कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल कर लिए|

Ball 2: J Bumrah to M Guptill, फुल टॉस!! लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाया|

Ball 1: J Bumrah to K Williamson, हीव किया मिड विकेट की दिशा में और एक ही रन मिल पाया|

ओहो !!! क्या शानदार मुकाबला देखने को मिला यहाँ पर| आखरी ओवर में 9 रन चाहिए था पहली गेंद पर आया सिक्स फिर जिस तरह से शमी ने किया वापसी वो काबिले तारीफ है| अब सुपर ओवर की बरी...

19.6 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!!! मुकाबला सुपर ओवर!!! जी हाँ सुपर ओवर होता हुआ, क्या कमाल का मुकाबला देखने को मिला है हमें यहाँ पर| फुल लेंथ की गेंद को क्रॉस मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गति से चकमा खा गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ़ स्टम्प पर जा लगी| NZ vs IND: 3rd T20I: WICKET! Ross Taylor b Mohammed Shami 17 (10b, 1x4, 1x6). New Zealand 179/6 (20.0 Ov). Target: 180; RRR:

19.5 ओवर (0 रन) ओहो!! एक और डॉट बॉल!! गेंद 1 रन की दरकार, राहुल से हुई चूक अगर थ्रो लगता तो रन आउट हो सकते थे यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़ और बीट हुए|

19.4 ओवर (0 रन) एक और अहम डॉट बॉल!! क्या यहाँ से सुपर ओवर देखने को मिलेगा? ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद शमी द्वारा जिसे बल्लेबाज़ कट करने गए लेकिन बीट हुए| 2 गेंद 2 रनों की दरकार|

टिम सीफ़र्ट आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए| क्या यहाँ से मुकाबला उलटफेर हो पायेगा? उम्मीद तो कम लेकिन लेकिन क्रिकेट है कुछ भी हो सकता है..

19.3 ओवर (0 रन) आउट !!! कैच आउट !! ओहो !!! मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ| मैच का टर्निग पॉइंट केन विलियमसन 95 रन बनाकर लौटे पवेलियन अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाने से चुके| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को केन पॉइंट की दिशा में कट करने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल कीपर के हाथ में गई| राहुल ने कोई गलती नही करते हुए किया कैच| मुकाबला में आया बदलाव ओहो काफी दिलचस्प होता हुआ खेल| 178/5 न्यूज़ीलैंड| NZ vs IND: 3rd T20I: WICKET! Kane Williamson c KL Rahul b Mohammed Shami 95 (48b, 8x4, 6x6). New Zealand 178/5 (19.3 Ov). Target: 180; RRR: 4.00

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! महज़ 2 रन लक्ष्य से दूर न्यूज़ीलैंड| सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर गेंद को खेला, और गैप से सिंगल हासिल किया| मुकाबला पूरी तरह से मेजबान टीम के पक्ष में जाता हुआ|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का!! मैच पहली ही गेंद पर लगभग समाप्त हो गया| कीवी टीम के खैमे में ख़ुशी की लहर| लो फुल टॉस डाली गई जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में हेव कर दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| NZ vs IND: 3rd T20I: It's a SIX! Ross Taylor hits Mohammed Shami. New Zealand 177/4 (19.1 Ov). Target: 180; RRR: 3.6

6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार, मुकाबला पूरी तरह से मेज़बान टीम के पक्ष में जाता हुआ| शमी आये हैं आखिरी ओवर लेकर, क्या वो कुछ करिश्मा कर पायेंगे?

18.6 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन आया| न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार|

18.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

18.4 ओवर (4 रन) चौका !!! शानदार फ्लिक शॉट !!! फुल लेंथ की गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल फील्डर ने अपने डाई ओर डाईव लगाया पर बॉल को रुकने में हुए नाकाम| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रन मिला| काफी दिलचस्प मोड़ पर जाता हुआ मुकाबला| NZ vs IND: 3rd T20I: Kane Williamson hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 169/4 (18.4 Ov). Target: 180; RRR: 8.25

18.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद टेलर ने उसे मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

18.2 ओवर (4 रन) चौका !!! पैड्स लाइन पर पटकी गई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल कोई फील्डर वहां मौजूद नही| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Ross Taylor hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 164/4 (18.2 Ov). Target: 180; RRR: 9.6

18.1 ओवर (0 रन) ओहो !!! डॉट बॉल !! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद रॉस टेलर उसे मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लो फुल टॉस पर फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया| 12 गेंद पर 20 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से कीवी टीम के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है| क्या भारत यहाँ से मैच को पलट पायेंगे?

