न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया|

9.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|


9.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को दूबे उसे कट करने गए बल्ले पर नही ऐया बॉल कीपर के हाथ में गई| रन नही हुआ|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|

9.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में शिवम खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल पैड्स पर लगती हुई शॉट कवर्स की ओर गई| लेग बाई के रूप में 1 रन आया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल !! रोहित आज कुछ अलग अंदाव में खेलते हुए| ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई बॉल को थर्ड मैन इ ओर कट करते हुए 1 रन लिया|

शिवम दूबे बल्लेबाज़ी करने आये, विराट कोहली ने अपनी जगह दूबे को आगे भेजा| क्या वो कुछ अलग कर पायेंगे यहाँ पर भारत के लिए?

8.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल| इनफॉर्म बल्लेबाज़ राहुल 27 रन बनाकर लौटे पवेलियन| चैन की सांस कीवी खैमे में ली गई होगी| ग्रांडहोम ने दिलाई पहली सफलता| रूम बनाकर खेलने का प्रयास था बल्लेबाज़ द्वारा| गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद शरीर की ओर जिसे कट किया बैकवर्ड पॉइंट की ओर लेकिन हवा में मार बैठे| फील्डर कॉलिन मुनरो वहां पर तैनात जिन्होंने अपने बाएँ ओर स्लाइड करते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| 89/1 भारत| NZ vs IND: 3rd T20I: WICKET! KL Rahul c Colin Munro b Colin de Grandhomme 27 (19b, 2x4, 1x6). भारत 89/1 (9.0 Ov). CRR: 9.88

8.5 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल निकाला|

8.4 ओवर (4 रन) चौका !!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए रोहित| बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल थर्ड मैन की दिशा में गई चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Rohit Sharma hits Colin de Grandhomme for a 4! India 88/0 (8.4 Ov). CRR: 10.15

8.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड करना सही समझा| काफी समझेदारी के साथ अपनी पारी को आगे की ओर ले जाते हुए रोहित शर्मा|

8.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रोहित ने उसे पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|

कॉलिन डी ग्रैंडहोम को गेंद थमाई गई...

7.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! काफी अच्छा ओवर रहा मिचेल की ओर से यहाँ पर| रोहित ने उसे ऑफ़ स्टम्प के बहर से खीचकर स्वीप कर दिया| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 82/0 भारत| एक बेहतरीन स्टार्ट मिला है टीम इंडिया को यहाँ पर क्या वो उसे एक बड़े स्कोर में तब्दील कर पायेंगे?

7.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

7.4 ओवर (2 रन) टॉप एज!! हवा में थी गेंद कीपर की ओर गई लेकिन फ्लैट निकली और वो उसे पकड़ने में असफ़ल रहे| काफी तेज़ी से निकली थी गेंद इसलिए पकड़ नहीं पाए कीपर| आगे डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए थे रोहित|

7.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिश से सिंगल हासिल किया|

7.2 ओवर (1 रन) हवा में गेंद| स्क्वायर लेग फील्डर की ओर| टेलर ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए गेंद को एक टप्पे पर रोका, एक ही रन दिया| स्वीप किया था रोहित ने पैड्स लाइन की गेंद को वहां पर|

7.1 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|

मिचेल सांटनर (1-0-8-0) गेंदबाज़ी करने आये...

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: KL Rahul hits Ish Sodhi for a 4! India 77/0 (7.0 Ov). CRR: 11

6.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल| शानदार गेंदबाज़ी सोढ़ी द्वारा यहाँ पर| बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दे रहे हैं| मिड ऑन की ओर सीधे बल्ले से खेला, गैप से रन पूरा किया|

6.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल सोढ़ी के इस ओवर से आता हुआ| कसी हुई लाइन पर गेंदबाज़ी करते हुए| मिड ऑफ़ की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए रन पूरा किया|

6.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ ने गैप में मोड़ा और सिंगल पूरा किया|

6.2 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर साउदी द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और रन बचाया|

6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन| बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर राहुल ने मोड़ा और एक रन लेकर रोहित शर्मा को दिया|

5.6 ओवर (6 रन) छक्का !!! इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया| फुल लेंथ की गेंद को गेंदबाज़ के ऊपर से पंच किया| कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास बॉल गई सीमा रेखा के पर दर्शको के बीच मिला सिक्स| यह ओवर से आये 27 रन|

5.5 ओवर (4 रन) ओहो !!! लाजवाब बल्लेबाज़ी रोहित दवारा बैक टू बैक बाउंड्री लगाते हुए रोहित शर्मा| बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Rohit Sharma hits Hamish Bennett for a 4! India 63/0 (5.5 Ov). CRR: 10.8

5.4 ओवर (4 रन) चौका !!! एक और बाउंड्री !!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| रोहित ने उसे पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 3rd T20I: Rohit Sharma hits Hamish Bennett for a 4! India 59/0 (5.4 Ov). CRR: 10.41

5.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! ओवर पिच बॉल को मिड ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे दर्शको के पास मिला छक्का| NZ vs IND: 3rd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Hamish Bennett. India 55/0 (5.3 Ov). CRR: 10

5.2 ओवर (6 रन) छक्का !!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को देखा और इंतज़ार करते हुए उसे मिड विकेट की दिशा में पुल किया हवा में गई बॉल| मिड विकेट की ओर फील्डर मौजूद पर गेंद गई सीधे दर्शाव के बीच मिला सिक्स| NZ vs IND: 3rd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Hamish Bennett. India 49/0 (5.2 Ov). CRR: 9.18

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस बॉल| आगे डाली गई राहुल ने उसे मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|

मैच रिपोर्ट