न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं मिला| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 32/3 न्यूज़ीलैंड|

4.5 ओवर (4 रन) पुल शॉट!! हवा में गेंद लेकिन गैप में गिरी और चौका मिल गया| छोटी लेंथ पर डाली हुई गेंद को पुल कर दिया फाइन लेग की ओर| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर और गेंद दो चार टप्पों के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| NZ vs IND: 5th T20I: Tim Seifert hits Shardul Thakur for a 4! New Zealand 32/3 (4.5 Ov). Target: 164; RRR: 8.70


4.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बैक फुट से कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| फील्डर तैनात इसलिए रन का मौका नहीं बन पाया|

4.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद| लगभग जड़ में डाली हुई जिसे टेलर ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलते हुए सिंगल में बदला|

4.2 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी इस बार गेंदबाज़ द्वारा| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

4.1 ओवर (4 रन) चौका!! दिशा से भटके गेंदबाज़, पैड्स के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठाते हुए फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया, गैप मिला और गेंद सरसराते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई| NZ vs IND: 5th T20I: Ross Taylor hits Shardul Thakur for a 4! New Zealand 27/3 (4.1 Ov). Target: 164; RRR: 8.65

4.1 ओवर (0 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, दिशाहीन गेंदबाज़ी द्वारा, बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| NZ vs IND: 5th T20I: Ross Taylor hits Shardul Thakur for a 4! New Zealand 27/3 (4.1 Ov). Target: 164; RRR: 8.65

3.6 ओवर (4 रन) चौका !!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कट किया| पॉइंट की दिशा में फील्डर थर्ड मैन से भागते हुए आये| लेकिन बॉल को फील्ड करने में हुए नाकाम बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 5th T20I: Tim Seifert hits Navdeep Saini for a 4! New Zealand 22/3 (4.0 Ov). Target: 164; RRR: 8.88

3.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए| इस बार निकाला गैप 1 रन आया|

3.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन पर पटकी हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| गैप निकालने में हुए असफ़ल बल्लेबाज़| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हो सका|

3.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही मिला|

रॉस टेलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आये...

3.2 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट| तीसरा झटका न्यूज़ीलैंड को लगता हुआ| कमाल की फील्डिंग सैमसन द्वारा| लेकिन उससे भी बेहतर कारनामा राहुल द्वारा किया गया| चतुराई के साथ विकेट के पास आये और गेंद को पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई| गुड लेंथ की गेंद को सीफर्ट ने पुश करते हुए कवर्स की तरफ से रन भागना चाहा, बल्लेबाजों के बीच हाँ ना हुई, अंत में रन के लिए भागे, सैमसन ने गेंद को पकड़कर थ्रो किया, राहुल विकेट के पास तेज़ी से आये और थ्रो को कलेक्ट करते हुए बेल्स उड़ाई| 17/3 न्यूज़ीलैंड जीत से अभी भी 147 रन दूर| NZ vs IND: 5th T20I: WICKET! Tim Seifert run out (Sanju Samson) 0 (5b, 0x4, 0x6). New Zealand 17/3 (3.2 Ov). Target: 164; RRR: 8.82

3.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

नवदीप सैनी आये हैं गेंदबाज़ी के लिए...

2.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन वापसी सुंदर द्वारा पहली दो गेंदों पर बाउंड्री खाने के बाद| विकेट के साथ साथ आखिरी की गेंदे डॉट भी रखी| कमाल का पॉवर प्ले जाता हुआ टीम इंडिया के लिए|

2.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

2.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर कट किया पॉइंट फेल्डर की ओर| गैप नहीं मिल पाया|

टॉम ब्रूस आये हैं बल्लेबाज़ी के लिए चौथे नम्बर पर...