17.5 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया डीप मिड विकेट की ओर लेकिन मिस टाइम था इसलिए फील्डर तक नहीं गई गेंद| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|

17.4 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद, गैप में खेला कवर्स की ओर| जडेजा ने थ्रो किया लेकिन काफी दूर, दो रन मिल गए|

17.3 ओवर (2 रन) स्लॉग स्वीप इस बार केन द्वारा स्क्वायर लेग की ओर| फील्डर ठाकुर गेंद पर आये लेकिन बल्लेबाजों को दो रन लेने से नहीं रोक पाए| 15 गेंद 24 रनों की दरकार|

17.2 ओवर (1 रन) स्लॉग स्वीप आया टेलर की ओर से लेकन सही सम्पर्क नहीं हुआ| फाइन लेग की तरफ गई गेंद एक ही रन मिला|

17.1 ओवर (2 रन) लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया दूसरे की मांग और और आसानी से भाग लिया|

युज्वेंद्र चहल को थमाई गई गेंद, 18 गेंद 29 रनों की दरकार..

16.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| मिस फील्ड हुई बॉल 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| 18 गेंदों पर 29 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नही मिला|

16.4 ओवर (4 रन) हैट्रिक बाउंड्री !!! केन विलियमसन के बल्ले से आता हुआ| जसप्रीत बुम्राह के ओवर में लगातार चौका लगता हुआ| फुल लेंथ की बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रन मिला| NZ vs IND: 3rd T20I: Kane Williamson hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 149/4 (16.4 Ov). Target: 180; RRR: 9.30

16.3 ओवर (4 रन) एक और चौका !!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Kane Williamson hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 145/4 (16.3 Ov). Target: 180; RRR: 10.00

16.2 ओवर (4 रन) चौका !!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला| फील्डर वहां मौजूद अपने बाई ओर डाईव लगाया पर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रुकने में हुए नाकाम| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Kane Williamson hits Jasprit Bumrah for a 4! New Zealand 141/4 (16.2 Ov). Target: 180; RRR: 10.64

16.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर द्काली हुई फुल लेंथ की धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई बॉल| रन नही मिला|

गेंदबाज़ी में तब्दीली, जसप्रीत बुम्राह (2.0-0-20-0) को बॉल थमाई गई...

रॉस टेलर बल्लेबाज़ी करने आये...

15.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सही समय पर भारत को मिली सफलता| धीमी गति की गेंद ने यहाँ पर किया काम| 5 रन बनाकर ग्रैंड होम लौटे पवेलियन| शॉट थर्ड मैन पर दूबे ने पकड़ा एक आसान सा कैच| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद की गति से चकमा खाए और बाहरी किनारा लेते हुए गेंद हवा में गई जहाँ फील्डर ने नहीं की कोई ग़लती| अच्छी वापसी की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद| 137/4 न्यूज़ीलैंड, लक्ष्य से 43 रन दूर| NZ vs IND: 3rd T20I: WICKET! Colin de Grandhomme c Shivam Dube b Shardul Thakur 5 (12b, 0x4, 0x6). New Zealand 137/4 (16.0 Ov). Target: 180; RRR: 10.75

15.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में हीव करते हुए अय्यर के हाथों से सिंगल पूरा किया|

15.4 ओवर (1 रन) करारा शॉट कवर्स की दिशा में लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| डीप में चहल थे मौजूद| सिंगल ही मिल पाया|

15.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर| कट किया पॉइंट की दिशा में और एक रन हासिल किया|

15.2 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का!! लाजवाब शॉट केन द्वारा| पूरी तरह से लय में आकर अपनी टीम के लिए रन बटोरते हुए| ठाकुर पर दबाव| आगे डाली गई गेंद को हटकर मार दिया लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से और छह रन मिल गए| NZ vs IND: 3rd T20I: It's a SIX! Kane Williamson hits Shardul Thakur. New Zealand 134/3 (15.1 Ov). Target: 180; RRR: 9.52

मैच रिपोर्ट