भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच बे ओवल, माउंट मैंगनुई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (6 रन) श्रेयस अय्यर को मिचेल सैंटनर : 6 रन NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Mitchell Santner. India 117/2 (15.0 Ov). CRR: 7.8

14.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|


14.4 ओवर (2 रन) कैच ड्राप!! अय्यर को मिला 10 रन पर एक जीवनदान| एक बेहतरीन प्रयास ब्रूस द्वारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर लेकिन अंत में कैच को लपक नहीं पाए| एक हाथ से कैच ट्राई करने गए थे लेकिन डाईव लगाने के दौरान चूक गए और हाथों से गेंद निकल गई|

14.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर रखी गई गेंद, लेग साइड पर मोड़ते हुए रन हासिल किया|

14.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल| गेंद की पिच तक आये और कवर्स की ओर खेलते हुए सिंगल पूरा किया|

14.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

13.6 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को आगे आकर रोहित कवर्स के ऊपर से खेलने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर पीछे मौजूद पर 1 रन मिल जाएगा|

13.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन आसानी से आया|

13.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई बॉल को पंच किया कवर्स की दिशा में| फील्डर वहां मौजूद रन नही मिला|

13.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में कट किया| रन का मौका नही बन पाया|

13.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को कट करने गए बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई| रन नही हासिल हो सका|

13.1 ओवर (0 रन) ओहो !!! इनसाइड एज बाल बाल बचे अय्यर गेंद स्टंप्स के काफी करीब से कीपर के हाथ में एक टप्पा खाकर गई| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए अय्यर बल्ले का नीचली हिस्सा लगता हुआ स्टंप्स के करीब से कीपर के ओर गई| रन नही मिला|

12.6 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव कर दिया और गैप से सिंगल हासिल किया| 13 ओवर की समाप्ति के 104/2 भारत| महज़ 8 ओवर शेष यहाँ से टीम इंडिया को 200 के आंकड़े पर नज़र डालनी चाहिए|

12.5 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पिच तक आये और लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| ब्रूस ने गेंद को भागते हुए फील्ड किया और दो रन हासिल किये|

12.4 ओवर (0 रन) स्क्वायर कट किया पॉइंट की ओर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

12.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे अय्यर यहाँ पर रन आउट होने से| सह समय पर डाईव लगाकर क्रीज़ मे पहुंचे| गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए रन भाग खड़े हुए थे| रोहित ने मना किया और वापिस भेजा| कवर्स फील्डर ने थ्रो किया और कीपर ने बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ डाईव लगाकर क्रीज़ में सेफ|

रन आउट की बड़ी अपील अम्पायर ने किया थर्ड अम्पायर का इशारा...

12.2 ओवर (0 रन) एक और कसी हुई लाइन पर रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ के पास अधिक मौका नहीं था कि गैप में मार सके|

12.1 ओवर (0 रन) टर्न के साथ अय्यर ने गेंद को डिफेंड करते हुए ब्लॉक कर दिया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| कवर्स की ओर गेंद को पुश किया रन पूरा किया|

11.5 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, बाउंड्री के साथ अय्यर ने खोला अपना खाता| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| NZ vs IND: 5th T20I: Shreyas Iyer hits Hamish Bennett for a 4! India 100/2 (11.5 Ov). CRR: 8.45

11.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| गैप नहीं मिल पाया|

श्रेयस अय्यर क्रीज़ पर नम्बर-4 पर बल्लेबाज़ी करने आये हैं...

11.3 ओवर (0 रन) आउट !! कैच आउट !!! एक बार फिर से मिचेल सांटनर के हाथ में आई बॉल कोई गलती नही करते हुए किया आसन सा कैच| इन फॉर्म बल्लेबाज़ के एल राहुल 45 रन बनाकर लौटे पवेलियन| बड़ा विकेट न्यूज़ीलैंड के खाते में आती हुई| हेमिश बेनेट को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़ बल्ले का उपरी हिस्सा लेती हुई गेंद हवा में गई| शॉट कवर्स पर खड़े मिचेल सांटनर ने किया कैच| 96/2 भारत| NZ vs IND: 5th T20I: WICKET! KL Rahul c Mitchell Santner b Hamish Bennett 45 (33b, 4x4, 2x6). भारत 96/2 (11.3 Ov). CRR: 8.34

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की बॉल को राहोत ने उसे गाइड किया| थर्ड मैन की दिशा में 1 रन मिला|

11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|

हेमिश बेनेट (1.0-0-10-0)की हुई गेंदबाज़ी आक्रमण पर एंट्री, क्या वो इस साझेदारी को तोड़ पायेंगे?

10.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल| 10 रन इस ओवर से भी आये भारत के लिए| धीरे-धीरे बड़े ओवर हासिल करते हुए दोनों बल्लेबाज़| मिड ऑन की ओर गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया|

10.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| गैप पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाज़ ढूँढ़ते हुए यहाँ पर|

10.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की ओर और सिंगल हासिल किया|

10.3 ओवर (0 रन) सलाईडर गेंद| पड़ने के बाद अंदर की ओर आई, शरीर के काफी नज़दीक से कट तो किया राहुल ने लेकिन गैप नहीं मिला|

10.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से अंदर की ओर लाइ गई गेंद को मिड ऑफ़ पर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस बार लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से वहां पर| आगे आकर गेंद को जज किया और फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया छह रनों के लिए|गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में आता हुआ|रोहित ने भी यहाँ पर हाथ खोलना शुरू कर दिया है| NZ vs IND: 5th T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Ish Sodhi. India 90/1 (10.1 Ov). CRR: 8.85

मैच रिपोर्ट