2.3 ओवर (0 रन) बोल्ड !!! क्लीन बोल्ड !!! दो बड़े शॉट लगाने के बाद कमाल की वापसी वाशिंगटन सुंदर के दवारा| अपना पहला विकेट हासिल करते हुए सुंदर| न्यूज़ीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो 15 रन बनाकर लौटे पवेलियन| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न होती हुई अन्दर की ओर आई मुनरो उसे जगह बनाकर कट करने गए बल्ले पर नही आई बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| लाजवाब गेंदबाज़ी का नमूना पेश करते हुए सुंदर| 17/2 न्यूज़ीलैंड जीत से अभी भी 147 रन दूर| NZ vs IND: 5th T20I: WICKET! Colin Munro b Washington Sundar 15 (6b, 2x4, 1x6). New Zealand 17/2 (2.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.4

2.2 ओवर (4 रन) चौका !!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| NZ vs IND: 5th T20I: Colin Munro hits Washington Sundar for a 4! New Zealand 17/1 (2.2 Ov). Target: 164; RRR: 8.32

2.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| कोई फील्डर मिड विकेट की ओर मौजूद नही गेंद गई सीधे दर्शको के बीच मिला सिक्स| NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Colin Munro hits Washington Sundar. New Zealand 13/1 (2.1 Ov). Target: 164; RRR: 8.47

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ बुम्राह के एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

1.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|

1.4 ओवर (0 रन) ओह!! आउटस्विंगर!! खेलने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की स्विंग से चकमा खा गए, पड़ने के बाद काँटा बदलते हुए गेंद बल्ले का बाहरी किनारा छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में गई|

1.3 ओवर (0 रन) आउट !!!! एलबीडबल्यू आउट !! भारत की तरह न्यूज़ीलैंड का भी दूसरे ओवर में लगा झटका| बरी मछली जाल में मार्टिल गप्टिल 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन| जसप्रीत बुम्राह ने किया अपने पहले ओवर में ही अपना पहला शिकार| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद इनस्विंग होकर तेज़ी के साथ अन्दर की ओर आई गप्टिल उसे डिफेंड करने गए बल्ले पर नही आई बॉल पैड्स पर जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने समय लेते हुए किया आउट का इशारा| गप्टिल रिव्यु लेना चाहते थे लेकिन टाइम समाप्त हो चूका था| मार्टिल गप्टिल को लुना परा वापस| 7/1 न्यूज़ीलैंड जीत से अभी भी 157 रन दूर| NZ vs IND: 5th T20I: WICKET! Martin Guptill lbw b Jasprit Bumrah 2 (6b, 0x4, 0x6). New Zealand 7/1 (1.3 Ov). Target: 164; RRR: 8.49

क्या हमें आजा एक सुपर ओवर देखने को मिलेगा या फिर टीम इंडिया आसानी से इस मुकाबले को अपनी झोली में डाल लेगी|

1.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश किया| गैप निकालने में हुए नाकाम बॉल गई सीधे फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हुआ|

1.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को गप्टिल ने उसे पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नही बन पाया|

दूसरे छोर से जसप्रीत बुम्राह गेंदबाज़ी करने आये...

0.6 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! पहला चौका मिलेगा कीवी टीम को यहाँ पर!!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका| NZ vs IND: 5th T20I: Colin Munro hits Washington Sundar for a 4! New Zealand 7/0 (1.0 Ov). Target: 164; RRR: 8.26

0.5 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला, गैप से सिंगल हासिल किया|

0.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| कट किया पॉइंट की तरफ, फील्डर ने डाईव लगाई और गेंद को रोका|

0.3 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव कर दिया| गैप नहीं मिल पाया|

0.2 ओवर (1 रन) टर्न के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन!! लीडिंग एज लेकिन गैप में जाकर गिरी गेंद| टर्न के साथ गेंद को खेलने गए थे गप्टिल लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| गैप में गई गेंद, कोई रन नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ| जहाँ भारतीय टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| वही न्यूज़ीलैंड की ओर से 164 रनों के स्कोर को हासिल करने उनके समाली बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो और मार्टिल गप्टिल क्रीज़ पर आये| भारत के लिए पहले ओवर लेकर वाशिंगटन सुंदर तैयार...